Skip to main content

ताजा खबर

IND vs BAN: कानपुर टेस्ट मैच में हुई लंगूरों की एंट्री, जाने क्यों स्टेडियम में नियुक्त किया गया उन्हें?

India vs Bangladesh, 2nd Test (Image Credit- Twitter X)

IND vs BAN 2nd Test: भारत और बांग्लादेश के बीच जारी टेस्ट सीरीज का दूसरा मैच आज 27 सितंबर से कानपुर के ग्रीन पार्क स्टेडियम में खेला जा रहा है। बता दें कि इस मैच में टाॅस जीतकर मेजबान टीम ने गेंदबाजी का फैसला कर, बांग्लादेश को पहले बल्लेबाजी का न्यौता दिया है।

तो वहीं खेल के पहले दिन स्टेडियम में कुछ लंगूर देखे गए हैं, जिसकी फोटोज काफी तेजी से सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है। बता दें कि इन दिनों कानपुर में बंदरो का आंतक काफी ज्यादा है और इन्हीं शरारती बंदरो से स्टेडियम में में रखे खाने को बचाने के लिए, लंगूरों को उनके केयरटेकर के साथ स्टेडियम में जगह-जगह पर तैनात किया गया है।

जिससे कि शरारती बंदर स्टेडियम में मौजूद खाने-पीने के सामान को नुकसान ना पहुंचा पाएं। गौरतलब है कि साधारण बंदर लंगूर बंदर को एक खतरा समझते हैं और जहां कहीं भी उन्हें लंगूर बंदर दिखता है, तो वे उस जगह से तुरंत रफूचक्कर हो जाते हैं।

LANGURS TO PROTECT KANPUR.

– Langurs have been hired with their handlers to end the food stealing menace caused by monkeys at the Green Park Stadium. (Express Sports). pic.twitter.com/SJQAFgmHSk

— Mufaddal Vohra (@mufaddal_vohra) September 27, 2024

भारत बनाम बांग्लादेश दूसरे टेस्ट मैच का हाल

दूसरी ओर, आपको इस मैच का हाल बताएं तो खबर लिखे जाने तक बांग्लादेश ने 34 ओवर बाद 3 विकेट के नुकसान पर 102 रन बना लिए हैं। क्रीज पर इस समय मोमिनुल हक 36* और मुशफिकुर रहीम 5* रन बनाकर बल्लेबाजी कर रहे हैं। भारत की ओर से अभी तक 2 विकेट आकाशदीप और 1 विकेट आर अश्विन को मिला है।

मैच के लिए दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन

भारत: रोहित शर्मा (कप्तान), यशस्वी जायसवाल, शुभमन गिल, विराट कोहली, केएल राहुल, ऋषभ पंत (विकेटकीपर), रवींद्र जडेजा, रविचंद्रन अश्विन, जसप्रीत बुमराह, आकाश दीप, मोहम्मद सिराज।

बांग्लादेश: शादमान इस्लाम, जाकिर हसन, नजमुल हुसैन शान्तो (कप्तान), मोमिनुल हक, मुश्फिकुर रहीम, शाकिब अल हसन, लिटन दास (विकेटकीपर), मेहदी हसन मिराज, तैजुल इस्लाम, हसन महमूद, खालिद अहमद।

আরো ताजा खबर

“शिल्पा शेट्टी के लिए वैलेंटाइन गिफ्ट की तरह खरीदी थी राजस्थान रॉयल्स” – राज कुंद्रा का बड़ा खुलासा

Raj Kundra Recalls Buying Rajasthan Royals Stake as a Valentine’s Day Gift for Shilpa Shetty (image via X) बिजनेसमैन राज कुंद्रा ने हाल ही में 2009 में अपनी पत्नी और...

The Hundred 2026: हैमस्ट्रिंग और घुटने की चोट के कारण मुस्तफिजुर रहमान टूर्नामेंट से बाहर

Mustafizur Rahman (image via X) बांग्लादेश के जिम्बाब्वे दौरे के दौरान लगी चोट के कारण मुस्तफिजुर रहमान 2026 हंड्रेड से बाहर हो गए हैं। बर्मिंघम फीनिक्स ने पुष्टि की है...

ZIM vs IND, 1st T20I: भारत ने टॉस जीतकर फील्डिंग का फैसला किया, देखें दोनों टीमों की प्लेइंग XI

ZIM vs IND, 1st T20I: India opted to bowl first (image via Fancode) 23 जुलाई 2026 को 3 मैचों की सीरीज के पहले टी20आई में, भारतीय कप्तान श्रेयस अय्यर ने...

जिम्बाब्वे दौरे से पहले वैभव सूर्यवंशी पर कैफ का बड़ा बयान, कहा ‘अभी वह शायद घबराया हुआ हो’

Vaibhav Sooryavanshi (Image credit Twitter – X) भारत के पूर्व बल्लेबाज मोहम्मद कैफ का मानना है कि युवा बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी इस समय थोड़ा दबाव और घबराहट महसूस कर रहे...