Skip to main content

ताजा खबर

Hardik Pandya ने BCCI को फिर दिखाई अपनी फिटनेस, इस बार तो हद कर दी ऑलराउंडर ने

Hardik Pandya ने BCCI को फिर दिखाई अपनी फिटनेस इस बार तो हद कर दी ऑलराउंडर ने

Hardik Pandya (Image Credit- Instagram)

Hardik Pandya को टीम इंडिया की टी20 कप्तानी फिटनेस का हवाला देकर नहीं दी गई थी, ऐसे में इस खिलाड़ी ने अब खुद को सुपर फिट करने की कसम खाई है। जिसके लिए ये ऑलराउंडर कड़ी मेहनत करने में लगा हुआ है, साथ ही हार्दिक अब अपना GYM सेशन सोशल मीडिया के जरिए लगातार शेयर कर रहे हैं।

Hardik Pandya की खास ट्रेनिंग जारी है

जी हां, Hardik Pandya को क्रिकेट से एक लंबा ब्रेक मिला है, लेकिन ये ऑलराउंडर इस ब्रेक में आराम ना कर के मेहनत करने में लगा हुआ है। जहां हार्दिक लगातार अपनी फिटनेस पर काम करने के अलावा, नेट्स में भी कड़ी मेहनत करने में लगे हुए हैं। हाल ही में हार्दिक ने बल्लेबाजी और गेंदबाजी करते हुए अपने कुछ वीडियो इंस्टा स्टोरी पर शेयर किए थे। वैसे बांग्लादेश के खिलाफ होने वाली टी20 सीरीज के जरिए हार्दिक टीम इंडिया में वापसी करेंगे।

OMG! क्या गजब की ट्रेनिंग कर रहे हैं Hardik Pandya

*इस समय Hardik Pandya की एक इंस्टा स्टोरी काफी तेजी से वायरल हो रही है।
*इंस्टा स्टोरी के वीडियो में हार्दिक गजब का वर्कआउट करते हुए नजर आ रहे हैं।
*बिना टी शर्ट के वर्कआउट कर रहे हैं हार्दिक, दिख रहे हैं काफी ज्यादा फोकस।
*फिटनेस के मामले में अपना बेस्ट देने के लिए पांड्या की चल रही है कड़ी तैयारी।

फिटनेस से जुड़े वीडियो कर रहे हैं लगातार शेयर

View this post on Instagram

A post shared by Hardik Himanshu Pandya (@hardikpandya93)

SKY की कैसी रही है अभी तक की कप्तानी

वहीं सूर्यकुमार यादव की टी20 कप्तानी में टीम इंडिया ने हाल ही में लंका के खिलाफ सीरीज खेली थी, इस टी20 सीरीज को टीम इंडिया ने अपने नाम किया था। इससे पहले भारतीय टीम ने SKY की कप्तानी में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ टी20 सीरीज जीती थी, तो साउथ अफ्रीका के खिलाफ टी20 सीरीज बराबरी पर रही थी। अब सूर्यकुमार बांग्लादेश के खिलाफ होने वाली टी20 सीरीज में कप्तानी करते हुए नजर आएंगे, इस सीरीज में दोनों टीमों के बीच कुल 3 मैच खेले जाएंगे। पहला मैच 6 अक्टूबर को खेला जाएगा, दूसरा 9 अक्टूबर को होगा और तीसरा मैच 12 अक्टूबर के दिन होगा।

আরো ताजा खबर

NZ vs IND 2026, 3rd ODI: तीसरा वनडे मैच प्रीव्यू, हेड टू हेड, पिच रिपोर्ट और वो सब जो आपको पता होना चाहिए

NZ vs IND (Image Credit- Twitter X) भारत और न्यूजीलैंड के बीच इस समय पांच मैचों की वनडे सीरीज खेली जा रही है। वनडे सीरीज के दो मैच खेले जा...

SM Trends: 8 नवंबर के शानदार Tweet और Video के बारे में यहां जानें, जो काफी तेजी से हो रहे हैं वायरल

social media trends cricket (image via X) 8 नवंबर को पाकिस्तान के खिलाफ अंडर-19 एशिया कप में अर्जुन राजपूत ने शानदार पारी खेली। जब भारत 42/4 के स्कोर पर संघर्ष...

ACC राइजिंग स्टार्स एशिया कप के लिए भारत ए टीम में हुआ बड़ा बदलाव, रजत पाटीदार की जगह आयुष बडोनी हुए शामिल 

Rajat Patidar and Ayush Badoni (Image Credit- Twitter X) India A squad for ACC Rising Stars Asia Cup 2026: आगामी एसीसी राइजिंग स्टार्स एशिया कप 2026 क्रिकेट टूर्नामेंट से पहले...

‘उनका नेट्स में सामना करना सबसे मुश्किल था’ मोहम्मद शमी को लेकर अजिंक्य रहाणे ने दिया बड़ा बयान

Mohammed Shami and Ajinkya Rahane (Image Credit- Twitter X) अनुभवी भारतीय तेज गेंदबाज मोहम्मद शमी (Mohammed Shami) ने 6 नवंबर को अपने 13 साल लंबे क्रिकेट करियर का विराम देने...