Skip to main content

ताजा खबर

Happy Birthday Rahul Dravid: 52 साल के हुए राहुल द्रविड़, क्रिकेट जगत ने इस अंदाज में दी बधाई

Rahul Dravid (Photo Source: Getty Images)

पूर्व दिग्गज खिलाड़ी और भारतीय कोच राहुल द्रविड़ 11 जनवरी को अपना 52वां जन्मदिन मना रहे हैं। द्रविड़ को भारतीय क्रिकेट का ‘The Wall” कहा जाता है, उन्होंने कई बार टीम को कठिन परिस्थितियों से बाहर निकालकर मैच जिताया है। पिछले साल उनके नेतृत्व में टीम इंडिया ने 11 साल का सूखा खत्म कर टी20 वर्ल्ड कप का खिताब अपने नाम किया था।

राहुल द्रविड़ के इस खास दिन पर पूरा क्रिकेट जगत उन्हें खास अंदाज में शुभकामनाएं देते हुए नजर आ रहा है।

1996 में भारत के लिए किया था डेब्यू

राहुल द्रविड़ का जन्म 11 जनवरी, 1973 को इंदौर में हुआ था। उन्होंने काफी कम उम्र से ही क्रिकेट खेलना शुरू कर दिया था। द्रविड़ ने 1991 में कर्नाटक के लिए फर्स्ट-क्लास क्रिकेट में डेब्यू किया था और एक कंसिस्टेंट बल्लेबाज के रूप में खुद को स्थापित किया। उन्होंने फिर 1996 में इंग्लैंड के खिलाफ वनडे सीरीज के दौरान भारत के लिए इंटरनेशनल क्रिकेट में डेब्यू किया।

टेस्ट क्रिकेट में द्रविड़ का करियर शानदार रहा है, वो क्रीज पर लंबे समय तक बल्लेबाजी करने के लिए जाने जाते थे। अपने 16 साल के टेस्ट करियर में उन्होंने 31,258 गेंदों का सामना किया है – एक ऐसा रिकॉर्ड जिसके करीब पहुंचना मुश्किल है।

करियर में ऐसा रहा प्रदर्शन

राहुल द्रविड़ ने भारत के लिए 344 वनडे मैचों में 39.17 की औसत से 10,889 रन बनाए हैं, जिसमें 12 शतक और 83 अर्धशतक शामिल हैं। वहीं, 164 टेस्ट में 52.31 के औसत से 13,288 रन बनाए, जिसमें 36 शतक और 63 अर्धशतक शामिल हैं।

द्रविड़ ने आईपीएल में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु और राजस्थान रॉयल्स जैसी फ्रेंचाइजियों का प्रतिनिधित्व किया है। उन्होंने 89 मैचों में 28.23 के औसत से 2174 रन बनाए हैं। संन्यास लेने के बाद राहुल द्रविड़ ने भारत-ए और अंडर-19 टीम के कोच के रूप में काम किया। भारतीय सीनियर टीम उनके कार्यकाल के दौरान वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप और वनडे वर्ल्ड कप 2023 के फाइनल में भी पहुंची थी।

यहां देखें राहुल द्रविड़ के जन्मदिन पर क्रिकेट जगत के ट्वीट-

Heartiest birthday greetings to “The Wall” of Indian cricket, Rahul Dravid.

As a cricketer, he was the epitome of discipline and commitment, a player who could be relied upon to anchor the innings under any circumstance and perform when the team needed him most.

May he always… pic.twitter.com/khztYxZKTb

— Harbhajan Turbanator (@harbhajan_singh) January 11, 2025

Happy Birthday Rahul Dravid!

Even the Wall was asked to take a break, in Australia! Work Pressure is real. pic.twitter.com/URySlJsfda

— Aakash Chopra (@cricketaakash) January 11, 2025

Happy Rahul Dravid Day! 💗 pic.twitter.com/z53AzakVno

— Rajasthan Royals (@rajasthanroyals) January 11, 2025

Wishing a very Happy Birthday to the Wall of Team India, #RahulDravid! 🏏

Your legacy is more than just runs; it’s the spirit of the game itself. 🎂🔥 pic.twitter.com/yW9GTljMqe

— Star Sports (@StarSportsIndia) January 10, 2025

𝘛𝘩𝘦 𝘞𝘢𝘭𝘭 𝘰𝘧 🇮🇳 and 💙 𝘧𝘰𝘳 cricket fans!

Happy Birthday, Rahul Dravid ✨#MumbaiMeriJaan #MumbaiIndians pic.twitter.com/2uz2RubsRo

— Mumbai Indians (@mipaltan) January 11, 2025

ಭಾರತದ ಭದ್ರ ಗೋಡೆ, ಕರ್ನಾಟಕದ ಕಣ್ಮಣಿ, ರಾಹುಲ್ ದ್ರಾವಿಡ್ ಅವರಿಗೆ ಹುಟ್ಟು ಹಬ್ಬದ ಶುಭಾಶಯಗಳು! 🙌❤️

𝐓𝐡𝐞 𝐂𝐚𝐩𝐭𝐚𝐢𝐧. 𝐓𝐡𝐞 𝐂𝐨𝐚𝐜𝐡. 𝐓𝐡𝐞 𝐈𝐜𝐨𝐧. 🫡

Wishing a very Happy Birthday to the first Royal Challenger, the legend of 🇮🇳 cricket, and former #TeamIndia head coach, Rahul… pic.twitter.com/hdSzZPotSy

— Royal Challengers Bengaluru (@RCBTweets) January 11, 2025

Built his career brick by brick! 🧱

Dravid’s journey from a classy cricketer to a champion coach is the sheet testament to believing in big dreams! 💪🏻🏏

Happy Birthday Rahul Dravid! 🎂🥳#TheWall #WhistlePodu 🦁💛 pic.twitter.com/9OAp5eplql

— Chennai Super Kings (@ChennaiIPL) January 11, 2025

5️⃣0️⃣9️⃣ international games 👌
2️⃣4️⃣2️⃣0️⃣8️⃣ international runs 👍
4️⃣8️⃣ hundreds 💯 in international cricket

Here’s wishing Rahul Dravid – former Indian Cricket Team captain and the Head Coach of #TeamIndia’s 2024 ICC Men’s T20 World Cup-winning team – a very Happy Birthday 👏 🎂 pic.twitter.com/qv6zSDTKxj

— BCCI (@BCCI) January 11, 2025

আরো ताजा खबर

IPL 2026, Match 54: RCB बनाम MI मैच प्रीव्यू, हेड टू हेड, पिच रिपोर्ट और वो सब जो आपको पता होना चाहिए

आईपीएल 2026 के 54वें मैच में, रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु रविवार (10 मई) को रायपुर के शहीद वीर नारायण सिंह इंटरनेशनल स्टेडियम में मुंबई इंडियंस का सामना करेगी। लखनऊ के हाथों...

IPL 2026, Match 53: CSK बनाम LSG मैच प्रीव्यू, हेड टू हेड, पिच रिपोर्ट और वो सब जो आपको पता होना चाहिए

आईपीएल 2026 के 53वें मैच में, चेन्नई सुपर किंग्स ‘सुपर संडे’ को चेन्नई के एम.ए. चिदंबरम स्टेडियम में लखनऊ सुपर जायंट्स का सामना करेगी। आईपीएल 2026 के 53वें मैच में,...

9 मई, Morning News Headlines: आज सुबह तक की सभी ताजा खबरें क्रिकेट जगत से

morning news headlines (image via X) 1. IPL 2026: कोलकाता नाइट राइडर्स ने दिल्ली कैपिटल्स को 8 विकेट से हराया कोलकाता नाइट राइडर्स ने आईपीएल 2026 के 51वें मैच में...

IPL 2026: KKR की 8 विकेट से धमाकेदार जीत के बाद, मैच में देखने को मिले ये बड़े रिकॉर्ड व स्टैट

IPL 2026, DC vs KKR: Stats Review (image via IPL/X) कोलकाता नाइट राइडर्स ने 2026 इंडियन प्रीमियर लीग में अपना शानदार प्रदर्शन जारी रखते हुए, शुक्रवार, 8 मई को अरुण...