Skip to main content

ताजा खबर

ICC ने की महिला टी20 वर्ल्ड कप 2024 के टिकटों की कीमत की घोषणा, 18 साल से कम युवा फैंस के लिए है बड़ी खुशखबरी

ICC ने की महिला टी20 वर्ल्ड कप 2024 के टिकटों की कीमत की घोषणा, 18 साल से कम युवा फैंस के लिए है बड़ी खुशखबरी

ICC Womens World cup 2024 (Pic Source-X)

अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट परिषद ने आज यानी 11 सितंबर को आईसीसी महिला टी20 वर्ल्ड कप 2024 के मैच के टिकट की कीमत की घोषणा की है। बता दें कि 18 साल से कम उम्र के युवाओं के लिए स्टेडियम में फ्री में प्रवेश होगा जबकि मैच के टिकट की कीमत सिर्फ 5 दिरहम से शुरू होगी।

आईसीसी के मुख्य कार्यकारी ज्यॉफ एलार्डिस ने अमीरात क्रिकेट बोर्ड के बोर्ड सदस्य जैद अब्बास के साथ संवाददाता सम्मेलन में इस बात की घोषणा की है। उन्होंने वेन्यू के रूप में UAE की भी जमकर प्रशंसा की है।

ज्यॉफ एलार्डिस ने ECB को होस्ट के लिए शुक्रिया कहते हुए कहा कि, ‘संयुक्त अरब अमीरात के बारे में रोमांचक चीजों में से एक इसकी विविधता है। यह एक ऐसी जगह है जहां पूरी दुनिया का प्रतिनिधित्व किया जाता है। इसका मतलब यह है कि यह प्रभावी रूप से सभी 10 टीमों के लिए एक घरेलू वर्ल्ड कप है और सभी खिलाड़ियों को यहां काफी सपोर्ट मिलेगा। इसी को लेकर मैं इस बात की घोषणा करता हूं की टिकट सिर्फ पांच दिरहम से उपलब्ध होंगे और 18 साल से कम उम्र के टिकट मुफ्त होंगे।

हम इस टूर्नामेंट की होस्टिंग के लिए ECB और दुबई स्पोर्ट्स काउंसिल को भी शुक्रिया कहना चाहते हैं। हम 500 से अधिक लड़कियों को खेल में शामिल होने और क्रिकेट का पहला मजेदार अनुभव देने का मौका देने के लिए Criio उत्सव का भी आयोजन करेंगे।’

ECB के जैद अब्बास ने भी इस महत्वपूर्ण टूर्नामेंट को लेकर अपना पक्ष रखा

ज्यॉफ एलार्डिस ने बुर्ज खलीफा में टूर्नामेंट के शानदार लेजर शो की वीडियो को रिलीज करते हुए कहा कि, ‘मैं ECB और अपने दोस्तों का जो दुबई स्पोर्ट्स काउंसिल में है और उन सभी लोगों को शुक्रिया कहना चाहूंगा जिन्होंने इस महत्वपूर्ण टूर्नामेंट की होस्टिंग का जिम्मा लिया है। इसमें दुबई अंतरराष्ट्रीय स्टेडियम और शारजाह क्रिकेट स्टेडियम भी शामिल है।’

जैद अब्बास ने कहा कि, ‘अमीरात क्रिकेट बोर्ड आईसीसी महिला टी20 वर्ल्ड कप 2024 को होस्ट करने के लिए काफी खुश है। हम यही चाहते हैं कि ज्यादा से ज्यादा लोग इस टूर्नामेंट को प्यार दे और हम दुनिया के सामने टॉप क्लास क्रिकेट टूर्नामेंट को बेहतरीन तरीके से होस्ट कर पाए।

इस टूर्नामेंट में दुनियाभर की सर्वश्रेष्ठ महिला खिलाड़ियों को एक दूसरे के खिलाफ जबरदस्त प्रदर्शन करते हुए देखा जाएगा। ECB अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट परिषद और बांग्लादेश क्रिकेट बोर्ड के साथ लगातार बातचीत कर रहा था ताकि फैंस और खिलाड़ियों को किसी भी तरीके की परेशानी ना हो।’

यह टूर्नामेंट 3 अक्टूबर से 20 अक्टूबर तक 10 टीमों के बीच खेला जाएगा। 18 दिनों में कुल 23 मुकाबले खेले जाएंगे। 20 लीग मैच दुबई और शारजाह में खेले जाएंगे जबकि सेमीफाइनल 17 अक्टूबर को दुबई और 18 अक्टूबर को शारजाह में खेला जाएगा। इस बेहतरीन टूर्नामेंट का फाइनल मैच 20 अक्टूबर को दुबई में होगा। ग्रुप A में ऑस्ट्रेलिया, भारत, न्यूजीलैंड, पाकिस्तान और श्रीलंका है जबकि ग्रुप B में बांग्लादेश, इंग्लैंड, साउथ अफ्रीका, वेस्टइंडीज और स्कॉटलैंड है।

আরো ताजा खबर

जोश हेजलवुड ने टेस्ट क्रिकेट में सबसे ज्यादा विकेट लेने के मामले में जहीर खान और ईशांत शर्मा को छोड़ा पीछे, देखें लिस्ट 

Josh Hazlewood (Image Credit- Twitter X) साउथ अफ्रीका और ऑस्ट्रेलिया के बीच जारी टेस्ट सीरीज का तीसरा व आखिरी मैच 27 अक्टूबर, मंगलवार से न्यूलैंड्स केपटाउन में शुरू हो चुका...

WPL 2027 Auction: डब्ल्यूपीएल ऑक्शन को भारत में कैसे और कहां देखें लाइव? स्ट्रीमिंग डिटेल्स के बारे में जानें 

WPL 2027 Auction (Image Credit- Twitter X) महिला प्रीमियर लीग (WPL) के आगामी सीजन के लिए प्लेयर ऑक्शन शुरू होने में अब सिर्फ एक दिन का समय बचा है। गौरतलब...

“तुम इस अवार्ड के पूरी तरह हकदार हो”: हैरी केन के बैलन डी’ओर जीतने पर विराट कोहली ने दी बधाई

Virat Kohli Congratulates Harry Kane on Ballon d’Or Honor (image via X) मंगलवार, 27 अक्टूबर को भारतीय क्रिकेट आइकन विराट कोहली ने पेरिस में 2026 मेन्स बैलोन डी’ओर जीतने पर...

अभिषेक शर्मा ने 35 गेंदों में शतक जड़कर तोड़े कई वर्ल्ड रिकॉर्ड, क्रिकेट इतिहास में पहली बार हुआ ऐसा कारनामा 

Abhishek Sharma (Image Credit- Twitter X) भारतीय क्रिकेट टीम के सलामी बल्लेबाज अभिषेक शर्मा (Abhishek Sharma) ने 38 गेंदों में 113 रनों की, टी20 क्रिकेट इतिहास की एक बेहतरीन पारी...