Skip to main content

ताजा खबर

ICC का बड़ा हिंट, अब Youth Olympic 2030 में भी होगा क्रिकेट! जानें क्या है यूथ ओलंपिक?

Olympic and Cricket. (Image Source: Twitter/X)

पेरिस ओलंपिक का समापन हो चुका है और अब अगला ओलंपिक साल 2028 में खेला जाएगा। इस बार लॉस एंजिलस में खेले जाने वाले ओलंपिक में क्रिकेट भी शामिल होगा, जो फैंस के लिए बहुत बड़ी बात है। लेकिन अब आईसीसी ने बड़ा हिंट दिया है कि साल 2030 में खेले जाने वाले यूथ ओलंपिक (Youth Olympic) में भी क्रिकेट को शामिल किया जा सकता है। इसके लिए आईसीसी ओलंपिक संघ के साथ बातचीत में लगा हुआ है।

दरअसल, यह फैसला इसलिए लिया गया है क्यों पिछले साल अक्टूबर में भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 2030 में यूथ ओलंपिक और 2036 में ओलंपिक के आयोजन की चाह रखी थी। हालांकि, अब भारत बस 2036 ओलंपिक पर अपना फोकस शिफ्ट कर चुका है।

अब आईसीसी ने आईओसी के साथ मजबूत संबंध बना लिए हैं और आईओसी मानता है कि “क्रिकेट ब्रांड” “ओलंपिक ब्रांड” को बढ़ा सकता है, इसलिए आईओसी को युवा ओलंपिक में क्रिकेट को मुख्य खेल के रूप में शामिल करने के लिए राजी करना कोई कठिन काम नहीं होगा।

क्या है यूथ ओलंपिक (Youth Olympic)

युवा ओलंपिक खेल (YOG) दुनिया भर के 15-18 वर्ष की आयु के एथलीटों के लिए एक अंतरराष्ट्रीय खेल आयोजन है। अंतर्राष्ट्रीय ओलंपिक समिति (IOC) YOG का आयोजन करती है, जिसमें ग्रीष्मकालीन (Summer Olympics) और शीतकालीन (Winter Olympics)दोनों कार्यक्रम शामिल हैं। प्रत्येक प्रतियोगिता का आयोजन हर चार साल में किया जाता है।

YOG में ओलंपिक खेलों पर आधारित खेल, साथ ही नए खेल और फॉर्मेट  शामिल हैं। इनमें से कुछ उदाहरणों में ब्रेकिंग, स्पोर्ट क्लाइम्बिंग, 3-x-3 बास्केटबॉल और 3-x-3 आइस हॉकी शामिल हैं।

यूथ ओलंपिक में खेले जाने वाले स्पोर्ट्स (Sports played in Youth Olympics)

तीरंदाजी, एथलेटिक्स, बैडमिंटन, बास्केटबॉल, बीच वॉलीबॉल, मुक्केबाजी, कैनोइंग, साइकिलिंग, गोताखोरी, घुड़सवारी, तलवारबाजी, फील्ड हॉकी, फुटबॉल, फुटसल, गोल्फ, जिमनास्टिक, हैंडबॉल, जूडो, आधुनिक पेंटाथलॉन, रोइंग, रग्बी सेवंस, नौकायन, निशानेबाजी, तैराकी, टेबल टेनिस, ताइक्वांडो, टेनिस, ट्रायथलॉन, वॉलीबॉल, भारोत्तोलन और कुश्ती वे खेल हैं जो YOG में शामिल हैं।

আরো ताजा खबर

T20 WC 2026: दूसरे सेमीफाइनल से पहले इंडिया बनाम इंग्लैंड के हेड टू हेड आंकड़ों पर डालें नजर

IND vs ENG, T20 World Cup 2026 (image via getty) इंडिया और इंग्लैंड गुरुवार (5 मार्च) को मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में लगातार तीसरे टी20 वर्ल्ड कप सेमीफाइनल में भिड़ेंगे।...

IND vs ENG, 2nd Semi-Final: भारत बनाम इंग्लैंड मैच में ये 3 खिलाड़ी अकेले दम पर पलट सकते हैं मैच का रुख

IND vs ENG, 2nd Semifinal: 3 players to watch out for (image via getty) भारत और इंग्लैंड 5 मार्च, 2026 को मुंबई के मशहूर वानखेड़े स्टेडियम में आईसीसी पुरुष टी20...

5 मार्च, Morning News Headlines: आज सुबह तक की सभी ताजा खबरें क्रिकेट जगत से

morning news headlines (image via getty) 1. SA vs NZ: पहले सेमीफाइनल में न्यूजीलैंड ने साउथ अफ्रीका को 9 विकेट से दी मात, फाइनल में बनाई जगह जारी आईसीसीटी20 वर्ल्ड...

कोलकाता में फिन एलन ने रच दिया इतिहास, 33 गेंद में शतक लगाने के साथ तोड़ दिए इतने सारे रिकाॅर्ड्स 

Finn Allen (Image Credit- Twitter X) कोलकाता के ईडन गार्डन्स मैदान पर आज 4 मार्च को जारी टी20 वर्ल्ड कप का पहला सेमीफाइनल मैच साउथ अफ्रीका और न्यूजीलैंड के बीच...