Skip to main content

ताजा खबर

[Exclusive] LLC का टारगेट इसे दिग्गज क्रिकेटरों के लिए दूसरी पारी बनाना है: रमन रहेजा

Raman Raheja (Image Credit- Twitter X)

लीजेंड्स लीग क्रिकेट (LLC) इस समय पूर्व दिग्गज क्रिकेटरों को अपनी प्रतिभा को, एक बार फिर से फैंस के सामने दिखाने का नया प्लेटफाॅर्म बन गया है। गौरतलब है कि इस समय टूर्नामेंट का तीसरा सीजन खेला जा रहा है।

दूसरी ओर, आपको बता दें कि जनवरी 2022 में रमन रहेजा और उनकी टीम ने पूर्व क्रिकेटरों को वापिस मैदान लाने के लिए एक विजन देखा था, जो अब एक बेहतर खेल के रूप में सामने आ रहा है। तो वहीं हाल में ही टूर्नामेंट के एग्जीक्यूटिव ऑफिसर (CEO) रमन ने भी कहा है कि टूर्नामेंट का टारगेट, इसे दिग्गज क्रिकेटरों के लिए दूसरी पारी बनाना है।

रमन रहेजा ने दिया बड़ा बयान

बता दें कि हाल में ही एलएलसी के जारी सीजन के मीडिया पार्टनर क्रिकट्रैकर के साथ एक इंटरव्यू में रमन रहेजा ने कहा- जब हमने ढाई साल पहले शुरुआत की थी, तो विचार यह था कि हमारे देश में लगभग 70 करोड़ से अधिक क्रिकेट फैंस हैं और उतने ही भारत के बाहर भी हैं।

वे सभी क्रिकेट को बहुत शिद्दत से देखते हैं, और वे अपने आयडल के रिटायर होने के सपने को खोना पसंद नहीं करते। विशेष रूप से पिछले कुछ वर्षों में हमने देखा है कि क्रिकेट शारीरिक रूप से इतना प्रतिस्पर्धी हो गया है।

रहेजा ने आग कहा- युवा खिलाड़ी आगे बढ़ रहे हैं और सीनियर्स को किनारे कर दिया गया है, भले ही उनमें पांच से छह साल का क्रिकेट बचा हो। इसलिए, हमने इसे एक अवसर के रूप में देखा और हमने इसे इसी तरह रखा है। यदि हम समान फिटनेस स्तर के खिलाड़ियों और दिग्गजों को एक साथ लाते हैं, तो वे अपने पास बचे पांच-छह साल के क्रिकेट को पेश कर सकते हैं और फैंस के साथ जुड़ सकते हैं।

इस तरह यह विजन जनवरी 2022 में शुरू हुआ था और आज यहां हमें 59 क्रिकेटर ऐसे मिले जो रिटायरमेंट लेकर टूर्नामेंट खेलने के लिए आए हैं। आज के समय में 700 से ज्यादा खिलाड़ियों ने पंजीकरण कराया है। इस नजरिए से यह इसे दिग्गज क्रिकेटरों के लिए दूसरी पारी बनाना है। जिन खिलाड़ियों को लगता है कि हम रिटायर होने वाले हैं, तो अब उन्हें सोचना चाहिए।

আরো ताजा खबर

Mohammad Amir को मिली ब्रिटिश नागरिकता, IPL में खेलने का रास्ता हुआ साफ

Mohammad Amir gains UK citizenship (image via getty) 34 वर्षीय पूर्व पाकिस्तानी तेज गेंदबाज मोहम्मद आमिर को अपनी ब्रिटिश पत्नी नरगिस खान के जरिए ब्रिटिश नागरिकता मिल गई है। इससे...

IPL 2026, Match 67: SRH बनाम RCB मैच प्रीव्यू, हेड टू हेड, पिच रिपोर्ट और वो सब जो आपको पता होना चाहिए

IPL 2026, SRH vs RCB: match preview (image via X) आईपीएल 2026 के 67वें मैच में, सनराइजर्स हैदराबाद 22 मई, शुक्रवार को हैदराबाद के राजीव गांधी इंटरनेशनल स्टेडियम में रॉयल...

21 मई, Morning News Headlines: आज सुबह तक की सभी ताजा खबरें क्रिकेट जगत से

morning news headlines (image via X) 1. IPL 2026: लो स्कोरिंग रोमांचक मुकाबले में केकेआर ने मुंबई इंडियंस को 4 विकेट से हराया कोलकाता नाइट राइडर्स और मुंबई इंडियंस के...

IPL 2026: KKR की 4 विकेट से रोमांचक जीत के बाद, मैच में देखने को मिले ये बड़े रिकॉर्ड व स्टैट

IPL 2026, KKR vs MI: Stats Review (image via X) कोलकाता नाइट राइडर्स ने 20 मई को ईडन गार्डन्स में आईपीएल 2026 के 65वें मैच में मुंबई इंडियंस को चार...