
Team India (Photo Source: Getty Images)
इंटरनेशनल क्रिकेट काउंसिल (ICC) ने T20 World Cup 2024 की टीम ऑफ द टूर्नामेंट का ऐलान कर दिया है। उनकी इस टीम ऑफ द टूर्नामेंट में सिर्फ चार देशों के खिलाड़ियों को ही शामिल किया गया है। इतना ही नहीं, 11 में से 6 खिलाड़ी भारत के हैं, जबकि तीन खिलाड़ी अफगानिस्तान के हैं। 1-1 खिलाड़ी को वेस्टइंडीज और ऑस्ट्रेलिया से चुना गया है।
भारत की टीम ने साउथ अफ्रीका को फाइनल में हराकर दूसरी बार टी20 विश्व कप का खिताब जीता। ICC की प्लेइंग XI में साउथ अफ्रीका के एक खिलाड़ी को 12वें खिलाड़ी के तौर पर जगह मिली है। आईसीसी ने अपनी टीम ऑफ द टूर्नामेंट के लिए रोहित शर्मा को कप्तान चुना है, क्योंकि उनकी कप्तानी में भारत ने बिना एक भी मैच हारे खिताबी जीत हासिल की।
वह इस टीम के ओपनर भी हैं, जबकि अफगानिस्तान के रहमनुल्लाह गुरबाज दूसरे ओपनर के तौर पर चुने गए हैं। नंबर तीन पर आईसीसी ने वेस्टइंडीज के निकोलस पूरन को रखा है, जबकि 4 पर भारत के ही सूर्यकुमार यादव को चुना है। नंबर पांच के लिए ऑस्ट्रेलिया के मार्कस स्टोइनिस को आईसीसी ने चुना है। नंबर 6 के लिए भारत के ऑलराउंडर हार्दिक पांड्या को प्लेइंग इलेवन में जगह दी है।
भारत के स्पिन ऑलराउंडर अक्षर पटेल भी इस टीम का हिस्सा हैं, जो नंबर सात पर हैं। वहीं, नंबर 8 पर अफगानिस्तान के कप्तान राशिद खान को जगह मिली है, जिन्होंने गेंद और बल्ले से दमदार प्रदर्शन किया था। नंबर 9 पर भारत के तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह को रखा गया है, जबकि नंबर 10 पर अर्शदीप सिंह का नाम शामिल है। नंबर 11 के लिए फजलहक फारुकी को टीम में चुना गया है, जो इस टूर्नामेंट में संयुक्त रूप से सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाज हैं।
टी-20 वर्ल्ड कप के लिए ICC की टीम ऑफ द टूर्नामेंट
रोहित शर्मा (कप्तान), रहमनुल्लाह गुरबाज (विकेटकीपर), निकोलस पूरन, सूर्यकुमार यादव, मार्कस स्टोइनिस, हार्दिक पांड्या, अक्षर पटेल, राशिद खान, जसप्रीत बुमराह, अर्शदीप सिंह, फजलहक फारुकी
वर्ल्ड कप में विराट कोहली के करियर की वो 3 यादगार पारियां, जिन्होंने पूरी दुनिया को कर दिया हैरान
Ranji Trophy 2026-27: संदीप सरकार के करिश्माई प्रदर्शन के चलते त्रिपुरा ने सौराष्ट्र को 133 रनों से दी शिकस्त
विराट कोहली को बद्रीनाथ ने नहीं माना टॉप-5 वनडे खिलाड़ी, जानें किन खिलाड़ियों को दी जगह
5 नवंबर, Evening News Headlines: आज शाम तक की सभी ताजा खबरें क्रिकेट जगत से

