Skip to main content

ताजा खबर

Hong Kong Sixes टूर्नामेंट के लिए हुआ टीम इंडिया का ऐलान, इस प्लेयर को बनाया गया कप्तान

Hong Kong Sixes टूर्नामेंट के लिए हुआ टीम इंडिया का ऐलान, इस प्लेयर को बनाया गया कप्तान
Hong Kong Sixes (Photo Source: X)

भारत के पूर्व क्रिकेटर रॉबिन उथप्पा को हॉन्ग कॉन्ग सिक्सेस 2024 टूर्नामेंट के लिए टीम इंडिया का कप्तान बनाया गया है। 12 अक्टूबर को इसका ऐलान किया गया कि उथप्पा 1 से 3 नवंबर तक होने वाले सिक्स-ए-साइड टूर्नामेंट में केदार जाधव, मनोज तिवारी और स्टुअर्ट बिन्नी सहित पूर्व भारतीय स्टार प्लेयर्स की टीम का नेतृत्व करेंगे।

2017 के बाद पहली बार वापसी कर रहे हांगकांग क्रिकेट सिक्सेज़ में 12 देश क्रिकेट के जाने-माने क्रिकेटर, इस प्रतियोगिता में प्रतिस्पर्धा करेंगे। प्रत्येक टीम 6 प्लेयर्स के साथ मैच खेलेगी, जिसमें छोटी पारी और अधिक आक्रामक गेम-प्ले के साथ क्रिकेट के रोमांचक ब्रांड का प्रदर्शन किया जाएगा। भारत ने टूर्नामेंट के लिए अपनी टीम की घोषणा कर दी है और अनुभवी खिलाड़ियों से भरी टीम से फैंस को उम्मीदें काफी अधिक हैं।

भारत और पाकिस्तान के अलावा इस टूर्नामेंट में हिस्सा लेने वाली टीमें ऑस्ट्रेलिया, बांग्लादेश, इंग्लैंड, हांगकांग, नेपाल, न्यूजीलैंड, ओमान, दक्षिण अफ्रीका, श्रीलंका और संयुक्त अरब अमीरात हैं। हॉन्ग कॉन्ग सिक्सेस 2024 इस टूर्नामेंट का 20वां संस्करण होगा और सात साल के अंतराल के बाद इसकी वापसी हो रही है।

पहली बार यह टूर्नामेंट 1992 में खेला गया था, वहीं आखिरी संस्करण 2017 में हुआ था जब साउथ अफ्रीका चैंपियन बना था। मैच तीनों दिन सुबह 8:30 बजे से शाम 6 बजे तक खेले जाएंगे। टूर्नामेंट के लिए टिकट भी जारी कर दिए गए हैं, जिनकी कीमत पहले दिन 150 डॉलर, दूसरे दिन 250 डॉलर और तीसरे दिन 350 डॉलर है। तीनों दिनों के लिए प्रत्येक टिकट की कीमत 580 डॉलर है।

हॉन्ग कॉन्ग सिक्सेस: टीम इंडिया की पूरा स्क्वॉड: 

रॉबिन उथप्पा (कप्तान), केदार जाधव, स्टुअर्ट बिन्नी, मनोज तिवारी, शाहबाज़ नदीम, भरत चिपली, श्रीवत्स गोस्वामी (विकेटकीपर)

क्या है हॉन्ग कॉन्ग सिक्सेस?

हॉन्ग कॉन्ग सिक्सेस एक इंटरनेशनल टूर्नामेंट है जिसे आईसीसी की मान्यता प्राप्त है। इस टूर्नामेंट में 8 से 12 टीमें हिस्सा लेती है। इसमें विकेट-कीपर को छोड़कर हर गेंदबाज को एक ओवर करना होता है। जिस वजह से ऑलराउंडर के लिए यह टूर्नामेंट ज्यादा अहम माना जाता है। इंग्लैंड ने सबसे ज्यादा 5 बार इस टूर्नामेंट को जीता है। वहीं भारत 2005 में चैंपियन बना था।

मैच छह खिलाड़ियों की दो टीमों के बीच खेले जाते हैं, जिसमें एक पारी में 5 ओवर होते हैं। हालांकि, फाइनल मैच में एक ओवर 8 गेंदों का होता है। यदि 5 ओवर समाप्त होने से पहले 5 विकेट गिर जाते हैं, तो अंतिम बल्लेबाज बल्लेबाजी करेगा तथा पांचवां बल्लेबाज रनर की भूमिका निभाएगा। जो बल्लेबाज आउट नहीं होता है, उसे हर समय स्ट्राइक पर रहना होगा तथा उसके आउट होते ही पारी समाप्त हो जाएगी।

আরো ताजा खबर

29 अप्रैल, Evening News Headlines: आज शाम तक की सभी ताजा खबरें क्रिकेट जगत से

evening news headlines (image via X) 1. श्रीलंका क्रिकेट बोर्ड में फेरबदल के बीच अध्यक्ष शम्मी सिल्वा ने दिया इस्तीफा श्रीलंका क्रिकेट के अध्यक्ष शम्मी सिल्वा और पूरी कार्यकारी समिति...

SM Trends: 29 अप्रैल के शानदार Tweet और Video के बारे में यहां जाने, जो काफी तेजी से हो रहे हैं वायरल

social media trends (image via X) राजस्थान रॉयल्स के कप्तान रियान पराग एक नए विवाद में घिर गए हैं। मुल्लनपुर के महाराजा यादवेंद्र सिंह इंटरनेशनल स्टेडियम में पंजाब किंग्स के...

PSL 2026: बाबर आजम ने ठोका टूर्नामेंट का दूसरा शतक, पेशावर जल्मी को 2021 के बाद पहली बार फाइनल में पहुंचाया

PSL 2026: Babar Azam (image via X) बाबर आजम की बेहतरीन कप्तानी पारी की बदौलत पेशावर जल्मी पाकिस्तान सुपर लीग 2026 के फाइनल में पहुंच गई है। 28 अप्रैल को...

IPL 2026, Match 42: गुजरात टाइटन्स बनाम रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु मैच प्रीव्यू, हेड टू हेड, पिच रिपोर्ट और वो सब जो आपको पता होना चाहिए

IPL 2026, GT vs RCB: Match Preview (image via X) चिन्नास्वामी स्टेडियम में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के गुजरात टाइटंस को हराने के एक हफ्ते से भी कम समय बाद, दोनों...