
Maheesh Theekshana (Image Credit- Twitter X)
ICC Men’s ODI Bowling Rankings: हाल में ही जारी ताजा आईसीसी वनडे रैंकिंग में गेंदबाजों की श्रेणी में श्रीलंकाई स्पिनर महीष तीक्षणा (Maheesh Theekshana) को बड़ा फायदा पहुंचा है। बता दें कि जारी नई रैंकिंग के बाद तीक्षणा ने 4 स्थानों की छलांग के साथ करियर बेस्ट रैंकिंग हासिल कर ली है।
हाल में ही उन्होंने न्यूजीलैंड दौरे पर वनडे सीरीज में श्रीलंका टीम के लिए कमाल का प्रदर्शन किया था। कीवी टीम के खिलाफ वनडे सीरीज के दूसरे मैच में तीक्षणा ने 4, तो तीसरे वनडे मैच में 3 विकेट हासिल किए थे। इस कमाल के प्रदर्शन के बाद वे जारी ताजा रैंकिंग में 4 स्थान के फायदे के साथ करियर बेस्ट तीसरे पायदान पहुंच चुके हैं। तीक्षणा के इस समय 663 रेटिंग पाॅइंट हैं और वह तीसरे स्थान पर बने हुए हैं।
तो वहीं वनडे क्रिकेट में गेंदबाजों की श्रेणी में अफगानिस्तान के कप्तान और दिग्गज स्पिनर राशिद खान पहले नंबर पर बने हुए हैं। राशिद के इस समय 669 रेटिंग पाॅइंट हैं और वनडे क्रिकेट में गेंदबाजों की श्रेणी में पहले नंबर पर मौजूद हैं।
साथ ही भारतीय टीम के अनुभवी स्पिनर कुलदीप यादव 665 रेटिंग पाॅइंट के साथ दूसरे नंबर पर बने हुए हैं। इसके अलावा टाॅप 10 में कुलदीप के अलावा भारत की ओर से 645 रेटिंग पाॅइंट के साथ जसप्रीत बुमराह 7वें और 643 रेटिंग पाॅइंट के साथ मोहम्मद सिराज 8वें नंबर पर मौजूद हैं।
ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ वनडे सीरीज में आ सकते हैं नजर महीष तीक्षणा
साथ ही बता दें कि अब महीष तीक्षणा ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ घर पर 12 फरवरी से शुरू होने वाली दो मैचों की वनडे सीरीज में खेलते हुए नजर आ सकते हैं। इस सीरीज में बेहतरीन प्रदर्शन कर तीक्षणा की नजर पहले नंबर पर की पोजिशन को हासिल करने पर होंगी। देखना होगा कि इस वनडे सीरीज में वह कैसा प्रदर्शन करने वाले हैं?
NZ vs IND 2026: स्लिप में विराट कोहली ने एक हाथ से लपका करिश्माई कैच, देखें वायरल वीडियो
NZ vs IND 2026, 1st ODI: मात्र 185 रनों पर सिमटी कीवी टीम, अर्शदीप-गुरनूर ने गेंद से बरपाया कहर
4 नवंबर, Morning News Headlines: आज सुबह तक की सभी ताजा खबरें क्रिकेट जगत से
प्रसिद्ध कृष्णा सभी फॉर्मेट खेलने के लिए फिट घोषित, न्यूजीलैंड दौरे के लिए जल्द भरेंगे उड़ान

