Skip to main content

ताजा खबर

England Tour of Ireland: सितंबर 2025 में तीन मैचों की वनडे सीरीज के लिए आयरलैंड का दौरा करेगा इंग्लैंड

England Tour of Ireland: सितंबर 2025 में तीन मैचों की वनडे सीरीज के लिए आयरलैंड का दौरा करेगा इंग्लैंड

England vs Ireland (Photo Source: Getty Images)

आयरलैंड क्रिकेट बोर्ड सितंबर 2025 में तीन मैचों की वनडे सीरीज के लिए इंग्लैंड की मेजबानी करने वाला है। बता दें, 2019 के बाद यह पहली बार होगा जब इंग्लैंड सीनियर मेन्स टीम आयरलैंड का दौरा करेगी। इंग्लैंड और आयरलैंड के बीच अब तक 15 वनडे मैच खेले गए हैं, जिसमें आयरलैंड ने दो बार जीत हासिल की। जबकि, इंग्लिश टीम ने 11 बार जीत हासिल की और दो बार मैच बिना नतीजे के खत्म हुए।

आयरलैंड क्रिकेट बोर्ड ने अगले साल तीन वनडे मैचों के लिए इंग्लैंड मेन्स टीम की मेजबानी करने को लेकर खुशी जाहिर की है। बोर्ड के अध्यक्ष Warren Deutrom ने कहा,

हमें इस सीरीज की पुष्टि करते हुए खुशी हो रही है, यह वास्तव में आयरलैंड में खेली जाने वाली दोनों टीमों के बीच पहली तीन मैचों की वनडे सीरीज होगी और मई 2019 के बाद से आयरलैंड में दोनों टीमों के बीच पहला मुकाबला होगा। हम सही समय पर अपने समर 2025 प्रोग्राम की घोषणा करेंगे, हम इन तारीखों को बाकी तारीखों से पहले जारी करने पर सहमत हुए हैं। क्योंकि इस सीरीज के लिए रुचि सबसे ज्यादा है और हम ईसीबी के साथ 2025 के बिजी शेड्यूल में तारीखों को तय करना चाहते थे। 2025 की शुरुआत में टिकटों की बिक्री शुरू हो जाएगी और हमें बड़ी संख्या में फैंस के आने की उम्मीद है।

IRE vs ENG 2025, वनडे सीरीज शेड्यूल

17 सितंबर 2025: आयरलैंड मेन्स बनाम इंग्लैंड मेन्स (पहला वनडे)

19 सितंबर 2025: आयरलैंड मेन्स बनाम इंग्लैंड मेन्स (दूसरा वनडे)

21 सितंबर 2025: आयरलैंड मेन्स बनाम इंग्लैंड मेन्स (तीसरा वनडे)

अगले महीने आयरलैंड का दौरा करेगी इंग्लैंड महिला क्रिकेट टीम

बता दें, इंग्लैंड महिला क्रिकेट टीम तीन मैचों की वनडे और टी20 सीरीज के लिए अगले महीने सितंबर में आयरलैंड का दौरा करने वाली है। तीन वनडे मैच 7, 9 और 11 सितंबर को खेला जाएगा। वहीं, तीन टी20 मैच 14,16 और 17 सितंबर को खेले जाएंगे। तीन वनडे मैच 2022-2025 आईसीसी महिला चैंपियनशिप का हिस्सा है, जिससे मेजबान भारत के साथ टॉप-5 टीमें महिला वनडे वर्ल्ड कप 2025 के लिए योग्यता हासिल करेंगी।

আরো ताजा खबर

Women’s Asia Cup 2026: दूसरे सेमीफाइनल में पाकिस्तान को 4 विकेट से हराकर श्रीलंका ने फाइनल में बनाई जगह 

Sri Lanka Women vs Pakistan Women (Image Credit- Twitter X) यूएई में जारी महिला एशिया कप 2026 का दूसरा सेमीफाइनल मैच 11 सितंबर, शुक्रवार को श्रीलंका और पाकिस्तान की महिला...

MS Dhoni के पास CSK के 1 लाख से ज्यादा शेयर, ऑफ-मार्केट डील से खरीदे

MS Dhoni (Image credit Twitter – X) पूर्व भारतीय कप्तान व दिग्गज क्रिकेटर महेंद्र सिंह धोनी और चेन्नई सुपर किंग्स को लेकर एक बड़ी खबर सामने आई है। रिपोर्ट्स के...

अफगानिस्तान टी20 और एशियन गेम्स के लिए Yash Thakur की हुई टीम इंडिया में एंट्री, इस खिलाड़ी को करेंगे रिप्लेस 

Yash Thakur (Image Credit- Twitter X) अफगानिस्तान के खिलाफ तीन मैचों की टी20 इंटरनेशनल और आगामी एशियन गेम्स 2026 से पहले भारतीय क्रिकेट टीम से जुड़ी एक बड़ी खबर सामने...

पूर्व भारतीय कप्तान ने मैनेजमेंट से संजू सैमसन का सपोर्ट करने को कहा, बोले ‘सूर्यवंशी को मौके मिलेंगे’ 

Sanju Samson Vaibhav Sooryavanshi (Image credit Twitter – X) भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान अजिंक्य रहाणे (Ajinkya Rahane) ने संजू सैमसन को लेकर बड़ा बयान दिया है। उन्होंने टीम...