
ILT20 2025 (Image Credit- Twitter X)
International League T20, 2025: जारी इंटरनेशनल लीग टी20 का तीसरा रोमांचक सीजन इस समय यूएई में खेला जा रहा है। यहां पर फैंस को अभी तक कुछ रोमांचक मैच देखने को मिले हैं। तो वहीं टूर्नामेंट का 15वां मैच 22 जनवरी को डेजर्ट वाइपर्स और शारजाह वाॅरियर्स (Desert Vipers vs Sharjah Warriorz) के बीच खेला गया।
बता दें कि इस मुकाबले में वाइपर्स ने कमाल का प्रदर्शन करते हुए, वाॅरियर्स के खिलाफ एकतरफा अंदाज में 10 विकेट से जीत हासिल की है। टीम की इस शर्मनाक हार को लेकर हर तरफ चर्चा देखने को मिल रही है। तो वहीं टूर्नामेंट में इस करारी हार के बाद, शारजाह वाॅरियर्स टीम के हेड कोच और पूर्व साउथ अफ्रीकी क्रिकेटर जेपी डुमिनी (JP Duminy) की बड़ी प्रतिक्रिया सामने आई है।
JP Duminy ने दिया बड़ा बयान
दुबई इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में शारजाह वाॅरियर्स की 10 विकेट से हार के बाद, हेड कोच जेपी डुमिनी ने पोस्ट मैच के दौरान ILT20 के मीडिया पार्टनर क्रिकट्रैकर (Crictracker) के साथ एक स्पेशल बातचीत में कहा-
खैर, यह स्पष्ट है कि बोर्ड पर पर्याप्त रन नहीं थे, लेकिन मुझे लगता है कि अगर इसे संक्षेप में कहा जाए तो निश्चित रूप से मैच हम हार गए। यदि आप परिस्थितियों के बारे में सोचते हैं तो आप जानते हैं। वाइपर्स ने निश्चित रूप से परिस्थितियों को अच्छी तरह से समझा और गेंदबाजी के दृष्टिकोण से अपने स्किल को क्रियान्वित किया और दुर्भाग्य से हमारे पास कोई जवाब नहीं था।
डुमिनी ने आगे कहा- आप जानते हैं कि एक टी20 मैच में 91 रन पर्याप्त नहीं होते। लेकिन कंडीशन को देखकर हमें लगा कि हम खेल में हैं। दुर्भाग्य से हम गलत तरीके से मैच में कार्यान्वित हुए और एक टीम के रूप में हमें इस पर ध्यान देना होगा।
हमें फायदा यह हुआ कि हम टूर्नामेंट में केवल आधे तक ही पहुंचे थे और हां पांच में से दो में जीत हासिल कर चुके हैं। इस कठिन दौर में हमारे पास अभी भी निश्चित रूप से एक अवसर है। उम्मीद है कि हम इस सप्ताह के अंत में कुछ गति और आत्मविश्वास हासिल करने का रास्ता खोज लेंगे।
मैच के बारे में आपको बताएं तो मुकाबले में पहले बल्लेबाजी करते हुए शारजाह वाॅरियर्स 19.1 ओवर में सिर्फ 91 रन पर ऑलआउट हो गई। पाकिस्तानी गेंदबाज मोहम्मद आमिर ने वाइपर्स के लिए 4 विकेट हासिल किए। इसके बाद वाॅरियर्स ने 92 रनों के टारगेट को 10 ओवरों में बिना कोई विकेट गंवाए हासिल कर लिया। फखर जमां 71* और एलेक्स हेल्स 23* रन बनाकर नाबाद रहे।
वर्ल्ड कप में विराट कोहली के करियर की वो 3 यादगार पारियां, जिन्होंने पूरी दुनिया को कर दिया हैरान
Ranji Trophy 2026-27: संदीप सरकार के करिश्माई प्रदर्शन के चलते त्रिपुरा ने सौराष्ट्र को 133 रनों से दी शिकस्त
विराट कोहली को बद्रीनाथ ने नहीं माना टॉप-5 वनडे खिलाड़ी, जानें किन खिलाड़ियों को दी जगह
5 नवंबर, Evening News Headlines: आज शाम तक की सभी ताजा खबरें क्रिकेट जगत से

