Skip to main content

ताजा खबर

Gabba weather forecast: जानें क्या IND vs AUS के बीच जारी तीसरे टेस्ट मैच के चौथे दिन बारिश होगी?

Gabba weather forecast: जानें क्या IND vs AUS के बीच जारी तीसरे टेस्ट मैच के चौथे दिन बारिश होगी?

Australia vs India, 3rd Test (Image Credit- Twitter X)

Gabba weather forecast: भारतीय क्रिकेट टीम इस समय जारी बाॅर्डर-गावस्कर ट्राॅफी टेस्ट सीरीज के तीसरे मैच में द गाबा, ब्रिसबेन में ऑस्ट्रेलिया का सामना कर रही है। अभी तक मैच में टीम इंडिया का प्रदर्शन निराशाजनक रहा है।

ऑस्ट्रेलिया की पहली पारी के 445 रनों के जबाव में भारतीय टीम ने तीसरे दिन का खेल खत्म होने पर 17 ओवर बल्लेबाजी करने के बाद, 4 विकेट के नुकसान पर 51 रन बना लिए हैं। दिन में करीब तीन बार बारिश की वजह से खेल रुका, तो वहीं जब दिन के अंत में एक और बार बारिश की वजह से खेल रुका, तो अंपायर्स दिन का खेल समाप्त करने की घोषणा की।

मैच के तीसरे दिन बारिश को देखकर फैंस के मन में ये सवाल आ रहा है कि क्या चौथे दिन बारिश मैच में खलल डाल सकती है? तो आइए आपके इस सवाल का जबाव खबर के माध्यम से देते हैं:

कुछ ऐसा रहेगा गाबा, ब्रिसबेन का मौसम

गाबा के मौसम के बारे में बताएं तो सुबह के समय बारिश होने की संभावना है, जिसकी वजह से शायद पहला सेशन रद्द हो सकता है। गाबा में सबह के समय बारिश की 99 प्रतिशत संभावना है। इस दौरान हवा की रफ्तार 15 किलोमीटर और पारा 31 डिग्री के आसपसा रहने की संभावना है।

हालांकि, दिन के समय में मौसम सुबह के मुकाबले काफी बेहतर नजर आ रहा है। दिन के साथ रात तक बारिश की संभावना नहीं है। हालांकि, मैदान पर पूरे दिन बादल छाए रहेंगे। साथ ही इस दौरान हवा की रफ्तार 15-17 किलोमीटर प्रतिघंटा रहने की संभावना है।

तीसरे दिन पहली पारी में भारत का टाॅप ऑर्डर बिखरा

मैच में ऑस्ट्रेलिया के पहली पारी में 445 रनों पर ऑलआउट होने के बाद, भारत को बल्लेबाजी करने के लिए उतरना पड़ा। तीसरे दिन के स्टंप के समय तक भारतीय टीम ने पहली पारी में 17 ओवर बल्लेबाजी करने के बाद 4 विकेट के नुकसान पर कुल 51 रन बना लिए हैं। क्रीज पर इस समय केएल राहुल 33* और रोहित शर्मा मौजूद हैं।

আরো ताजा खबर

13 सितंबर को ही होगा भारत बनाम अफगानिस्तान पहला टी20 मैच, कंफर्म हुई डेट

India vs Afghanistan 1st T20I (Image credit Twitter – X) भारत और अफगानिस्तान के बीच 13 सितंबर को दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम में होने वाला पहला टी20 मुकाबला तय...

Women’s Asia Cup 2026: पहले सेमीफाइनल में बांग्लादेश ने भारत के खिलाफ टाॅस जीतकर गेंदबाजी का फैसला किया, देखें प्लेइंग 11

India Women vs Bangladesh Women (Image Credit- Twitter X) भारत और बांग्लादेश की महिला क्रिकेट टीमों के बीच जारी महिला एशिया कप 2026 का पहला सेमीफाइनल आज 10 सितंबर को...

बड़ी खबर! आखिरकार मोहम्मद शमी ने टीम इंडिया से बाहर होने पर तोड़ ही दी चुप्पी

Mohammed Shami (Image credit Twitter – X) भारतीय तेज गेंदबाज मोहम्मद शमी (Mohammed Shami) लंबे समय से टीम इंडिया से बाहर हैं, लेकिन उनका हौसला अभी भी कम नहीं हुआ...

Sri Lanka tour Pakistan 2026: श्रीलंका का पाकिस्तान दौरा तय, जानें फुल शेड्यूल और वो सब जो आपको पता होना चाहिए

Sri Lanka (Image credit Twitter – X) श्रीलंका की पुरुष क्रिकेट टीम अक्टूबर और नवंबर 2026 में पाकिस्तान का दौरा करेगी। इस दौरान दोनों टीमों के बीच तीन टी20 इंटरनेशनल...