Skip to main content

ताजा खबर

ICC Rankings: मैन्स क्रिकेट में बल्लेबाजों की लिस्ट में फिर से टाॅप पर पहुंचे जो रूट, पढ़ें बड़ी खबर 

ICC Rankings: मैन्स क्रिकेट में बल्लेबाजों की लिस्ट में फिर से टाॅप पर पहुंचे जो रूट, पढ़ें बड़ी खबर 

Joe Root (Photo Source: X)

Latest ICC Rankings: जारी ताजा आईसीसी रैंकिंग में टेस्ट क्रिकेट में बल्लेबाजों की श्रेणी में इंग्लैंड के पूर्व कप्तान जो रूट (Joe Root) को बड़ा फायदा पहुंचा है। वह एक बार फिर से नंबर एक की पोजिशन पर काबिज हो गए हैं। यह दिग्गज बल्लेबाज के टेस्ट क्रिकेट करियर में कुल 10वीं बार है, जब वह नंबर 1 पर पहुंचे हैं।

जो रूट को हाल में ही न्यूजीलैंड के खिलाफ तीन मैचों की टेस्ट सीरीज में बेहतरीन प्रदर्शन करने का इनाम मिला है। रूट से पहले, पहले नंबर पर इंग्लैंड के ही युवा ऑलराउंडर हैरी ब्रूक थे, जो इस नंबर पर सिर्फ 1 हफ्ते तक मौजूद रहे। तो वहीं अब एक बार फिर से रूट ने नंबर 1 की कुर्सी हासिल कल ली है।

जो रूट के फिलहाल 895 रेटिंग पाॅइंट हैं, और पहले नंबर पर मौजूद हैं। तो वहीं हैरी ब्रूक 876 रेटिंग पाॅइंट के साथ दूसरे नंबर पर मौजूद हैं। इसके अलावा हैमिल्टन में इंग्लैंड के खिलाफ तीसरे टेस्ट मैच में शतक जड़ने वाले केन विलियमसन भी 867 रेटिंग पाॅइंट के साथ तीसरे नंबर पर पहुंच गए हैं।

इस समय चौथे नंबर पर भारतीय टीम के युवा सलामी बल्लेबाज यशस्वी जायसवाल 811 रेटिंग पाॅइंट के साथ मौजूद हैं। वह टाॅप 5 में सिर्फ एकमात्र भारतीय खिलाड़ी हैं। स्टार विकेटकीपर बल्लेबाज ऋषभ पंत 724 रेटिंग पाॅइंट के साथ 9वें नंबर पर मौजूद हैं।

Joe Root के क्रिकेट करियर पर एक नजर

33 वर्षीय इंग्लैंड क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान के क्रिकेट करियर के बारे में बताएं, तो उन्होंने खबर लिखे जाने तक इंग्लैंड के लिए 152 टेस्ट, 171 वनडे और 32 टी20 मैच खेले हैं। हालांकि, लिमिटेड ओवर फाॅर्मेट के अलावा टेस्ट क्रिकेट में रूट को काफी सफलता मिली है।

टेस्ट क्रिकेट में जो रूट ने बीते वर्षों में असाधारण प्रदर्शन किया है। टेस्ट क्रिकेट में रूट 50.87 की औसत से कुल 12972 रन बना चुके हैं। इसके अलावा उन्होंने वनडे में 47.64 की औसत से कुल 6522 रन बनाए हैं।

আরো ताजा खबर

वर्ल्ड कप में विराट कोहली के करियर की वो 3 यादगार पारियां, जिन्होंने पूरी दुनिया को कर दिया हैरान

Virat Kohli (Image credit Twitter – X) भारतीय क्रिकेट टीम के दिग्गज बल्लेबाज विराट कोहली दुनिया के सबसे सफल बल्लेबाजों में गिने जाते हैं। उन्होंने अपने करियर में कई ऐसे...

Ranji Trophy 2026-27: संदीप सरकार के करिश्माई प्रदर्शन के चलते त्रिपुरा ने सौराष्ट्र को 133 रनों से दी शिकस्त

Tripura stun Saurashtra (Image credit Twitter – X) रणजी ट्रॉफी 2026-27 में त्रिपुरा की टीम ने एक बड़ा उलटफेर करते हुए सौराष्ट्र को करारी शिकस्त दी। अगरतला के महाराजा बीर...

विराट कोहली को बद्रीनाथ ने नहीं माना टॉप-5 वनडे खिलाड़ी, जानें किन खिलाड़ियों को दी जगह

Virat Kohli (Image credit Twitter – X) पूर्व भारतीय क्रिकेटर और चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) के पूर्व बल्लेबाज सुब्रमण्यम बद्रीनाथ ने वनडे क्रिकेट के इतिहास के अपने पांच सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ियों...

5 नवंबर, Evening News Headlines: आज शाम तक की सभी ताजा खबरें क्रिकेट जगत से

Evening News Headlines (Image Credit- Twitter X) 1. विराट कोहली को बद्रीनाथ ने नहीं माना टॉप-5 वनडे खिलाड़ी, जानें किन खिलाड़ियों को दी जगह पूर्व भारतीय क्रिकेटर और चेन्नई सुपर...