Skip to main content

ताजा खबर

ICC Test Rankings: बुमराह को पछाड़ नंबर-1 टेस्ट गेंदबाज बने कगिसो रबाडा, अश्विन-जडेजा को भी हुआ नुकसान

ICC Test Rankings: बुमराह को पछाड़ नंबर-1 टेस्ट गेंदबाज बने कगिसो रबाडा, अश्विन-जडेजा को भी हुआ नुकसान

Kagiso Rabada & Jasprit Bumrah (Photo Source: X)

ICC Test Rankings: भारतीय तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह को पछाड़ते हुए कगिसो रबाडा आईसीसी मेन्स टेस्ट गेंदबाजी रैकिंग में नंबर-1 गेंदबाज बन गए हैं। रबाडा ने बांग्लादेश के खिलाफ जारी टेस्ट सीरीज के पहले मैच में शानदार खेल दिखाया था, जिसका उन्हें इनाम मिला है। रबाडा ने पहली पारी में तीन और दूसरी पारी में 6 विकेट चटकाए थे। बांग्लादेश के खिलाफ पहले टेस्ट के दौरान कगिसो रबाडा ने अपना 300वां टेस्ट विकेट भी हासिल किया था। वह यह कारनामा करने वाले तीसरे सबसे तेज (11817 गेंद) साउथ अफ्रीकी गेंदबाज है।

860 रेटिंग पॉइंट्स के साथ पहले स्थान पर पहुंचे कगिसो रबाडा

कगिसो रबाडा पहली बार 2018 में आईसीसी टेस्ट गेंदबाजों की रैकिंग में पहले स्थान पर पहुंचे थे। वह फरवरी 2019 तक नंबर-1 स्थान पर बने रहे थे। ध्यान देने वाली बात यह है कि रबाडा रैकिंग में हाल में लगातार टॉप-10 में बने रहे। बांग्लादेश के खिलाफ 9 विकेट लेते ही जसप्रीत बुमराह, जोश हेजलवुड और अश्विन को पीछे छोड़ते ही उन्होंने 860 रेटिंग पॉइंट्स के साथ पहला स्थान हासिल किया। जोश हेजलवुड (847) दूसरे स्थान, बुमराह (846) तीसरे स्थान और अश्विन (831) चौथे स्थान पर है।

यह भी पढ़े:- ICC Test Batting Rankings : रोहित शर्मा की दिसंबर 2018 के बाद से सबसे खराब रैंकिंग

9वें स्थान पर पहुंचे पाकिस्तानी स्पिनर नोमान अली

दूसरी ओर, पाकिस्तान के स्पिन गेंदबाज नोमान अली और साजिद खान को भी फायदा मिला है, जिन्होंने हाल ही में इंग्लैंड के खिलाफ टेस्ट सीरीज में कमाल का प्रदर्शन किया। नोमान अली ने दो मैचों में 11 और 9 विकेट लिए, साजिद ने दो मैचों में 9 और 10 विकेट लिए। नोमान अली ने 9वें स्थान पर करियर की सर्वोच्च रेटिंग हासिल की। जबकि साजिद 12 पायदान की छलांग लगाकर 38वें स्थान पर पहुंच गए हैं।

आईसीसी मेन्स लेटेस्ट टेस्ट गेंदबाजी रैकिंग

कगिसो रबाडा (साउथ अफ्रीका)- 860 रेटिंग
जोश हेजलवुड (ऑस्ट्रेलिया)- 847 रेटिंग
जसप्रीत बुमराह (भारत)- 846 रेटिंग
आर अश्विन (भारत)- 831 रेटिंग
पैट कमिंस (ऑस्ट्रेलिया)- 820 रेटिंग
नाथन लियोन (ऑस्ट्रेलिया)- 801 रेटिंग
प्रभात जयसूर्या (श्रीलंका)- 801 रेटिंग
रवींद्र जडेजा (भारत)- 776 रेटिंग
नोमान अली (पाकिस्तान)- 759 रेटिंग
मैट हेनरी (न्यूजीलैंड)- 743 रेटिंग

रचिन रवींद्र और सऊद शकील ने लगाई लंबी छलांग

आईसीसी मेन्स टेस्ट बैटिंग रैकिंग में इंग्लैंड के दिग्गज बल्लेबाज जो रूट अब भी पहले स्थान पर है। कीवी बल्लेबाज रचिन रवींद्र ने भारत के खिलाफ पहले दोनों टेस्ट मैचों में शानदार खेल दिखाया। वह 8 पायदान की छलांग लगाकर 10वें स्थान पर आ गए हैं। वहीं, पाकिस्तान के सऊद शकील ने 20 पायदान की लंबी छलांग लगाई और वह 7वें स्थान पर पहुंच गए हैं।

आईसीसी मेन्स टेस्ट बैटिंग रैकिंग

जो रूट (इंग्लैंड)- 903 रेटिंग
केन विलियमसन (न्यूजीलैंड)- 813 रेटिंग
यशस्वी जायसवाल (भारत)- 790 रेटिंग
हैरी ब्रूक (इंग्लैंड)- 778 रेटिंग
स्टीव स्मिथ (ऑस्ट्रेलिया)- 757 रेटिंग
उस्मान ख्वाजा (ऑस्ट्रेलिया)- 728 रेटिंग
सऊद शकील (पाकिस्तान)- 724 रेटिंग
मार्नस लाबुेशन (ऑस्ट्रेलिया)- 720 रेटिंग
कामिंडु मेंडिस (श्रीलंका)- 716 रेटिंग
रचिन रवींद्र (न्यूजीलैंड)- 711 रेटिंग

আরো ताजा खबर

ICC Rankings: स्मृति मंधाना से छिना नंबर-1 वनडे बल्लेबाज का ताज, हरमनप्रीत कौर और दीप्ति शर्मा ने लगाई लंबी छलांग

Laura Wolvaardt Reclaims No. 1 Women’s ODI Batting Spot as Smriti Mandhana Slips (image via getty) वड़ोदरा में जिम्बाब्वे के खिलाफ घरेलू सीरीज की धीमी शुरुआत के बाद, भारत की...

28 अक्टूबर, Morning News Headlines: आज सुबह तक की सभी ताजा खबरें क्रिकेट जगत से

morning cricket news headlines (image via getty) 1. SA vs AUS: उतार-चढ़ाव भरे पहले दिन स्टार्क के 6 विकेट रहे हैडलाइन केप टाउन में पहले दिन का खेल काफी रोमांचक...

जोश हेजलवुड ने टेस्ट क्रिकेट में सबसे ज्यादा विकेट लेने के मामले में जहीर खान और ईशांत शर्मा को छोड़ा पीछे, देखें लिस्ट 

Josh Hazlewood (Image Credit- Twitter X) साउथ अफ्रीका और ऑस्ट्रेलिया के बीच जारी टेस्ट सीरीज का तीसरा व आखिरी मैच 27 अक्टूबर, मंगलवार से न्यूलैंड्स केपटाउन में शुरू हो चुका...

WPL 2027 Auction: डब्ल्यूपीएल ऑक्शन को भारत में कैसे और कहां देखें लाइव? स्ट्रीमिंग डिटेल्स के बारे में जानें 

WPL 2027 Auction (Image Credit- Twitter X) महिला प्रीमियर लीग (WPL) के आगामी सीजन के लिए प्लेयर ऑक्शन शुरू होने में अब सिर्फ एक दिन का समय बचा है। गौरतलब...