Skip to main content

ताजा खबर

IND vs BAN: चेन्नई टेस्ट में फेल हुए रोहित, गिल और विराट, बांग्लादेशी गेंदबाजों ने शुरुआती घंटे में बरपाया कहर

IND vs BAN चेन्नई टेस्ट में फेल हुए रोहित गिल और विराट बांग्लादेशी गेंदबाजों ने शुरुआती घंटे में बरपाया कहर

IND vs BAN (Photo Source: X)

भारत और बांग्लादेश के बीच दो मैचों की टेस्ट सीरीज का पहला मैच चेन्नई के एम ए चिदम्बरम स्टेडियम में खेला जा रहा है। इस टेस्ट मैच में बांग्लादेश ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला किया जो शुरुआत में थोड़ा अजीब जरूर लगा लेकिन बाद में उनके तेज गेंदबाजों ने कप्तान के इस फैसले को सही साबित करके दिखाया। बांग्लादेश ने पहले दिन के शुरुआती एक घंटे में ही भारत के तीन बल्लेबाजों को पवेलियन भेज दिया।

IND vs BAN: विराट, रोहित और शुभमन हुए फेल

टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी टीम इंडिया को पहला झटका कप्तान रोहित शर्मा के रूप में 14 के स्कोर पर लगा। हिटमैन 6 के निजी स्कोर पर हसन का शिकार बने। इसके बाद बल्लेबाजी करने आए शुभमन गिल खाता भी नहीं खोल पाए और हसन का दूसरा शिकार बने। गिल का विकेट 28 के स्कोर पर गिरा। हसन ने अपने पहले स्पेल में विराट कोहली के रूप में तीसरा शिकार 34 के स्कोर पर किया, कोहली 6 रन बनाकर आउट हुए।

IND vs BAN: पंत और यशस्वी को करनी होगी बड़ी साझेदारी

34 के स्कोर पर तीन विकेट गंवाने के बाद भारत की टीम इस वक्त बड़ी मुसीबत में दिख रही है। यहां से उनको बड़ा स्कोर बनाने के लिए अच्छी साझेदारी की जरूरत है। इस वक्त क्रीज पर यशस्वी जायसवाल और ऋषभ पंत मौजूद हैं। ऐसे में अब टीम इंडिया यही चाहेगी कि इन दोनों बल्लेबाजों के बीच बड़ी साझेदारी हो। आपको बता दें कि, ऋषभ पंत 634 दिनों के बाद अपना पहला टेस्ट मैच खेल रहे हैं। कार एक्सीडेंट की वजह से वो कई महीनों तक क्रिकेट से दूर रहे थे और अब उन्होंने टेस्ट मैच में वापसी की है।

पहले टेस्ट मैच के लिए दोनों टीमों की प्लेइंग XI

इंडिया प्लेइंग XI- रोहित शर्मा (कप्तान), यशस्वी जायसवाल, शुभमन गिल, विराट कोहली, केएल राहुल, ऋषभ पंत (विकेटकीपर), रविंद्र जडेजा, आर अश्विन, जसप्रीत बुमराह, आकाशदीप, मोहम्मद सिराज

बांग्लादेश प्लेइंग XI- शादमान इस्लाम, जाकिर हसन, नजमुल हुसैन शांतो (कप्तान), मोमिनुल हक, मुश्फिकुर रहीम, शाकिब अल हसन, लिट्टन दास (विकेटकीपर), मेहदी हसन मिराज, तस्कीन अहमद, हसन महमूद, नाहिद राणा

আরো ताजा खबर

जोश हेजलवुड ने टेस्ट क्रिकेट में सबसे ज्यादा विकेट लेने के मामले में जहीर खान और ईशांत शर्मा को छोड़ा पीछे, देखें लिस्ट 

Josh Hazlewood (Image Credit- Twitter X) साउथ अफ्रीका और ऑस्ट्रेलिया के बीच जारी टेस्ट सीरीज का तीसरा व आखिरी मैच 27 अक्टूबर, मंगलवार से न्यूलैंड्स केपटाउन में शुरू हो चुका...

WPL 2027 Auction: डब्ल्यूपीएल ऑक्शन को भारत में कैसे और कहां देखें लाइव? स्ट्रीमिंग डिटेल्स के बारे में जानें 

WPL 2027 Auction (Image Credit- Twitter X) महिला प्रीमियर लीग (WPL) के आगामी सीजन के लिए प्लेयर ऑक्शन शुरू होने में अब सिर्फ एक दिन का समय बचा है। गौरतलब...

“तुम इस अवार्ड के पूरी तरह हकदार हो”: हैरी केन के बैलन डी’ओर जीतने पर विराट कोहली ने दी बधाई

Virat Kohli Congratulates Harry Kane on Ballon d’Or Honor (image via X) मंगलवार, 27 अक्टूबर को भारतीय क्रिकेट आइकन विराट कोहली ने पेरिस में 2026 मेन्स बैलोन डी’ओर जीतने पर...

अभिषेक शर्मा ने 35 गेंदों में शतक जड़कर तोड़े कई वर्ल्ड रिकॉर्ड, क्रिकेट इतिहास में पहली बार हुआ ऐसा कारनामा 

Abhishek Sharma (Image Credit- Twitter X) भारतीय क्रिकेट टीम के सलामी बल्लेबाज अभिषेक शर्मा (Abhishek Sharma) ने 38 गेंदों में 113 रनों की, टी20 क्रिकेट इतिहास की एक बेहतरीन पारी...