Skip to main content

ताजा खबर

IND vs AFG 2026: ‘किसी एक खिलाड़ी का डेब्यू पक्का है’ – एकमात्र टेस्ट मैच के लिए आकाश चोपड़ा ने चुनी भारतीय टीम

IND vs AFG 2026: ‘किसी एक खिलाड़ी का डेब्यू पक्का है’ – एकमात्र टेस्ट मैच के लिए आकाश चोपड़ा ने चुनी भारतीय टीम

IND vs AFG 2026: Aakash Chopra picks his India XI for one-off Test against Afghanistan (image via X)

भारत के पूर्व ओपनर आकाश चोपड़ा ने अफगानिस्तान के खिलाफ शनिवार, 6 जून से शुरू होने वाले एकमात्र टेस्ट मैच के लिए भारत की प्लेइंग XI चुनी है। भारतीय टीम नवंबर 2025 में घरेलू मैदान पर दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ खेलने के बाद अपना पहला टेस्ट मैच खेलने जा रही हैं।

चोपड़ा ने ओपनिंग के लिए यशस्वी जायसवाल और केएल राहुल की रेगुलर ओपनिंग जोड़ी को चुना है और तीसरे नंबर पर साई सुदर्शन को रखा है। यह एक बहस का विषय बना हुआ है, क्योंकि 2026 इंडियन प्रीमियर लीग में शानदार प्रदर्शन के बाद देवदत्त पडिक्कल के भी इस स्थान के लिए दावेदार होने की संभावना है।

आकाश चोपड़ा ने अपने यूट्यूब चैनल पर कहा, “भारतीय टीम की प्लेइंग XI कुछ ऐसी हो सकती है यशस्वी जायसवाल के साथ केएल राहुल (जो अब उप-कप्तान हैं) ओपनिंग करेंगे, और मैं नंबर 3 पर साई सुदर्शन को खिलाऊंगा। मैं साई को इसलिए खिलाना चाहता हूं क्योंकि अगर मैं उन्हें आज नहीं खिलाता और उनकी जगह देवदत्त को खिलाता, तो मुझे उन्हें परसों बाहर करना पड़ता, क्योंकि आजकल टीम में खिलाड़ियों का आना-जाना लगा रहता है। कप्तान गिल नंबर 4 पर होंगे, और ऋषभ पंत नंबर 5 पर खेलेंगे। इसके बाद नंबर 6 और नंबर 7 पर वॉशिंगटन सुंदर और नितीश कुमार रेड्डी होंगे।”

चोपड़ा ने आगे कहा, “फिर कुलदीप यादव, प्रसिद्ध कृष्णा और मोहम्मद सिराज का खेलना तय है। इसके बाद पिच को देखना होगा। मुझे लगता है कि यहां किसी एक खिलाड़ी का डेब्यू पक्का है – चाहे वह हर्ष दुबे हों, मानव सुथार हों या गुरनूर बरार क्योंकि आप या तो तीन फास्ट बॉलर्स के साथ खेलेंगे या तीन प्रॉपर स्पिनरों के साथ।”

आकाश चोपड़ा की भारत बनाम अफगानिस्तान प्लेइंग इलेवन:

केएल राहुल, यशस्वी जयसवाल, साई सुदर्शन, शुभमन गिल (कप्तान), ऋषभ पंत (विकेटकीपर), वाशिंगटन सुंदर, नितीश कुमार रेड्डी, कुलदीप यादव, प्रसिद्ध कृष्णा, मोहम्मद सिराज, हर्ष दुबे/मानव सुथार/गुर्नूर बराड़

আরো ताजा खबर

जोश हेजलवुड ने टेस्ट क्रिकेट में सबसे ज्यादा विकेट लेने के मामले में जहीर खान और ईशांत शर्मा को छोड़ा पीछे, देखें लिस्ट 

Josh Hazlewood (Image Credit- Twitter X) साउथ अफ्रीका और ऑस्ट्रेलिया के बीच जारी टेस्ट सीरीज का तीसरा व आखिरी मैच 27 अक्टूबर, मंगलवार से न्यूलैंड्स केपटाउन में शुरू हो चुका...

WPL 2027 Auction: डब्ल्यूपीएल ऑक्शन को भारत में कैसे और कहां देखें लाइव? स्ट्रीमिंग डिटेल्स के बारे में जानें 

WPL 2027 Auction (Image Credit- Twitter X) महिला प्रीमियर लीग (WPL) के आगामी सीजन के लिए प्लेयर ऑक्शन शुरू होने में अब सिर्फ एक दिन का समय बचा है। गौरतलब...

“तुम इस अवार्ड के पूरी तरह हकदार हो”: हैरी केन के बैलन डी’ओर जीतने पर विराट कोहली ने दी बधाई

Virat Kohli Congratulates Harry Kane on Ballon d’Or Honor (image via X) मंगलवार, 27 अक्टूबर को भारतीय क्रिकेट आइकन विराट कोहली ने पेरिस में 2026 मेन्स बैलोन डी’ओर जीतने पर...

अभिषेक शर्मा ने 35 गेंदों में शतक जड़कर तोड़े कई वर्ल्ड रिकॉर्ड, क्रिकेट इतिहास में पहली बार हुआ ऐसा कारनामा 

Abhishek Sharma (Image Credit- Twitter X) भारतीय क्रिकेट टीम के सलामी बल्लेबाज अभिषेक शर्मा (Abhishek Sharma) ने 38 गेंदों में 113 रनों की, टी20 क्रिकेट इतिहास की एक बेहतरीन पारी...