Skip to main content

ताजा खबर

Happy Friendship Day: फ्रेंडशिप डे के मौके पर विराट कोहली ने रोहित शर्मा की दोस्ती को लेकर कही ये दिल छू लेने वाली बात 

Happy Friendship Day फ्रेंडशिप डे के मौके पर विराट कोहली ने रोहित शर्मा की दोस्ती को लेकर कही ये दिल छू लेने वाली बात

Rohit Sharma and Virat Kohli (Pic Source-X)

Happy friendship day: भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान विराट कोहली ने रोहित शर्मा को लेकर फ्रेंडशिप डे के मौके पर बड़ा बयान दिया है। गौरतलब है कि हाल में ही दोनों ही दिग्गज खिलाड़ियों ने टी20 वर्ल्ड कप 2024 के बाद, खेल के सबसे छोटे फाॅर्मेट यानि की टी20 क्रिकेट को छोड़ने का फैसला किया था।

हालांकि, अब फ्रेंडशिप डे के मौके पर पूर्व कप्तान और रन मशीन के नाम से मशहूर विराट की एक वीडियो को स्टार स्पोर्ट्स ने अपने आधिकारिक एक्स अकाउंट पर शेयर किया है। इस वीडियो में विराट ने रोहित के साथ अपनी ऑन और ऑफ फील्ड पार्टनरशिप को लेकर बड़ा बयान दिया है।

विराट कोहली ने रोहित की दोस्ती को लेकर दिया बड़ा बयान

इस वीडियो में विराट ने कहा- खेल के प्रति हमारी समझ, हमारा नजरिया हमेशा एक जैसा रहा है। यह हमेशा भारत को जीत दिलाने के लिए रहा है। हमारा मैदान पर मेन गोल रहता है कि जीतना है, जीतना है। लेकिन, यह केवल तब मायने रखता है कि आप दबाव को कैसे संभालते हैं। तो हम उन चीजों में, नेतृत्व करने का प्रयास करते हैं। बड़े मैच में हम प्रयास करते हैं कि मैच में प्रभाव डालें, ताकि हर कोई आराम से खेल सके।

एक बार जब आपकी वह पेस बन जाती है तो इन बड़े टूर्नामेंट्स के दौरान आप रेस पकड़ लेते हैं। रोहित और मैंने इस बारे में कई बार बात की थी कि हमें इस फाॅर्मेट को जीतना है। बस कुछ चीजें हो जाती है, जिनकी हम कल्पना भी नहीं कर सकते हैं। हमने सिर्फ एक ही चीज के लिए काम किया है और वह भारतीय क्रिकेट, भारतीय क्रिकेट के प्रति समर्पण।

देखें विराट कोहली की यह वीडियो

दूसरी ओर आपको विराट कोहली और रोहित शर्मा के बारे में बताएं, तो वे आज 4 अगस्त को श्रीलंका के खिलाफ कोलंबो में जारी दूसरे वनडे मैच खेलते हुए नजर आएंगे।

আরো ताजा खबर

माइकल हसी को इंग्लैंड का बल्लेबाजी कोच बनाना चाहते हैं स्टीफन फ्लेमिंग, पढ़ें बड़ी खबर 

Stephen Fleming and Michael Hussey (Image Credit- Twitter X) इंग्लैंड टेस्ट टीम के नए हेड कोच स्टीफन फ्लेमिंग (Stephen Fleming) ने ऑस्ट्रेलियाई दिग्गज माइकल हसी (Michael Hussey) से संपर्क किया...

5 अगस्त, Evening News Headlines: आज शाम तक की सभी ताजा खबरें क्रिकेट जगत से

Evening News Headlines (Image Credit- Twitter X) 1. बड़े बदलाव के मूड में BCCI, चीफ सेलेक्टर अजीत अगरकर की जगह ले सकते हैं वीवीएस लक्ष्मण: रिपोर्ट भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड...

SM Trends: 5 अगस्त के शानदार Tweet और Video के बारे में यहां जाने, जो काफी तेजी से हो रहे हैं वायरल

SM Trends (Image Credit- Twitter X) भारतीय क्रिकेट टीम के अनुभवी विकेटकीपर बल्लेबाज व टेस्ट उपकप्तान केएल राहुल, श्रीलंका के खिलाफ टेस्ट सीरीज से पहले मुश्किल पिच पर प्रैक्टिस करते...

बड़े बदलाव के मूड में BCCI, चीफ सेलेक्टर अजीत अगरकर की जगह ले सकते हैं वीवीएस लक्ष्मण: रिपोर्ट

Ajit Agarkar VVS Laxman (Image credit Twitter – X) भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) में मुख्य चयनकर्ता के पद को लेकर बड़ी चर्चा शुरू हो गई है। मीडिया रिपोर्ट्स के...