Skip to main content

ताजा खबर

IND vs BAN: केएल राहुल के फॉर्म में देखने को मिल रही गिरावट, संजय मांजरेकर ने रखा अपना पक्ष

KL Rahul (Pic Source-X)

भारत और बांग्लादेश के बीच दो मैच की टेस्ट सीरीज का पहला मैच चेन्नई में शुरू हो चुका है। इस पहले टेस्ट मैच की पहली पारी में भारतीय टीम की ओर से केएल राहुल अच्छी बल्लेबाजी करने में नाकाम रहे और 16 रन बनाकर आउट हो गए। केएल राहुल का विकेट पहली पारी में मेहदी हसन मिराज ने झटका।

पिछले कुछ समय से केएल राहुल अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में बड़ा स्कोर बनाने में नाकाम रहे हैं। उनके इसी फॉर्म को लेकर पूर्व खिलाड़ी संजय मांजरेकर ने अपना पक्ष रखा है। संजय मांजरेकर के मुताबिक केएल राहुल को बल्लेबाजी करने में थोड़ी मुश्किल होती है जबकि मुकाबला उन्हीं के पक्ष में होता है।

संजय मांजरेकर ने ईएसपीएनक्रिकइंफो को बताया कि, ‘यही केएल राहुल की कहानी रही है। यह काफी अच्छी बात है कि टेस्ट के स्तर में उन्होंने हमेशा ही काफी अच्छी पारी खेली है लेकिन पिछले कुछ मुकाबले में ऐसा देखने को नहीं मिला है। बांग्लादेश के खिलाफ खेले जा रहे मैच में भी उनकी पारी काफी खराब रही थी। ऐसा मेरे साथ भी करियर के दूसरे पड़ाव में देखने को मिला था जब सब चीज़े सही चल रही थी।

केएल राहुल ने कई बेहतरीन शतक जड़े हैं लेकिन 34 के औसत से। उन्होंने एक नहीं दो नहीं बल्कि कई शतक जड़े हैं वह भी मुश्किल परिस्थिति में लेकिन 34 का औसत उनके खेल को बताता है और ऐसा ही आज भी देखने को मिला है।’

रविचंद्रन अश्विन ने भारतीय टीम की ओर से ज्यादा महत्वपूर्ण शतक

भारत की ओर से रविचंद्रन अश्विन ने बेहतरीन बल्लेबाजी करते हुए पहली पारी में 113 रन बनाए। उन्होंने बांग्लादेश के किसी भी गेंदबाज को नहीं छोड़ा और सभी के खिलाफ लगातार तगड़ा प्रहार किया। रविचंद्रन अश्विन के अलावा रवींद्र जडेजा ने 86 रन बनाए जबकि ऋषभ पंत ने 39 रनों का योगदान दिया।

टीम इंडिया ने अपनी पहली पारी में सभी विकेट खोकर 376 रन बनाए हैं। बांग्लादेश की ओर से हसन महमूद ने 5 विकेट झटके जबकि तस्कीन अहमद ने तीन विकेट अपने नाम किए। नाहिद राणा और मेहदी हसन मिराज ने एक-एक विकेट हासिल किया।

আরো ताजा खबर

कुछ ऐसी थी केएल राहुल के साथ एक्टर सुनील शेट्टी की पहली मुलाकात, बाॅलीवुड कलाकार ने खुद बताई मजेदार कहानी 

Suniel Shetty and KL Rahul (Image Credit- Twitter X) बाॅलीवुड अभिनेता सुनील शेट्टी हाल में ही भारतीय क्रिकेट टीम के अनुभवी विकेटकीपर बल्लेबाज केएल राहुल की तारीफ करते हुए नजर...

IPL 2026 में संघर्ष कर रहे संजू को धोनी की सलाह ने दिया था आत्मविश्वास, फिर सैमसन ने ठोका शतक, पढ़ें दिलचस्प कहानी

Sanju Samson MS Dhoni (Image credit Twitter – X) भारतीय विकेटकीपर बल्लेबाज संजू सैमसन ने खुलासा किया है कि आईपीएल 2026 की शुरुआत उनके लिए बिल्कुल आसान नहीं रही थी।...

वेस्टइंडीज के इस खिलाड़ी ने पाकिस्तान के खिलाफ टेस्ट सीरीज खेलने से किया मना, कोच डैरेन सैमी ने किया बड़ा खुलासा

Alzarri Joseph (Image credit Twitter – X) पाकिस्तान के खिलाफ दो मैचों की टेस्ट सीरीज शुरू होने से ठीक पहले वेस्टइंडीज टीम को बड़ा झटका लगा है। तेज गेंदबाज अल्जारी...

IND vs ZIM: 7.30 बजे नहीं बल्कि इतने बजे शुरू होगा भारत बनाम जिम्बाब्वे के बीच होने वाले दूसरा टी20 मैच

IND vs ZIM (Image credit Twitter – X) जिम्बाब्वे के खिलाफ पहला टी20 मुकाबला शानदार अंदाज में जीतने के बाद, अब भारतीय टीम की नजर दूसरे मैच पर है। तीन...