Skip to main content

ताजा खबर

ENG vs WI: पहले टेस्ट मैच से पहले किंग चार्ल्स ने Buckingham Palace में वेस्टइंडीज क्रिकेट टीम की मेजबानी की, देखें वीडियो 

ENG vs WI: पहले टेस्ट मैच से पहले किंग चार्ल्स ने Buckingham Palace में वेस्टइंडीज क्रिकेट टीम की मेजबानी की, देखें वीडियो 

King Charles and West Indies Cricket team (Image Credit- Twitter X)

किंग चार्ल्स वेस्टइंडीज क्रिकेट टीम की इंग्लैंड के खिलाफ लाॅर्ड्स में होने वाले पहले टेस्ट मैच से पहले राॅयल बकिंघम पैलेस (Royal Buckingham Palace) में मेजबानी करते हुए नजर आए हैं, जिसकी वीडियो काफी तेजी से सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है।

गौरतलब है कि इस समय कैरेबियाई टीम तीन मैचों की टेस्ट सीरीज के लिए इंग्लैंड दौरे पर है। वायरल वीडियो को द राॅयल फैमिली ने अपने आधिकारिक एक्स अकाउंट पर शेयर किया है। कैरेबियाई टीम की मेजाबानी करते हुए किंग चार्ल्स III ने वेस्टइंडीज क्रिकेट टीम के हर खिलाड़ी व सपोर्ट स्टाफ के साथ बातचीत की।

इस दौरान किंग वेस्टइंडीज टीम के कुछ खिलाड़ियों को राॅयल तरीके से हाथ मिलाना भी सिखाते हुए नजर आए। साथ ही वह टीम के खिलाड़ियों के साथ मस्ती-मजाक भी करते हुए नजर आए।

देखें किंग चार्ल्स की ये वीडियो

तो वहीं बकिंघम पैलेस में टीम की मेजबानी के लिए वेस्टइंडीज क्रिकेट टीम के कप्तान क्रैग ब्रैथवेट ने टीम का स्वागत करने के लिए किंग का आभार व्यक्त किया। उन्होंने मजाक में यह भी कहा, “इसके अलावा, मैं आपके घोड़ों को भी शुभकामनाएं देता हूं, मैं उनका पीछा कर रहा हूं।

वेस्टइंडीज के इंग्लैंड दौरे का पूरा शेड्यूल

पहला टेस्ट – 10 जुलाई-14 जुलाई, लाॅर्ड्स लंदन

दूसरा टेस्ट – 18 जुलाई-11 जुलाई, ट्रेंट ब्रिज, नाॅटिंघम

तीसरा टेस्ट – 26 जुलाई-30 जुलाई, एजबस्टन, बर्मिंघम

लाॅर्ड्स टेस्ट होगा जेम्स एंडरसन का आखिरी मैच

साथ ही बता दें कि लाॅर्ड्स में इंग्लैंड और वेस्टइंडीज के बीच टेस्ट सीरीज का पहला मैच इंग्लैंड के दिग्गज तेज गेंदबाज जेम्स एंडरसन के क्रिकेट करियर का आखिरी मैच होने वाला है। तो वहीं इस मैच से पहले हाल में ही कप्तान बेन स्टोक्स ने कहा था कि उन्हें पूरी उम्मीद है कि अपने फेयरवेल टेस्ट मैच में जिम्मी वेस्टइंडीज टीम के पूरे 20 विकेट हासिल करेंगे।

আরো ताजा खबर

29 अप्रैल, Evening News Headlines: आज शाम तक की सभी ताजा खबरें क्रिकेट जगत से

evening news headlines (image via X) 1. श्रीलंका क्रिकेट बोर्ड में फेरबदल के बीच अध्यक्ष शम्मी सिल्वा ने दिया इस्तीफा श्रीलंका क्रिकेट के अध्यक्ष शम्मी सिल्वा और पूरी कार्यकारी समिति...

SM Trends: 29 अप्रैल के शानदार Tweet और Video के बारे में यहां जाने, जो काफी तेजी से हो रहे हैं वायरल

social media trends (image via X) राजस्थान रॉयल्स के कप्तान रियान पराग एक नए विवाद में घिर गए हैं। मुल्लनपुर के महाराजा यादवेंद्र सिंह इंटरनेशनल स्टेडियम में पंजाब किंग्स के...

PSL 2026: बाबर आजम ने ठोका टूर्नामेंट का दूसरा शतक, पेशावर जल्मी को 2021 के बाद पहली बार फाइनल में पहुंचाया

PSL 2026: Babar Azam (image via X) बाबर आजम की बेहतरीन कप्तानी पारी की बदौलत पेशावर जल्मी पाकिस्तान सुपर लीग 2026 के फाइनल में पहुंच गई है। 28 अप्रैल को...

IPL 2026, Match 42: गुजरात टाइटन्स बनाम रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु मैच प्रीव्यू, हेड टू हेड, पिच रिपोर्ट और वो सब जो आपको पता होना चाहिए

IPL 2026, GT vs RCB: Match Preview (image via X) चिन्नास्वामी स्टेडियम में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के गुजरात टाइटंस को हराने के एक हफ्ते से भी कम समय बाद, दोनों...