Skip to main content

ताजा खबर

IND vs AUS 2025: विराट और रोहित की मौजूदगी में कप्तान शुभमन गिल के लिए ऑस्ट्रेलिया अनुकूल

Shubman Gill (Image Credit- Twitter/X)
Shubman Gill (Image Credit- Twitter/X)

भारतीय क्रिकेट टीम के ऑल-राउंडर अक्षर पटेल ने ऑस्ट्रेलिया के विरुद्ध आने वाली एकदिवसीय श्रृंखला से पूर्व, शुभमन गिल को हाल ही में मिली वनडे कप्तानी के सन्दर्भ में कहा कि विराट और रोहित जैसे तजुर्बेकार खिलाड़ियों के दल में होने से गिल को दोनों ही खिलाड़ियों से कई चीज़ें सीखने को मिलेंगी तथा उनके लिए यह परिस्थिति उपयुक्त और अनुकूल है।

अक्षर पटेल ने इंडिया टुडे के सौजन्य से यह भी बताया कि गिल के ऊपर किसी भी तरह का बाहरी दबाव नहीं है। उनका मानना है कि शुभमन के बढ़ते आत्मविश्वास के पीछे आईपीएल की अहम भूमिका रही है। रोहित और विराट के एकदिवसीय दल का हिस्सा होने के कारण दल में अलग ऊर्जा और आत्मविश्वास भर चुका है, और पूरी टीम आने वाले मैचों के लिए तैयार है।

भारतीय टीम ऑस्ट्रेलिया के विरुद्ध 19 अक्टूबर से तीन मैचों की एकदिवसीय श्रृंखला आरम्भ करेगी। पहला मैच पर्थ के ऑप्टस अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम में खेला जाएगा और अगले मैच एडिलेड और सिडनी में खेले जाएँगे। उसके उपरांत पाँच मैचों की टी20आई श्रृंखला 29 अक्टूबर से आरम्भ होगी।

रोहित और विराट से सम्बंधित जानकारियाँ

पूर्व भारतीय कप्तान रोहित शर्मा और विराट कोहली ने चैंपियंस ट्रॉफी की जीत के बाद भारतीय टीम के लिए कोई भी मैच नहीं खेला है। हाल ही में दोनों ही खिलाड़ियों ने टेस्ट से और उससे पहले टी20आई क्रिकेट से संन्यास ले लिया है।

दोनों ही टॉप ऑर्डर के बल्लेबाज कल यानी 16 अक्टूबर को नेट्स में बल्लेबाज़ी का अभ्यास करते नजर आए। एक तरफ रोहित शर्मा ने जल्द अपनी धार पकड़ ली, तो वहीं दूसरी ओर विराट कोहली के बल्ले से गेंद खूबसूरती से निकल रही थी। यह नेट सेशन इस बात की पुष्टि करता है कि दोनों ही बल्लेबाज़ों ने अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट से दूर होते हुए भी अपनी बल्लेबाज़ी पर ध्यान दिया है और लगातार अभ्यास किया है।

भारतीय टीम इस श्रृंखला पर अपने हुकुम के इक्के, हार्दिक पांड्या और सीनियर गेंदबाज़ जसप्रीत बुमराह को काफ़ी मिस करेगी और इन खिलाड़ियों की अनुपस्थिति में भारतीय दल के अन्य अनुभवी खिलाड़ी जैसे अक्षर पटेल के कंधों पर अब ज़्यादा ज़िम्मेदारियाँ हैं।

আরো ताजा खबर

‘वह कोहली-रोहित का मिला-जुला रूप है’ संजू सैमसन की तारीफ करते हुए पूर्व भारतीय कप्तान ने दिया बड़ा बयान 

Sanju Samson (Image Credit- Twitter X) पूर्व भारतीय कप्तान अनिल कुंबले आईसीसी टी20 वर्ल्ड कप 2026 के बाद, अनुभवी विकेटकीपर बल्लेबाज संजू सैमसन की जमकर तारीफ करते हुए नजर आए...

‘वो अमीर बच्चा जो गरीब बच्चों को हराने के लिए बुलाता है’ – शोएब अख्तर ने भारत की T20 WC जीत पर प्रतिक्रिया दी

Shoaib Akhtar reacts to India’s T20 World Cup victory (image via getty) पाकिस्तान के पूर्व पेसर शोएब अख्तर ने न्यूजीलैंड के खिलाफ टी20 वर्ल्ड कप 2026 के फाइनल में भारत...

बुमराह से लेकर चक्रवर्ती तक, इन 5 गेंदबाजों ने झटके T20 World Cup 2026 में सबसे ज्यादा विकेट 

Jasprit Bumrah (Image Credit- Twitter X) आईसीसी टी20 वर्ल्ड कप 2026 समाप्त हो चुका है। 8 मार्च को अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में फाइनल खेला गया। फाइनल में टीम...

T20 World Cup 2026: टूर्नामेंट के टॉप 5 रन-स्कोरर्स पर डालें एक नजर

Top 5 Highest Run Scorers Of T20 World Cup 2026 (image via getty) 2026 टी20 विश्व कप में कई बैट्समैन ने जबरदस्त हिट्स लगाए। हालांकि नरेंद्र मोदी स्टेडियम में फाइनल...