Skip to main content

ताजा खबर

Hardik Pandya का वर्कआउट करने का तरीका थोड़ा कैजुअल है, कभी दिखे परेशान तो कभी किया मजाक

Hardik Pandya का वर्कआउट करने का तरीका थोड़ा कैजुअल है कभी दिखे परेशान तो कभी किया मजाक

Hardik Pandya (Image Credit- Instagram)

इन दिनों Hardik Pandya को भले ही क्रिकेट से ब्रेक मिला हुआ है, लेकिन ये खिलाड़ी फिर भी अपनी फिटनेस पर लगातार काम कर रहा है। जहां पांड्या अपनी कड़ी मेहनत इंस्टाग्राम के जरिए दिखा रहे हैं, ऐसा वो हर दिन कर रहे हैं। इसी कड़ी में हार्दिक ने एक रील शेयर करने के बाद कुछ इंस्टा स्टोरी शेयर की है, जिसमें ऑलराउंडर ने फनी स्टाइल में बताया है कैसे वो खुद की बॉडी पर काम करते हैं।

Hardik Pandya समझ गए हैं फिटनेस का महत्व

चोट के कारण Hardik Pandya क्रिकेट से दूर हो गए थे, इस दौरान उन्होंने अपनी फिटनेस पर काफी काम किया था जिसके बाद उन्होंने शानदार कमबैक किया था। ऐसे में हार्दिक समझ गए हैं कि खेल में फिटनेस का काफी महत्व है, साथ ह वो अब GYM में काफी वर्कआउट करते हैं। वैसे हार्दिक को भारतीय टीम की टी20 कप्तानी ना देने का कारण उनका बार-बार चोटिल होना भी है, जिसे देखते हुए हार्दिक खुद की बॉडी पर और भी ज्यादा काम कर रहे हैं।

Hardik Pandya ने दिखाया अब कितने ज्यादा फिट हैं वो

*Hardik Pandya ने इंस्टा स्टोरी पर अपनी कुछ नई तस्वीरें शेयर की है।
*जहां ये तस्वीरें उनके वर्कआउट से जुड़ी हुई है, हर तस्वीर की एक कहानी है।
*हार्दिक ने खुद के वर्कआउट को मजेदार तरीके से शेयर किया है फैन्स के साथ।
*तस्वीरों में उन्होंने जोश के अलावा थकान, टशन और फनी अंदाज दिखाया है।

ऑलराउंडर ने ये रील वीडियो शेयर की थी

View this post on Instagram

A post shared by Hardik Himanshu Pandya (@hardikpandya93)

हार्दिक के भाई का इंटरनेशनल करियर खत्म?

एक तरफ हार्दिक लगातार टीम इंडिया से खेल रहे हैं, दूसरी ओर उनके भाई क्रुणाल पांड्या का इंटरनेशनल करियर खत्म होता हुआ नजर आ रहा है। जहां क्रुणाल ने टीम इंडिया से आखिरी मैच साल 2021 में खेला था, उसके बाद उनका वापस इंटरनेशनल क्रिकेट के लिए चयन नहीं हुआ। साथ ही उसके बाद ना तो उन्होंने IPL में कुछ कमाल का प्रदर्शन किया और ना ही घरेलू क्रिकेट में, ऐसे में क्रुणाल की अब टीम इंडिया में वापसी काफी मुश्किल नजर आ रही है।

আরো ताजा खबर

रोहित शर्मा की शानदार पारी से खुश हुए पुजारा, बोले ‘अब काफी राहत महसूस कर रहे होंगे कप्तान’

Rohit Sharma (Image credit Twitter – X) भारत ने अफगानिस्तान के खिलाफ तीन मैचों की वनडे सीरीज में शानदार प्रदर्शन करते हुए 3-0 से क्लीन स्वीप किया। चेन्नई के एमए...

BAN vs AUS, 3rd T20I: ऑस्ट्रेलिया ने बांग्लादेश को किया 3-0 से क्लीन-स्वीप, आखिरी मैच में 7 विकेट से दी पटखनी

BAN vs AUS, 3rd T20I (image via getty) रविवार, 21 जून को चट्टोग्राम के बीर श्रेष्ठ फ्लाइट लेफ्टिनेंट मतिउर रहमान स्टेडियम में बांग्लादेश और ऑस्ट्रेलिया के बीच खेले गए तीसरे...

21 जून, Evening News Headlines: आज शाम तक की सभी ताजा खबरें क्रिकेट जगत से

Evening News Headlines (Image Credit- Twitter X) 1. रोहित शर्मा की शानदार पारी से खुश हुए पुजारा, बोले ‘अब काफी राहत महसूस कर रहे होंगे कप्तान’ भारत ने अफगानिस्तान के खिलाफ तीन...

कीरोन पोलार्ड ने टी20 क्रिकेट में रचा इतिहास, क्रिस गेल को पीछे छोड़ बने सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज

Kieron Pollard Chris Gayle (Image credit Twitter – X) वेस्टइंडीज के अनुभवी ऑलराउंडर कीरोन पोलार्ड ने टी20 क्रिकेट में एक नया इतिहास रच दिया है। मेजर लीग क्रिकेट (एमएलसी) 2026...