
Mohammed Siraj (Image Credit- Twitter X)
आईपीएल के खत्म होने के बाद, अब भारतीय टीम के सुपरस्टार 6 जून से शुरू हो रहे अफगानिस्तान के भारत दौरे में खेलते हुए नजर आएंगे। अफगानिस्तान के भारत दौरे की शुरुआत 6 जून को न्यू चंडीगढ़ में खेले जाने वाले एकमात्र टेस्ट मैच से होगी। इसके बाद तीन मैचों की वनडे सीरीज की शुरुआत होगी।
हालांकि, एकमात्र टेस्ट मैच के शुरू होने से पहले भारतीय टीम से जुड़ी एक बड़ी खबर सामने आई है। मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो इस मुकाबले में तेज गेंदबाज मोहम्मद सिराज के खेलने पर संदेह नजर आ रहा है।
आईपीएल 2026 जैसे बड़े थका देने वाले टूर्नामेंट के बाद, भारतीय टीम मैनेजमेंट सिराज को रेस्ट देने का विचार कर रहा है, जिससे उनके हैवी वर्कलोड को मैनेज किया जा सके। गौरतलब है कि इसी वर्कलोड के चलते टीम मैनजमेंट ने इस दौरे के लिए जसप्रीत बुमराह को आराम देने का फैसला किया है।
दूसरी ओर, मोहम्मद सिराज ने गुजरात टाइटंस के लिए एक शानदार सीजन खेला और टीम के लिए फाइनल सहित सभी 17 मैच खेले हैं। हालांकि, फाइनल में सिराज की टीम को आरसीबी के खिलाफ अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेले गए मैच में 5 विकेट से हार का सामना करना पड़ा।
इस बीच, मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो भारतीय टीम मैनेजमेंट अगले 48 घंटों के भीतर सिराज की उपलब्धता पर अंतिम फैसला ले सकती है। दाएं हाथ के तेज गेंदबाज की मेडिकल टीम लगातार उनकी निगरानी कर रही है, जो पहले ही चंडीगढ़ में टीम से जुड़ चुके हैं। हालांकि, उनका खेलना आने वाले दिनों में किए जाने वाले आकलन के नतीजों पर निर्भर करेगा।
अगर सिराज के मेडकिल रिजल्ट संतोषजनक नहीं हुए, तो उन्हें अफगानिस्तान के खिलाफ एकमात्र टेस्ट मैच की प्लेइंग इलेवन में जम्मू कश्मीर के तेज गेंदबाज आकिब नबी रिप्लेस कर सकते हैं। साथ ही पंजाब के लिए घरेूल क्रिकेट खेलने वाले तेज गेंदबाज गुरनूर बरार को भी डेब्यू करने का मौका मिल सकता है।
सोर्स ने दिया बड़ा बयान
हाल में ही इस टेस्ट मैच को लेकर बीसीसीआई के एक सोर्स ने टाइम्स ऑफ इंडिया के हवाले से कहा- “सिराज का सीजन लंबा रहा है और अगर उन्हें आराम दिया जाता है, तो इस बात की प्रबल संभावना है कि गुरनूर खेलेंगे और नबी को टीम में जगह मिलेगी।”
CSK प्लेयर रिटेंशन से पहले मुंबई में एमएस धोनी से मुलाकात करेंगे नए हेड कोच जहीर खान
न्यूजीलैंड के खिलाफ तीसरे T20 में अर्शदीप सिंह ने रचा इतिहास, बने ऐसा करने वाले तीसरे भारतीय
WPL Auction: रिलीज करने का फैसला न बन जाए भूल! इन 5 खिलाड़ियों को छोड़ पछताएंगी टीमें
NZ vs IND 2026: तीसरे T20 मैच में क्यों नहीं खेल रहे हैं ईशान किशन? यहां जानें वजह 

