Skip to main content

ताजा खबर

IND vs BAN: गौतम ट्वीट करने के लिए संजू के अच्छा प्रदर्शन करने का इंतजार करते थे: आकाश चोपड़ा

Sanju Samson (Pic Source-X)

संजू सैमसन और गौतम गंभीर ने IPL में दिल्ली डेयरडेविल्स (अब दिल्ली कैपिटल्स) और कोलकाता नाइट राइडर्स के लिए खेलते हुए ड्रेसिंग रूम साझा किया है। गंभीर, जिन्होंने केकेआर का नेतृत्व किया था और आईपीएल 2024 के दौरान टीम मेंटर थे, ने टी20 विश्व कप 2024 टीम में चुने जाने के बाद, केरल के बल्लेबाज को दुनिया को दिखाने के लिए प्रेरित किया था कि वह क्या करने में सक्षम हैं।

हालांकि, संजू को टी20 वर्ल्ड कप के दौरान प्लेइंग इलेवन में खेलने का मौका नहीं मिला। लेकिन अब जबकि गंभीर भारतीय टीम के हेड कोच है, तो संजू को लगातार टीम इंडिया में मौके मिले रहे हैं। गंभीर के फैसले पर खरे उतरते हुए संजू ने बांग्लादेश के खिलाफ हैदराबाद में हुए तीसरे टी20 मैच में शतकीय पारी खेली।

दूसरी ओर, अब दोनों की जुगलबंदी को लेकर पूर्व भारतीय सलामी बल्लेबाज और जाने-माने क्रिकेट कमेंटेटर आकाश चोपड़ा का बड़ा बयान सामने आया है। चोपड़ा ने कहा है कि गौतम ट्वीट करने के लिए संजू के अच्छा प्रदर्शन करने का इंतजार करते थे।

आकाश चोपड़ा ने दिया बड़ा बयान

बता दें कि भारत बनाम बांग्लादेश तीसरे टी20 मैच के बाद आकाश चोपड़ा ने अपने यूट्यूब चैनल पर अपलोड वीडियो के माध्यम से कहा- आइए संजू सैमसन के बारे में बात करते हैं। गौतम गंभीर ने कुछ साल पहले ट्वीट किया था कि संजू सैमसन न केवल भारत के सर्वश्रेष्ठ विकेटकीपर-बल्लेबाज हैं, बल्कि देश के सर्वश्रेष्ठ युवा बल्लेबाज हैं। एक बार मैं उनका (सैमसन) इंटरव्यू कर रहा था और मैंने उनसे कहा कि उनके जीवन का एकमात्र उद्देश्य गौतम को ट्वीट करने के लिए प्रेरित करना होना चाहिए।

चोपड़ा ने आगे कहा- गौतम ट्वीट करने के लिए संजू के अच्छा प्रदर्शन करने का इंतजार करते थे। गौतम संजू के फैन थे, उन्होंने जिस तरह से बल्लेबाजी की, उसके कारण वह अब भी संजू के फैन हो सकते हैं। सबसे पहले तो उन्होंने एक ओवर में पांच छक्के लगाए, उन्होंने कहा कि उनके गुरु ने उन्हें ऐसा करने के लिए कहा था, मेरे मन में आया कि उनके गुरु ने छह छक्कों की बात क्यों नहीं की।

আরো ताजा खबर

एंडी फ्लावर ने ठुकराया इंग्लैंड टेस्ट टीम का कोच बनने का मौका, बताई बड़ी वजह

Andy Flower (Image credit Twitter – X) इंग्लैंड टेस्ट टीम के नए मुख्य कोच की तलाश के बीच पूर्व कोच एंडी फ्लावर ने साफ कर दिया है कि वह इस...

17 जुलाई, Evening News Headlines: आज शाम तक की सभी ताजा खबरें क्रिकेट जगत से

Evening News Headlines (Image Credit- Twitter X) 1. इंग्लैंड के लिए जो रूट वही हैं जो भारत के लिए विराट कोहली और रोहित शर्मा हैं: अनिल कुंबले भारत के पूर्व कप्तान...

पाकिस्तानी क्रिकेटर मोहम्मद नवाज पर ICC ने लगाया 3 महीने का प्रतिबंध, ‘सब्सटेंस ऑफ एब्यूज’ के सेवन का लगा आरोप

ICC Sanctions Pakistan’s Mohammad Nawaz Over Anti-Doping Breach (image via getty) पाकिस्तान के ऑलराउंडर क्रिकेटर मोहम्मद नवाज पर इंटरनेशनल क्रिकेट काउंसिल ने एंटी-डोपिंग कोड तोड़ने के लिए कार्रवाई की है।...

रोहित शर्मा का विकल्प: ये 3 युवा ओपनर्स ले सकते हैं ODI टीम में ‘हिटमैन’ की जगह

3 Openers Who Can Replace Rohit Sharma in the Indian ODI Squad (image via getty) 2027 के वनडे वर्ल्ड कप की ओर भारत का सफर तेजी से आगे बढ़ रहा...