Skip to main content

ताजा खबर

IND vs BAN: टेस्ट क्रिकेट में लौट आया पुराना पंत, स्टंप माइक में कैद हुई जानी-पहचानी आवाज, देखें वीडियो

India vs Bangladesh, 1st Test (Image Credit- Twitter X)

भारत और बांग्लादेश (IND vs BAN) के बीच एमए चिदंबरम स्टेडियम चेन्नई में जारी पहले टेस्ट मैच का आज 20 सितंबर को दूसरे दिन का खेल समाप्त हुआ। तो वहीं दूसरे दिन की समाप्ति पर भारत ने बांग्लादेश पर 308 रनों की बढ़त बना ली है।

दूसरी ओर, आज जब भारत के पहली पारी में 376 रन बनाने के बाद, बांग्लादेश बल्लेबाजी करने उतरी तो उस दौरान क्रिकेट फैंस को अपना पुराने अंदाज वाला ऋषभ पंत (Rishabh Pant) देखने को मिला है। इस पंत की खासियत थी कि वह हमेशा स्टंप माइक के पीछे कुछ-कुछ बोलता रहता है और फैंस का मनोरंजन करता है।

तो वहीं आज कुछ ऐसी ही ऋषभ पंत की एक वीडियो काफी तेजी से सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है। इस वीडियो में पंत बांग्लादेशी पारी के दौरान स्पिन गेंदबाज रविचंद्रन अश्विन को मोटिवेट करते हुए नजर आ रहे हैं। वायरल वीडियो के अनुसार पंत अश्विन को कहते हैं- अच्छे एरिया में गेंदबाजी करते रहिए ऐश भाई, कमऑन ऐश।

देखें ऋषभ पंत की यह वायरल वीडियो

Rishabh Pant : “come on ash bhai, keep bowling in good areaasssbbbbbbb, come on ash” 🤣👌🏻#INDvBAN pic.twitter.com/173qHdNUHX

— PantMP4. (@indianspirit070) September 20, 2024

Rishabh – chalo jaddu bhai , aap hee dikh rhe chaaro taraf yaar

Jaadu bhai aagae peeche aap hee aap ho

Chalo jaddi bhai 😂

Rishabh pant the character #RishabhPant #pant #INDvBAN #INDvsBANTEST pic.twitter.com/0FkzBoNK5A

— Harsh shekhawat (@wordofshekhawat) September 20, 2024

बांग्लादेश की पहली पारी 149 रनों पर सिमटी

दूसरी ओर, भारत की पहली पारी के 376 रनों के जबाव में बांग्लादेश की पहली पार सिर्फ 149 रनों पर सिमट गई है। भारतीय गेंदबाजों के खिलाफ कोई भी बांग्लादेशी खिलाड़ी टिककर नहीं खेल सका। टीम की ओर से पहली पारी में अनुभवी ऑलराउंडर शाकिब अल हसन 32 रन बनाकर टाॅप स्कोरर रहे।

तो वहीं टीम के पांच खिलाड़ी तो दोहरे अंक के स्कोर तक भी नहीं पहुंच पाए। शादमान इस्लाम 2, जाकिर हसन, 3, कप्तान नजमुल हुसैन शान्तो 20, मोमीनुल हक 0 और मुशफिकर रहीम 8 रन बनाकर सस्ते में आउट हुए।

इसके अलावा दूसरे दिन के स्टंप के समय भारत ने दूसरी पारी में 23 ओवर बाद, 3 विकेट के नुकसान पर 81 रन बना लिए हैं। क्रीज पर इस समय शुभमन गिल 33* और ऋषभ पंत 12* रन बनाकर बल्लेबाजी कर रहे हैं। भारत की फिलहाल बांग्लादेश पर 308 रनों की बढ़त हो गई है।

আরো ताजा खबर

‘वह कोहली-रोहित का मिला-जुला रूप है’ संजू सैमसन की तारीफ करते हुए पूर्व भारतीय कप्तान ने दिया बड़ा बयान 

Sanju Samson (Image Credit- Twitter X) पूर्व भारतीय कप्तान अनिल कुंबले आईसीसी टी20 वर्ल्ड कप 2026 के बाद, अनुभवी विकेटकीपर बल्लेबाज संजू सैमसन की जमकर तारीफ करते हुए नजर आए...

‘वो अमीर बच्चा जो गरीब बच्चों को हराने के लिए बुलाता है’ – शोएब अख्तर ने भारत की T20 WC जीत पर प्रतिक्रिया दी

Shoaib Akhtar reacts to India’s T20 World Cup victory (image via getty) पाकिस्तान के पूर्व पेसर शोएब अख्तर ने न्यूजीलैंड के खिलाफ टी20 वर्ल्ड कप 2026 के फाइनल में भारत...

बुमराह से लेकर चक्रवर्ती तक, इन 5 गेंदबाजों ने झटके T20 World Cup 2026 में सबसे ज्यादा विकेट 

Jasprit Bumrah (Image Credit- Twitter X) आईसीसी टी20 वर्ल्ड कप 2026 समाप्त हो चुका है। 8 मार्च को अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में फाइनल खेला गया। फाइनल में टीम...

T20 World Cup 2026: टूर्नामेंट के टॉप 5 रन-स्कोरर्स पर डालें एक नजर

Top 5 Highest Run Scorers Of T20 World Cup 2026 (image via getty) 2026 टी20 विश्व कप में कई बैट्समैन ने जबरदस्त हिट्स लगाए। हालांकि नरेंद्र मोदी स्टेडियम में फाइनल...