Skip to main content

ताजा खबर

Harbhajan Singh जिस खिलाड़ी से लेते थे सबसे ज्यादा पंगा, आज उसी के साथ खुशी-खुशी उठाई ट्रॉफी

Harbhajan Singh And Ricky Ponting (Photo Source: Instagram)

हाल ही में Harbhajan Singh ने धोनी को लेकर एक बयान दिया था, जिसने क्रिकेट जगत में सनसनी मचा दी थी। वहीं अब ये पूर्व स्पिनर ऑस्ट्रेलिया पहुंच गया है, जहां से हरभजन का एक वीडियो सामने आया है और इस वीडियो में वो ऑस्ट्रेलिया के पूर्व दिग्गज के साथ मैदान पर नजर आ रहे हैं।

 Mitchell Starc ने लिया Yashasvi Jaiswal से बदला

पर्थ टेस्ट मैच में Yashasvi Jaiswal ने शानदार शतक लगाया था, साथ ही इस दौरान यशस्वी ने Mitchell Starc पर तंज कसा था और बोला था कि आप धीमी गेंदबाजी कर रहे हो। लेकिन अब स्टार्क ने उसका बात का बदला ले लिया है और डे-नाइट टेस्ट मैच में यशस्वी को शून्य पर आउट कर पवेलियन का रास्ता दिखा गया है।

जब सालों बाद Harbhajan Singh के  साथ मैदान में उतरे Ricky Ponting

*Harbhajan Singh और Ricky Ponting  का एक वीडियो हुआ वायरल।
*वीडियो में रिकी पोंटिंग और हरभजन दिखे बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी के साथ।
*दोनों दिग्गज बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी को उठाकर पहुंचे थे मैदान में।
*रिकी और भज्जी को साथ देख फैन्स को याद आए इन दोनों के पुराने पंगे।

Harbhajan Singh और रिकी पोंटिंग का वीडियो

एक नजर Harbhajan Singh  की इन तस्वीरों पर भी

View this post on Instagram

A post shared by Harbhajan Turbanator Singh (@harbhajan3)

टीम इंडिया में हुए हैं तीन बदलाव

दूसरी ओर पिंक बॉल टेस्ट मैच के लिए टीम इंडिया में कुल 3 बदलाव हुए हैं, जिनके कयास पहले से लगाए जा रहे थे। इन बदलावों के तहत रोहित शर्मा के अलावा बल्लेबाज शुभमन गिल और स्पिनर आर अश्विन की अंतिम 11 में वापसी हुई है, तो देवदत्त पडिक्कल, ध्रुव जुरेल और वॉशिंगटन सुंदर को टीम से बाहर किया गया है। वैसे देवदत्त पडिक्कल और ध्रुव जुरेल बल्लेबाजी में सुपर फ्लॉप रहे थे पर्थ टेस्ट मैच में, वहीं अश्विन गेंदबाजी के साथ-साथ बल्लेबाजी करने का भी दम रखते हैं और इसलिए उनकी टीम में एंट्री हुई है। वैसे 5 टेस्ट मैचों की सीरीज में इस समय टीम इंडिया 1-0 से आगे चल रही है और अभी ये दौरा काफी ज्यादा ही लंबा होने के साथ-साथ रोमांचक भी होगा।

আরো ताजा खबर

जोश हेजलवुड ने टेस्ट क्रिकेट में सबसे ज्यादा विकेट लेने के मामले में जहीर खान और ईशांत शर्मा को छोड़ा पीछे, देखें लिस्ट 

Josh Hazlewood (Image Credit- Twitter X) साउथ अफ्रीका और ऑस्ट्रेलिया के बीच जारी टेस्ट सीरीज का तीसरा व आखिरी मैच 27 अक्टूबर, मंगलवार से न्यूलैंड्स केपटाउन में शुरू हो चुका...

WPL 2027 Auction: डब्ल्यूपीएल ऑक्शन को भारत में कैसे और कहां देखें लाइव? स्ट्रीमिंग डिटेल्स के बारे में जानें 

WPL 2027 Auction (Image Credit- Twitter X) महिला प्रीमियर लीग (WPL) के आगामी सीजन के लिए प्लेयर ऑक्शन शुरू होने में अब सिर्फ एक दिन का समय बचा है। गौरतलब...

“तुम इस अवार्ड के पूरी तरह हकदार हो”: हैरी केन के बैलन डी’ओर जीतने पर विराट कोहली ने दी बधाई

Virat Kohli Congratulates Harry Kane on Ballon d’Or Honor (image via X) मंगलवार, 27 अक्टूबर को भारतीय क्रिकेट आइकन विराट कोहली ने पेरिस में 2026 मेन्स बैलोन डी’ओर जीतने पर...

अभिषेक शर्मा ने 35 गेंदों में शतक जड़कर तोड़े कई वर्ल्ड रिकॉर्ड, क्रिकेट इतिहास में पहली बार हुआ ऐसा कारनामा 

Abhishek Sharma (Image Credit- Twitter X) भारतीय क्रिकेट टीम के सलामी बल्लेबाज अभिषेक शर्मा (Abhishek Sharma) ने 38 गेंदों में 113 रनों की, टी20 क्रिकेट इतिहास की एक बेहतरीन पारी...