Skip to main content

ताजा खबर

ICC Ranking: जो रूट को पीछे छोड़ हैरी ब्रूक बने नंबर एक टेस्ट बल्लेबाज, ट्रैविस हेड की टॉप-10 में हुई वापसी

Joe Root & Harry Brook (Photo Source: Getty Images)

11 दिसंबर को  ICC द्वारा अपडेट की गई नवीनतम टेस्ट रैंकिंग में इंग्लैंड के हैरी ब्रूक नंबर एक बल्लेबाज बन गए। 25 वर्षीय ब्रूक ने अपने साथी बल्लेबाज जो रूट कप पीछे छोड़ते हुए नंबर एक स्थान हासिल की। अपने करियर में पहली बार पुरुषों की टेस्ट बल्लेबाजी में। हैरी ने अपने करियर में पहली बार रैंकिंग में शीर्ष स्थान हासिल किया है।

आपको बता दें कि, हैरी ब्रूक ने 27 महीने पहले ही इंग्लैंड के लिए डेब्यू किया और इतने कम समय में वो टेस्ट में नंबर एक बल्लेबाज बन गए हैं। भारत के जसप्रीत बुमराह और रविंद्र जडेजा गेंदबाजी और ऑलराउंडर्स की रैंकिंग में टॉप पर बने हुए हैं। हैरी ब्रूक के अब 898 रेटिंग पॉइंट्स हैं, जबकि जो रूट उनसे सिर्फ एक रेटिंग पॉइंट पीछे हैं। जो रूट के नाम 897 रेटिंग पॉइंट है। 

हैरी ब्रूक का टेस्ट करियर अब तक रहा है शानदार

ब्रूक की बात करें तो उन्होंने 23 टेस्ट मैचों में 61.62 की शानदार औसत और आठ शतकों के साथ 2280 रन बनाए हैं। इंग्लैंड के स्टार बल्लेबाज ब्रूक ने 2024 में 11 टेस्ट मैचों में चार शतकों सहित 1099 रन बनाए हैं। रूट इस साल जुलाई में न्यूजीलैंड के पूर्व कप्तान केन विलियमसन को पीछे छोड़ते हुए नंबर एक पर पहुंचे थे और उन्होंने नौवीं बार नंबर एक स्थान हासिल किया था।

न्यूजीलैंड के खिलाफ जारी सीरीज में, ब्रूक ने क्राइस्टचर्च में 171 रनों की पारी खेलकर सीरीज का शानदार आगाज किया और फिर वेलिंग्टन में 123 और 55 रन बनाकर अपनी फॉर्म जारी रखी। दूसरी ओर, रूट ने न्यूजीलैंड में श्रृंखला में चार पारियों में एक शतक लगाया है।

ताजा रैंकिंग में ऑस्ट्रेलिया के स्टार ट्रैविस हेड (छह स्थान ऊपर पांचवें स्थान पर) और दक्षिण अफ्रीका के कप्तान टेम्बा बावुमा (तीन स्थान ऊपर सातवें स्थान पर) जारी सीरीज में अच्छी पारी खेलने के बाद टेस्ट बल्लेबाजों की रैंकिंग में टॉप 10 में शामिल हो गए हैं। वहीं ऑस्ट्रेलिया के बल्लेबाज मार्नस लाबुशेन तीन स्थान के सुधार के साथ 13वें स्थान पर पहुंच गए हैं।

আরো ताजा खबर

21 सितंबर, Morning News Headlines: आज सुबह तक की सभी ताजा खबरें क्रिकेट जगत से

morning cricket news headlines (image via getty) 1. ZIM vs AUS 3rd ODI: इंग्लिस और एलिस की बदौलत ऑस्ट्रेलिया ने जिम्बाब्वे को 1 विकेट से हराया, 3-0 से जीती सीरीज...

भारत-जापान ऐतिहासिक टी20 मैच से जापान में क्रिकेट को बढ़ावा मिलने की उम्मीद

India vs Japan T20I (Image Credit- Twitter X) भारत और जापान के बीच 22 सितंबर को होने वाला टी20 इंटरनेशनल मुकाबला जापानी क्रिकेट के लिए बेहद खास है। यह दोनों...

WI vs IND 2026: वेस्टइंडीज के खिलाफ ये भारत की मुख्य टीम नहीं है – इरफान पठान

Irfan Pathan and indian team (Image credit Twitter – X) वेस्टइंडीज के खिलाफ 27 सितंबर से शुरू होने वाली तीन मैचों की वनडे सीरीज के लिए, बीसीसीआई ने इस हफ्ते...

वेस्टइंडीज के खिलाफ वनडे में सबसे ज्यादा शतक लगाने वाले टाॅप-5 बल्लेबाज, नंबर 1 पर किंग कोहली मौजूद 

IND vs WI (Image Credit- Twitter X) Top 5 Players With Most ODI Centuries Against West Indies: हाल में ही वेस्टइंडीज ने भारतीय दौरे के लिए व्हाइट बाॅल टीमों का...