Skip to main content

ताजा खबर

IND vs AFG: अफगानिस्तान के खिलाफ टेस्ट मैच में सिराज के खेलने पर संदेह, आकिब नबी कर सकते हैं रिप्लेस

IND vs AFG: अफगानिस्तान के खिलाफ टेस्ट मैच में सिराज के खेलने पर संदेह, आकिब नबी कर सकते हैं रिप्लेस

Mohammed Siraj (Image Credit- Twitter X)

आईपीएल के खत्म होने के बाद, अब भारतीय टीम के सुपरस्टार 6 जून से शुरू हो रहे अफगानिस्तान के भारत दौरे में खेलते हुए नजर आएंगे। अफगानिस्तान के भारत दौरे की शुरुआत 6 जून को न्यू चंडीगढ़ में खेले जाने वाले एकमात्र टेस्ट मैच से होगी। इसके बाद तीन मैचों की वनडे सीरीज की शुरुआत होगी।

हालांकि, एकमात्र टेस्ट मैच के शुरू होने से पहले भारतीय टीम से जुड़ी एक बड़ी खबर सामने आई है। मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो इस मुकाबले में तेज गेंदबाज मोहम्मद सिराज के खेलने पर संदेह नजर आ रहा है।

आईपीएल 2026 जैसे बड़े थका देने वाले टूर्नामेंट के बाद, भारतीय टीम मैनेजमेंट सिराज को रेस्ट देने का विचार कर रहा है, जिससे उनके हैवी वर्कलोड को मैनेज किया जा सके। गौरतलब है कि इसी वर्कलोड के चलते टीम मैनजमेंट ने इस दौरे के लिए जसप्रीत बुमराह को आराम देने का फैसला किया है।

दूसरी ओर, मोहम्मद सिराज ने गुजरात टाइटंस के लिए एक शानदार सीजन खेला और टीम के लिए फाइनल सहित सभी 17 मैच खेले हैं। हालांकि, फाइनल में सिराज की टीम को आरसीबी के खिलाफ अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेले गए मैच में 5 विकेट से हार का सामना करना पड़ा।

इस बीच, मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो भारतीय टीम मैनेजमेंट अगले 48 घंटों के भीतर सिराज की उपलब्धता पर अंतिम फैसला ले सकती है। दाएं हाथ के तेज गेंदबाज की मेडिकल टीम लगातार उनकी निगरानी कर रही है, जो पहले ही चंडीगढ़ में टीम से जुड़ चुके हैं। हालांकि, उनका खेलना आने वाले दिनों में किए जाने वाले आकलन के नतीजों पर निर्भर करेगा।

अगर सिराज के मेडकिल रिजल्ट संतोषजनक नहीं हुए, तो उन्हें अफगानिस्तान के खिलाफ एकमात्र टेस्ट मैच की प्लेइंग इलेवन में जम्मू कश्मीर के तेज गेंदबाज आकिब नबी रिप्लेस कर सकते हैं। साथ ही पंजाब के लिए घरेूल क्रिकेट खेलने वाले तेज गेंदबाज गुरनूर बरार को भी डेब्यू करने का मौका मिल सकता है।

सोर्स ने दिया बड़ा बयान

हाल में ही इस टेस्ट मैच को लेकर बीसीसीआई के एक सोर्स ने टाइम्स ऑफ इंडिया के हवाले से कहा- “सिराज का सीजन लंबा रहा है और अगर उन्हें आराम दिया जाता है, तो इस बात की प्रबल संभावना है कि गुरनूर खेलेंगे और नबी को टीम में जगह मिलेगी।”

আরো ताजा खबर

शरीफुल इस्लाम ने 143 साल बाद रचा इतिहास, ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ बनाया अनोखा रिकॉर्ड

Shoriful Islam (Image credit Twitter – X) बांग्लादेश के तेज गेंदबाज शरीफुल इस्लाम ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ दूसरे टेस्ट में शानदार प्रदर्शन करते हुए क्रिकेट इतिहास में अपना नाम दर्ज...

SL vs IND 2nd Test, Day 3: बारिश के चलते जल्दी समाप्त हुआ दिन का खेल, श्रीलंका अभी भी 238 रन से पीछे

SL vs IND 2nd Test, Day 3 highlights (image via getty) कोलंबो के सिंहालीज स्पोर्ट्स क्लब में श्रीलंका और भारत के बीच खेले जा रहे दूसरे टेस्ट के तीसरे दिन...

ICC कोड ऑफ कंडक्ट उल्लंघन के लिए प्रभात जयसूर्या पर गिरी गाज, मिली आधिकारिक फटकार और डिमेरिट अंक

Prabath Jayasuriya (Image credit Twitter – X) भारत और श्रीलंका के बीच खेले जा रहे दूसरे टेस्ट मैच के दौरान श्रीलंकाई स्पिनर प्रभात जयसूर्या पर ICC ने कार्रवाई की है।...

25 अगस्त, Evening News Headlines: आज शाम तक की सभी ताजा खबरें क्रिकेट जगत से

evening news headlines (image via X) 1. एमसीए ने शिवाजी पार्क को विकसित करने और उसकी देखरेख करने की अनुमति के लिए बीएमसी को लेटर लिखा मुंबई क्रिकेट एसोसिएशन ने...