Skip to main content

ताजा खबर

IND vs AFG: मैच 43 के लिए कैसा रहेगा बारबडोस की पिच और वहां का मौसम मिजाज, जानिए यहां

Kensington Oval, Bridgetown, Barbados (Photo Source: Getty Images)

टी-20 वर्ल्ड कप 2024 का 43वां मुकाबला भारत (India) और अफगानिस्तान (Afghanistan) के बीच बाराबडोस में 20 जून को खेला जाएगा। दोनों ही टीमें सुपर 8 के लिए बांग्लादेश और ऑस्ट्रेलिया के साथ ग्रुप-1 का हिस्सा है। इस आर्टिकल में आज हम भारत और अफगानिस्तान के बीच होने वाले मैच के लिए Kensington Oval, Bridgetown, Barbados का पिच और वहां का मौसम कैसा रहेगा।

IND vs AFG: केंसिंग्टन ओवल (Kensington Oval) की पिच रिपोर्ट

केंसिंग्टन ओवल पिच आमतौर पर गति और उछाल प्रदान करती है। ऐसे में गेंदबाजों को यहां जरूर मदद मिलेगी। हालांकि, नजरें जमने के बाद बल्लेबाज बड़ी पारी खेल सकते हैं और बड़े-बड़े शॉट्स लगा सकते हैं।खेल के आगे बढ़ने के साथ पिच धीमी होती जाती है और स्पिनर्स को भी मदद मिलती है।यहां पहली पारी का औसत स्कोर 156 रन और दूसरी पारी का 145 रन है।

टी20 वर्ल्ड कप 2024 में यहां की पिच बैटिंग के लिए काफी बेहतर नज़र आई है। ये भी जान लीजिए इस मैदान पर सर्वश्रेष्ठ स्कोर भी 224 रन बना है। बारबाडोस के मैदान पर आखिरी मुकाबला ऑस्ट्रेलिया और इंग्लैंड के बीच ग्रुप राउंड के दौरान हुआ था जिसमें ऑस्ट्रेलिया ने 20 ओवर में 201 रन बनाए थे।

केनिंग्सटन ओवल, बारबाडोस में अब तक कुल 47 टी20 इंटरनेशनल मैच खेले गए हैं जिसमें से 30 रन डिफेंड करने वाली टीम ने जीते हैं। ऐसे में साफ है कि रिकॉर्ड को देखते हुए बारबाडोस में टॉस जीतने वाली टीम पहले बल्लेबाज़ी करने चाहेगी। यहां पहली इनिंग का औसत स्कोर 138 रन रहा है।

IND vs AFG: कैसा रहेगा बारबाडोस का मौसम

एक्यूवेदर के मुताबिक, 20 जून को ब्रिजटाउन में अधिकतम तापमान 31 डिग्री और न्यूनतम 27 डिग्री के बीच रहने की उम्मीद है। मैच रात 8 बजे शुरू होगा। ऐसे में खिलाड़ियों को उमस से ज्यादा परेशानी नहीं होगी। बारिश की 10 प्रतिशत संभावना है।

আরো ताजा खबर

बलात्कार के आरोप में घिरे क्रिकेटर Abhishek Porel गिरफ्तार, कलकत्ता हाईकोर्ट ने दिया था आदेश

Abishek Porel (Image credit Twitter – X) बंगाल के युवा विकेटकीपर-बल्लेबाज अभिषेक पोरेल (Abishek Porel)  को सोमवार, 10 अगस्त की देर रात एक रेप केस में गिरफ्तार किया गया। 23...

“Rishabh Pant को अपना स्वाभाविक खेल ही खेलना चाहिए” – टेस्ट सीरीज से पहले दीप दासगुप्ता ने पंत का किया समर्थन

Rishabh Pant (Image credit Twitter – X) भारत और श्रीलंका के बीच 15 अगस्त से टेस्ट सीरीज शुरू होने वाली है। इस सीरीज से पहले पूर्व भारतीय विकेटकीपर दीप दासगुप्ता...

NAM vs SA: दक्षिण अफ्रीका ने किया नामीबिया दौरे के लिए टीम का ऐलान, ब्योर्न फॉर्च्यून संभालेंगे कप्तानी

Bjorn Fortuin (Image credit Twitter – X) दक्षिण अफ्रीका ने अगस्त और सितंबर 2026 में होने वाले नामीबिया दौरे के लिए अपनी व्हाइट-बॉल टीम का ऐलान कर दिया है। टीम...

11 अगस्त, Evening News Headlines: आज शाम तक की सभी ताजा खबरें क्रिकेट जगत से

evening cricket news headlines (image via X) 1. रेप केस में कलकत्ता हाई कोर्ट के आदेश के बाद अभिषेक पोरेल गिरफ्तार बंगाल के 23 साल के बाएं हाथ के विकेटकीपर-बल्लेबाज...