
ICC Womens T20 World Cup Trophy 2024
ICC Women’s T20 World Cup 2024 Live Streaming : ICC महिला T20 विश्व कप 2024 3 अक्टूबर से शुरू होगा। पहले इस टूर्नामेंट का आयोजन बांग्लादेश में होना था। लेकिन बांग्लादेश में राजनीतिक उथल-पुथल के कारण इस टूर्नामेंट को यूएई में आयोजित करने का फैसला लिया गया।
टूर्नामेंट की शुरुआत बांग्लादेश और स्कॉटलैंड के बीच मैच से होगी। अगले दिन पाकिस्तान और श्रीलंका दोनों टीमें आमने-सामने होने वाली हैं। भारतीय टीम अपना पहला मैच 4 अक्टूबर को न्यूजीलैंड के खिलाफ खेलेगी।
भारत vs पाकिस्तान मैच कब है?
बहुप्रतीक्षित भारत बनाम पाकिस्तान (IND-W vs PAK-W) मैच 6 अक्टूबर को होगा।
यह भी पढ़े:- पाकिस्तान के खिलाफ आईसीसी महिला टी20 वर्ल्ड कप 2024 में दमदार प्रदर्शन करने के लिए तैयार हैं स्मृति मंधाना, मैच से पहले दिया हैरतअंगेज बयान
महिला टी20 वर्ल्ड कप 2024 के लाइव स्ट्रीमिंग, टेलीकास्ट, ग्रुप, टीम और मैच शुरू होने की सभी जानकारी यहां देखें
ICC महिला T20 विश्व कप कब शुरू होगा?
प्रतियोगिता तीन अक्टूबर से शुरू होगी। इस टूर्नामेंट का फाइनल मैच 20 अक्टूबर को खेला जाएगा.
ICC महिला T20 विश्व कप में कितनी टीमें हैं? और इन्हें कितने समूहों में बांटा गया है?
आईसीसी महिला टी20 वर्ल्ड कप में कुल 10 टीमों ने हिस्सा लिया है। इन 10 टीमों को 5-5 के 2 ग्रुप में बांटा गया है।
महिला T20 वर्ल्ड कप 2024 के दोनों ग्रुप और टीमें
ग्रुप ए (Group A)
भारत
ऑस्ट्रेलिया
श्रीलंका
न्यूजीलैंड
पाकिस्तान
ग्रुप बी (Group B)
इंग्लैंड
स्कॉटलैंड
बांग्लादेश
वेस्टइंडीज
दक्षिण अफ्रीका
ICC महिला T20 वर्ल्ड कप के मैच कितने बजे शुरू होंगे?
आईसीसी महिला टी20 विश्व कप के मैच भारतीय समयानुसार दोपहर 3:30 बजे शुरू होंगे और शाम के मैच भारतीय समयानुसार शाम 7:30 बजे शुरू होंगे। भारत और पाकिस्तान के बीच मैच दोपहर 3:30 बजे खेला जाएगा।
भारत में कहां देखें महिला टी20 वर्ल्ड की लाइव स्ट्रीमिंग (Women’s T20 World Cup 2024 Live Streaming )
फोन पर फ्री में कहां देखें महिला टी20 वर्ल्ड कप की लाइव स्ट्रीमिंग
आप Women’s T20 World Cup 2024 के मैचों को फोन और लैपटॉप पर डिज्नी प्लस हॉटस्टार पर लाइव देख सकते हैं।
टीवी पर कहां देखें महिला टी20 वर्ल्ड कप 2024 का लाइव टेलीकास्ट
Women’s T20 World Cup 2024 के सभी मैच आप टीवी पर स्टार स्पोर्ट्स पर देख सकते हैं।
NZ vs IND: 5वें टी20 में भारत ने न्यूजीलैंड के सामने जीत के लिए रखा 192 रनों का लक्ष्य, किशन-अय्यर ने बनाई हाफ सेंचुरी
SA vs AUS 2026: 10 साल के लंबे इंतजार के बाद ICC टेस्ट रैंकिंग में नंबर-1 बना दक्षिण अफ्रीका!
NZ vs IND: T20 टीम के वो 3 खिलाड़ी जिन्हें भारतीय वनडे टीम में मौका मिलना चाहिए था
NZ vs IND 2026, 5th T20I: न्यूजीलैंड ने टॉस जीतकर फील्डिंग चुनी, वरुण चक्रवर्ती को मिली टीम में जगह; देखें प्लेइंग XI

