Skip to main content

ताजा खबर

ICC Women’s T20 Rankings में हरमनप्रीत कौर और शेफाली वर्मा ने लगाई लंबी छलांगएक

Harmanpreet Kaur (Pic Source X)

मंगलवार को जारी किए गए लेटेस्ट रैंकिंग अपडेट के बाद भारत की बल्लेबाज हरमनप्रीत कौर और शैफाली वर्मा को आईसीसी महिला टी20ई खिलाड़ी रैंकिंग में फायदा हुआ है। वहीं श्रीलंका की स्पिनर इनोशी प्रियदर्शनी भी अपने रैंकिंग में सुधार करने में कामयाब रही।

ICC Women’s T20 Rankings में हरमनप्रीत कौर शेफाली वर्मा पहुंची इस नंबर पर

श्रीलंका में खेले जा रहे महिला टी20 एशिया कप में अपने प्रदर्शन के बाद कप्तान हरमनप्रीत कौर और सलामी बल्लेबाज शेफाली वर्मा टी20 रैंकिंग में अब संयुक्त रूप से 11वें स्थान पर हैं। हरमनप्रीत कौर ने पाकिस्तान के खिलाफ नाबाद पांच और संयुक्त अरब अमीरात के खिलाफ 66 रन बनाए थे, जिससे उन्हें एक स्थान का फायदा हुआ है, जबकि शेफाली वर्मा ने पाकिस्तान के खिलाफ 40 और यूएई के खिलाफ 37 रन बनाए थे, जिससे उन्हें चार स्थान का फायदा हुआ।

वे पहले 15वें स्थान पर थीं और अब 11वें स्थान पर पहुंच गई हैं। श्रीलंका की ऑफ स्पिनर प्रियदर्शनी की बात करें तो उनको तीन पायदानों का फायदा हुआ है। उन्होंने बांग्लादेश के खिलाफ 2 और मलेशिया के खिलाफ एक विकेट चटकाया था। वे सातवें से चौथे पायदान पर पहुंची हैं। अन्य बल्लेबाजों में ऋचा घोष का नाम है, जिन्होंने यूएई के खिलाफ अपने करियर का पहला टी20आई अर्धशतक जड़ा।

इस पारी की बदौलत उनको चार पायदानों का फायदा हुआ है। वे 28वें से 24वें पायदान पर पहुंच गई हैं। बांग्लादेश की मुर्शिदा खातुन 47वें स्थान पर पहुंची हैं, जो टॉप 50 से बाहर थीं। मौजूदा समय में बल्लेबाजों की रैंकिंग में टॉप पर ऑस्ट्रेलिया की बेथ मूनी हैं। गेंदबाजी में शीर्ष पर इंग्लैंड की सोफी एक्लेस्टोन हैं। वहीं, ऑलराउंडर्स की रैंकिंग में वेस्टइंडीज की हीली मैथ्यूज नंबर वन पर कायम हैं। ऑलराउंडर्स में दीप्ति शर्मा तीसरे पायदान पर हैं। अन्य कोई भारतीय टॉप 10 में नहीं है।

আরো ताजा खबर

भारत-जापान ऐतिहासिक टी20 मैच से जापान में क्रिकेट को बढ़ावा मिलने की उम्मीद

India vs Japan T20I (Image Credit- Twitter X) भारत और जापान के बीच 22 सितंबर को होने वाला टी20 इंटरनेशनल मुकाबला जापानी क्रिकेट के लिए बेहद खास है। यह दोनों...

WI vs IND 2026: वेस्टइंडीज के खिलाफ ये भारत की मुख्य टीम नहीं है – इरफान पठान

Irfan Pathan and indian team (Image credit Twitter – X) वेस्टइंडीज के खिलाफ 27 सितंबर से शुरू होने वाली तीन मैचों की वनडे सीरीज के लिए, बीसीसीआई ने इस हफ्ते...

वेस्टइंडीज के खिलाफ वनडे में सबसे ज्यादा शतक लगाने वाले टाॅप-5 बल्लेबाज, नंबर 1 पर किंग कोहली मौजूद 

IND vs WI (Image Credit- Twitter X) Top 5 Players With Most ODI Centuries Against West Indies: हाल में ही वेस्टइंडीज ने भारतीय दौरे के लिए व्हाइट बाॅल टीमों का...

Asian Games 2026 में अलग जर्सी क्यों पहन रही है भारतीय क्रिकेट टीम? जान लीजिए वजह

Indian cricket team (Image credit Twitter – X) एशियन गेम्स 2026 में भारतीय पुरुष और महिला क्रिकेट टीम के खिलाड़ी अपनी नियमित टीम इंडिया वाली जर्सी में नजर नहीं आ...