Skip to main content

ताजा खबर

IND vs BAN: ऐसा लग रहा था कि हार्दिक पांड्या गेंदबाजों की बेज्जती कर रहे थे: टी20 सीरीज को लेकर आकाश चोपड़ा ने रखा अपना पक्ष

IND vs BAN: ऐसा लग रहा था कि हार्दिक पांड्या गेंदबाजों की बेज्जती कर रहे थे: टी20 सीरीज को लेकर आकाश चोपड़ा ने रखा अपना पक्ष

Hardik Pandya (Photo Source: Getty Images)

टीम इंडिया और बांग्लादेश के बीच तीन मैच की टी20 सीरीज खेली गई थी। इस सीरीज को टीम इंडिया ने 3-0 से अपने नाम किया। इस टी20 सीरीज में टीम इंडिया की ओर से अनुभवी ऑलराउंडर हार्दिक पांड्या ने काफी अच्छा प्रदर्शन किया और तमाम फैंस का दिल जीता।

इस टी20 सीरीज में हार्दिक पांड्या ने शानदार प्रदर्शन करते हुए प्लेयर ऑफ द सीरीज अवार्ड अपने नाम किया। उन्होंने काफी अच्छी बल्लेबाजी की और तीन मैच में 222.64 के स्ट्राइक रेट से 118 रन बनाए। उन्होंने यह रन 59 के औसत से जड़े। सबसे बेहतरीन बात यह थी की हार्दिक पांड्या दूसरे सबसे ज्यादा रन इस सीरीज में बनाने वाले खिलाड़ी थे। पूर्व खिलाड़ी आकाश चोपड़ा ने हार्दिक पांड्या के इस प्रदर्शन को लेकर अपना पक्ष रखा है।

आकाश चोपड़ा ने अपने आधिकारिक यूट्यूब चैनल पर एक वीडियो साझा की जिसमें उन्होंने कहा कि, ‘हार्दिक पांड्या प्लेयर ऑफ़ द सीरीज थे। उन्होंने अपनी जिंदगी में व्यक्तिगत कारण की वजह से भी काफी परेशानी झेली है और प्रोफेशनल जिंदगी में भी उनकी तमाम लोगों ने आलोचना की है। इस सीरीज में हार्दिक पांड्या ने बहुत ही कम गेंदें खेली थी लेकिन उनका स्ट्राइक रेट 200 से ऊपर का था। यह सच में बहुत बड़ी बात है।

उनका स्वैग भी काफी अलग था। हार्दिक पांड्या ने कवर के ऊपर से छक्का जड़ा और एक हाथ से बिना देखे लेग साइड की ओर छक्का मारा। हार्दिक पांड्या काफी अलग तरीके से बल्लेबाजी कर रहे थे। ऐसा लग रहा था कि अनुभवी ऑलराउंडर गेंदबाजों की बेज्जती कर रहे हैं।’

हार्दिक पांड्या का 2024 में टी20 क्रिकेट में शानदार प्रदर्शन रहा है

इस साल खेले गए इंडियन प्रीमियर लीग में हार्दिक पांड्या ने काफी अच्छी बल्लेबाजी की थी। चोट से ठीक होने के बाद उन्होंने आईपीएल में मुंबई इंडियंस टीम में वापसी की। मुंबई इंडियंस ने उन्हें आईपीएल 2024 में अपना कप्तान नियुक्त किया था। हालांकि तमाम फैंस इस बात से काफी निराश थे कि आखिर क्यों रोहित शर्मा को हटाकर मुंबई टीम ने हार्दिक पांड्या को अपना कप्तान बनाया। तमाम लोगों ने हार्दिक पांड्या की सोशल मीडिया पर जमकर आलोचना की थी।

यही नहीं मुकाबले के दौरान भी हार्दिक पांड्या के लिए तमाम लोग स्टेडियम में Boo कर रहे थे। आईपीएल 2024 में हार्दिक पांड्या की कप्तानी काफी खराब रही थी और मुंबई इंडियंस ने 10 मैच में सिर्फ चार में जीत दर्ज की थी। फ्रेंचाइजी आईपीएल 2024 के अंक तालिका में सबसे निचले स्थान पर थी।

टी20 वर्ल्ड कप 2024 में हार्दिक पांड्या ने सिर्फ बल्लेबाजी से ही नहीं बल्कि गेंदबाजी से भी टीम इंडिया की जीत में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई और तमाम आलोचकों की बोलती बंद की। बेहतरीन ऑलराउंडर अपने इसी प्रदर्शन को आगे भी जारी रखना चाहेंगे।

আরো ताजा खबर

‘उनका नेट्स में सामना करना सबसे मुश्किल था’ मोहम्मद शमी को लेकर अजिंक्य रहाणे ने दिया बड़ा बयान

Mohammed Shami and Ajinkya Rahane (Image Credit- Twitter X) अनुभवी भारतीय तेज गेंदबाज मोहम्मद शमी (Mohammed Shami) ने 6 नवंबर को अपने 13 साल लंबे क्रिकेट करियर का विराम देने...

8 नवंबर, Morning News Headlines: आज सुबह तक की सभी ताजा खबरें क्रिकेट जगत से

Morning News Headlines (Image Credit- Twitter X) 1. “भारत के बेहतरीन गेंदबाजों में से एक”: मोहम्मद शमी के टेस्ट संन्यास पर बोले पूर्व क्रिकेटर मदन लाल भारतीय तेज गेंदबाज मोहम्मद...

“भारत के बेहतरीन गेंदबाजों में से एक”: मोहम्मद शमी के टेस्ट संन्यास पर बोले पूर्व क्रिकेटर मदन लाल

Mohammed Shami (Image credit Twitter – X) भारतीय तेज गेंदबाज मोहम्मद शमी ने टेस्ट क्रिकेट से दूरी बनाने का फैसला किया है। लंबे समय से भारतीय टेस्ट टीम में मौका...

ऑस्ट्रेलिया सीरीज से पहले इंग्लैंड को लगा तगड़ा झटका, चोट की वजह से ODI सीरीज से बाहर हुए जॉश टंग

Josh Tongue (Image credit Twitter – X) इंग्लैंड क्रिकेट टीम को ऑस्ट्रेलिया दौरे पर वनडे सीरीज शुरू होने से पहले बड़ा झटका लगा है। तेज गेंदबाज जोश टंग चोट के...