Skip to main content

ताजा खबर

ICC Test Batting Rankings: बांग्लादेश के खिलाफ टेस्ट सीरीज से पहले टॉप-5 में रोहित शर्मा की एंट्री, रूट अब भी नंबर-1

Rohit Sharma & Joe Root (Photo Source: X/Getty Images)

Latest ICC Test Batting Ranking: टीम इंडिया 19 सितंबर से बांग्लादेश के खिलाफ दो मैचों की टेस्ट सीरीज खेलनी वाली है। आगामी सीरीज से पहले लेटेस्ट आईसीसी टेस्ट बैटिंग रैकिंग में भारतीय कप्तान रोहित शर्मा की टॉप-5 में एंट्री हुई है। रोहित शर्मा टॉप-5 रैकिंग में एकमात्र भारतीय बल्लेबाज है। बता दें, सितंबर 2021 के बाद पहली बार हिटमैन ने टेस्ट रैकिंग में टॉप-5 में जगह बनाई है। वहीं, यशस्वी जायसवाल और विराट कोहली टॉप-10 में हैं।

751 रेटिंग पॉइंट्स के साथ पांचवें स्थान पर हैं रोहित शर्मा

भारतीय कप्तान रोहित शर्मा ताजा आईसीसी टेस्ट रैकिंग में 751 पॉइंट्स के साथ पांचवें स्थान पर आ गए हैं। यशस्वी जायसवाल 740 रेटिंग पॉइंट्स के साथ छठे स्थान पर है। दोनों ही बल्लेबाजों ने इंग्लैंड के खिलाफ पिछली टेस्ट सीरीज में शानदार खेल दिखाया था। रोहित शर्मा ने 2 शतकों की मदद से 400 रन बनाए थे। वहीं, दूसरी ओर यशस्वी जायसवाल ने दो शतक, और तीन अर्धशतक की मदद से 712 रन बनाए थे।

पूर्व भारतीय कप्तान विराट कोहली 737 रेटिंग पॉइंट्स के साथ सातवें स्थान पर हैं। वहीं, इंग्लैंड के पूर्व कप्तान जो रूट टेस्ट बैटिंग रैकिंग में अब भी पहले स्थान पर है। लेकिन इंग्लैंड के खिलाफ तीसरे टेस्ट मैच में बल्ले से फेल होने के बाद उन्होंने कुछ रेटिंग अंक खो दिए हैं। वह 922 रेटिंग अंक से 899 पर पहुंच गए हैं।

न्यूजीलैंड के बल्लेबाज केन विलियसमन (859) दूसरे स्थान पर है। न्यूजीलैंड के डेरिल मिचेल (768 पॉइंट्स) तीसरे और ऑस्ट्रेलियाई दिग्गज बल्लेबाज स्टीव स्मिथ (757 पॉइंट्स) चौथे स्थान पर हैं।

9वें स्थान पर हैं मोहम्मद रिजवान

मोहम्मद रिजवान लेटेस्ट आईसीसी टेस्ट बैटिंग रैकिंग में टॉप-10 में एकमात्र पाकिस्तानी खिलाड़ी हैं। वह 720 पॉइंट्स के साथ 9वें स्थान पर हैं।

आईसीसी मेन्स टेस्ट बैटिंग रैकिंग (ताजा)

1. जो रूट (इंग्लैंड)- 899 पॉइंट्स

2. केन विलियमसन (न्यूजीलैंड)- 859 पॉइंट्स

3. डेरिल मिचेल (न्यूजीलैंड)- 768 पॉइंट्स

4. स्टीव स्मिथ (ऑस्ट्रेलिया)- 757 पॉइंट्स

5. रोहित शर्मा (भारत)- 751 पॉइंट्स

6. यशस्वी जायसवाल (भारत)- 740 पॉइंट्स

7. विराट कोहली (भारत)- 737 पॉइंट्स

8. उस्मान ख्वाजा (भारत)- 728 पॉइंट्स

9. मोहम्मद रिजवान (पाकिस्तान)- 720 पॉइंट्स

10. मार्नस लाबुशेन (ऑस्ट्रेलिया)- 720 पॉइंट्स

আরো ताजा खबर

IND vs SA 2025: रन बनाना जरूरी इरफान पठान की चेतावनी, शुभमन गिल पर बढ़ा दबाव

Irfan Pathan (Image credit Twitter – X) पूर्व भारतीय ऑलराउंडर इरफान पठान ने शुभमन गिल को लेकर साफ कहा है कि अगर वे T20 टीम में अपनी जगह पक्की करना...

IPL में अगले ग्लेन मैक्सवेल बनने की क्षमता रखने वाले 3 खिलाड़ियों के बारे में जानिए यहाँ

Glenn Maxwell (Image Credit- Twitter/X) ऑस्ट्रेलियाई ऑलराउंडर ग्लेन मैक्सवेल को पिछले महीने पंजाब किंग्स (पीबीकेएस) द्वारा रिलीज़ किए जाने और उसके बाद आईपीएल 2026 मिनी-ऑक्शन में हिस्सा न लेने के...

IND vs SA 2025: शुभमन गिल के ख़राब फॉर्म के बीच सुब्रमण्यम बद्रीनाथ ने T20I उप-कप्तानी पर उठाए सवाल

Shubman Gill (Image Credit- Twitter/X) भारत और दक्षिण अफ्रीका के बीच चल रही 5 मैचों की टी-20आई श्रृंखला फिलहाल एक-एक की बराबरी पर टिकी हुई है। पहले मुकाबले में जीत...

IND vs SA 2025: ‘अक्षर को नंबर 3 पर भेजना उन्हें भेड़ियों के बीच फेंकने जैसा’ – डेल स्टेन ने भारत की आलोचना की

IND vs SA: Axar Patel (Image credit Twitter – X) दक्षिण अफ्रीका के पूर्व तेज गेंदबाज डेल स्टेन ने भारत की टीम मैनेजमेंट के फैसले पर कड़ी नाराजगी जताई है।...