Skip to main content

ताजा खबर

Gongadi Trisha। गोंगडी त्रिशा ने बल्ले से मचाया बवाल, जीता प्लेयर ऑफ द मैच और प्लेयर ऑफ द टूर्नामेंट अवॉर्ड

Trisha Gongadi (Photo Source: X)

ICC Under 19 Womens T20 World Cup 2025 : भारतीय अंडर-19 महिला टीम एक बार फिर विश्व चैंपियन बन गई है। अंडर-19 टी-20 विश्व कप 2025 में अपराजित रहने वाली भारतीय महिला टीम ने फाइनल में दक्षिण अफ्रीका को 9 विकेट से हराकर ट्रॉफी पर अपना नाम दर्ज करा लिया है। भारत ने लगातार दूसरी बार यह खिताब जीता है। इस फाइनल में भारत की जीत में भारत की स्पिन तिकड़ी ने अहम भूमिका निभाई।

आईसीसी अंडर-19 टी-20 विश्व कप में भारत की ओर से सर्वाधिक रन बनाने वाली गोंगडी त्रिशा (Gongadi Trisha) ने इस मैच में शानदार प्रदर्शन किया। उन्होंने 40 रनों का महत्वपूर्ण योगदान दिया, इसके अलावा उन्होंने गेंदबाजी में 3 विकेट भी लिए।

भारत vs साउथ अफ्रीका स्कोरकार्ड, महिला अंडर-19 टी20 वर्ल्ड कप फाइनल

दक्षिण अफ्रीका ने 20 ओवर में 82 रन बनाए, जवाब में भारत ने 1 विकेट खोकर 11.2 ओवर में ही 84 रन बनाकर जीत हासिल की।

Womens U19 T20 WC 2025 Player Of The Match Award- गोंगडी त्रिशा बनी प्लेयर ऑफ द मैच

गोंगडी त्रिशा ने भारत vs साउथ अफ्रीका महिला अंडर-19 वर्ल्ड कप फाइनल मैच में ऑल राउंड प्रदर्शन किया है और टीम को जीत दिलाने में भूमिका निभाई है। पहले गेंदबाजी में उन्होंने 4 ओवर में 15 रन देकर 3 विकेट झटके।

वहीं, बल्लेबाजी में उन्होंने 33 गेंदों में नाबाद 44 रन बनाए। इस मैच में उन्होंने 133.33 स्ट्राइक रेट से खेला और 8 चौके जड़े।

Womens U19 T20 WC 2025 Player Of The Tournament- गोंगडी त्रिशा बनी प्लेयर ऑफ द टूर्नामेंट

गोंगडी त्रिशा इस टूर्नामेंट में सबसे ज्यादा रन बनाने वाली बल्लेबाज हैं। उन्होंने 7 मैचों में 309 रन बनाए, जो दूसरे स्थान पर मौजूद बल्लेबाज से लगभग 133 रन ज्यादा हैं। त्रिशा का औसत 77.25 और स्ट्राइक रेट 147.14 रहा।

उनका सर्वोच्च स्कोर 59 गेंदों में 110 रन का था जो उन्होंने स्कॉटलैंड महिला टीम के खिलाफ जड़ा था। यह टूर्नामेंट का सर्वोच्च स्कोर भी रहा। खास बात यह रही कि टूर्नामेंट में अकेला शतक इसी युवा महिला क्रिकेटर ने लगाया है।

गेंदबाजों में भी गोंगडी त्रिशा ने औसतन प्रदर्शन किया। उन्होंने 7 मैचों में 6.43 की इकॉनमी में 7 विकेट झटके हैं। उनके इस ऑल राउंड प्रदर्शन और सबसे ज्यादा रन बनाने की वजह से प्लेयर ऑफ द सीरीज का अवॉर्ड मिला है।

আরো ताजा खबर

जोश हेजलवुड ने टेस्ट क्रिकेट में सबसे ज्यादा विकेट लेने के मामले में जहीर खान और ईशांत शर्मा को छोड़ा पीछे, देखें लिस्ट 

Josh Hazlewood (Image Credit- Twitter X) साउथ अफ्रीका और ऑस्ट्रेलिया के बीच जारी टेस्ट सीरीज का तीसरा व आखिरी मैच 27 अक्टूबर, मंगलवार से न्यूलैंड्स केपटाउन में शुरू हो चुका...

WPL 2027 Auction: डब्ल्यूपीएल ऑक्शन को भारत में कैसे और कहां देखें लाइव? स्ट्रीमिंग डिटेल्स के बारे में जानें 

WPL 2027 Auction (Image Credit- Twitter X) महिला प्रीमियर लीग (WPL) के आगामी सीजन के लिए प्लेयर ऑक्शन शुरू होने में अब सिर्फ एक दिन का समय बचा है। गौरतलब...

“तुम इस अवार्ड के पूरी तरह हकदार हो”: हैरी केन के बैलन डी’ओर जीतने पर विराट कोहली ने दी बधाई

Virat Kohli Congratulates Harry Kane on Ballon d’Or Honor (image via X) मंगलवार, 27 अक्टूबर को भारतीय क्रिकेट आइकन विराट कोहली ने पेरिस में 2026 मेन्स बैलोन डी’ओर जीतने पर...

अभिषेक शर्मा ने 35 गेंदों में शतक जड़कर तोड़े कई वर्ल्ड रिकॉर्ड, क्रिकेट इतिहास में पहली बार हुआ ऐसा कारनामा 

Abhishek Sharma (Image Credit- Twitter X) भारतीय क्रिकेट टीम के सलामी बल्लेबाज अभिषेक शर्मा (Abhishek Sharma) ने 38 गेंदों में 113 रनों की, टी20 क्रिकेट इतिहास की एक बेहतरीन पारी...