Skip to main content

ताजा खबर

IND vs AUS: “जसप्रीत बुमराह के बिना BGT 2024-25 सीरीज एकतरफा हो सकती थी” : ग्लेन मैकग्राथ

IND vs AUS: “जसप्रीत बुमराह के बिना BGT 2024-25 सीरीज एकतरफा हो सकती थी” : ग्लेन मैकग्राथ

Jasprit Bumrah (Photo Source: Getty Images)

भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच बॉर्डर-गावस्कर सीरीज खेली जा रही है, जिसमें खेले गए 4 मैचों के बाद ऑस्ट्रेलिया 2-1 से बढ़त बना ली है। वहीं, टीम इंडिया की बात करें तो तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह (Jasprit Bumrah) की कप्तानी में खेले गए पहले टेस्ट मैच में टीम इंडिया ने जीत हासिल की थी। हालांकि, रोहित शर्मा की कप्तानी में खेले गए बाकी 3 मैचों में से एक मैच ड्रा रहा और 2 मुकाबलों में भारत को हार का सामना करना पड़ा।

गौरतलब है कि, इस सीरीज में खेले गए 4 मैचों में जसप्रीत बुमराह की गेंदबाजी सबसे घातक दिखाई पड़ी। बुमराह ने 4 मैचों में 30 विकेट झटके और BGT 2024-25 सीरीज में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाज हैं।

एक ओर जहां टीम इंडिया के बल्लेबाज ऑस्ट्रेलियाई गेंदबाजों के सामने बेबस नजर आ रहे हैं तो वहीं, बुमराह अपनी गेंदबाजी से ऑस्ट्रेलिया के बैटिंग लाइनअप को दिन में तारे दिखा रहे हैं।

“बुमराह के बिना सीरीज एकतरफा हो सकती थी” : ग्लेन मैकग्राथ

ऑस्ट्रेलियाई क्रिकेट के दिग्गज ग्लेन मैकग्राथ ने बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी को प्रतिस्पर्धी बनाए रखने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाने के लिए भारतीय तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह की प्रशंसा की। उन्होंने कहा-

“वह भारतीय टीम का अहम हिस्सा रहे हैं और उनके बिना सीरीज एकतरफा हो सकती थी। वह (बुमराह) जो करता है, वह स्पेशल है।”

ग्लेन मैकग्राथ ने अपने शानदार करियर के दौरान 563 टेस्ट विकेट लिए हैं और बुमराह की गेंदबाजी देख 54 वर्षीय पूर्व तेज गेंदबाज ने उनकी अनुकूलन क्षमता और नियंत्रण की सराहना की है। मैकग्राथ ने अपने फाउंडेशन द्वारा आयोजित कैंसर जागरूकता कार्यक्रम के दौरान में कहा-

“मैं जसप्रीत बुमराह का बहुत बड़ा फैन हूं”: मैकग्राथ

“बुमराह एक शानदार युवा खिलाड़ी हैं जिसने खुद को स्थिति के अनुसार ढालने का बेहतरीन तरीका खोज लिया है। यह बिल्कुल अविश्वसनीय है कि वह आखिरी कुछ चरणों में गेंदबाजी करने की कितनी ताकत रखता है। उसके बाद अविश्वसनीय नियंत्रण है, और टीम के सदस्य उन्हें अच्छी तरह से प्रबंधित कर रहे हैं।”

আরো ताजा खबर

1 नवंबर, Morning News Headlines: आज सुबह तक की सभी ताजा खबरें क्रिकेट जगत से

morning cricket news headlines (image via getty) 1. ODI tri-series, 2026: जमान, मिन्हास और बेग के दम पर पाकिस्तान ने ट्राई-सीरीज जीती पाकिस्तान ने लाहौर में श्रीलंका के खिलाफ तीन...

क्या वनडे फॉर्मेट खत्म हो गया है रवींद्र जडेजा का करियर? पूर्व दिग्गज ने की बड़ी भविष्यवाणी

Ravindra Jadeja (Image credit Twitter – X) भारतीय टीम के अनुभवी ऑलराउंडर रवींद्र जडेजा के वनडे करियर को लेकर सवाल उठने लगे हैं। न्यूजीलैंड के खिलाफ 4 नवंबर से शुरू...

ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ कगिसो रबाडा का बड़ा कारनामा, पूरे किए 350 टेस्ट विकेट

Kagiso Rabada (Image credit Twitter – X) दक्षिण अफ्रीका के तेज गेंदबाज कगिसो रबाडा ने टेस्ट क्रिकेट में एक बड़ी उपलब्धि हासिल की है। ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ केपटाउन के न्यूलैंड्स...

न्यूजीलैंड बनाम भारत 5वें T20 मुकाबले में क्या बारिश करेगी मजा किरकिरा? जानें मौसम रिपोर्ट के बारे में 

Hamilton Seddon Park (Image Credit- Twitter X) Hamilton Seddon Park Weather Report: न्यूजीलैंड और भारत के बीच जारी पांच मैचों की टी20 सीरीज का आखिरी व पांचवां मुकाबला 1 नवंबर...