Skip to main content

ताजा खबर

ENG vs WI के दूसरे टेस्ट से पहले ट्रेंट ब्रिज का पवेलियन एंड का नाम बदलकर स्टुअर्ट ब्रॉड एंड रखा जाएगा

ENG vs WI के दूसरे टेस्ट से पहले ट्रेंट ब्रिज का पवेलियन एंड का नाम बदलकर स्टुअर्ट ब्रॉड एंड रखा जाएगा

Stuart Broad. (Image Source: Getty Images)

पूर्व इंग्लिश तेज गेंदबाज स्टुअर्ट ब्रॉड का प्रदर्शन अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में हमेशा ही काफी अच्छा रहा है और उनकी गेंदबाजी की तमाम लोगों ने जमकर प्रशंसा की है। अब स्टुअर्ट ब्रॉड के लिए इंग्लैंड क्रिकेट बोर्ड ने एक शानदार कदम उठाया है।

बता दें, स्टुअर्ट ब्रॉड ने इंग्लैंड के लिए 167 टेस्ट मुकाबले खेले हैं जिसमें उन्होंने कई महत्वपूर्ण विकेट झटके हैं। सिर्फ टेस्ट फॉर्मेट में ही नहीं बल्कि वनडे और टी20 फॉर्मेट में भी इस खिलाड़ी का प्रदर्शन काफी अच्छा रहा है। हाल ही में ट्रेंट ब्रिज ने अपने आधिकारिक वेबसाइट पर इस बात का खुलासा किया कि नॉटिंघम स्टेडियम के पवेलियन एंड का नाम अब बदलकर स्टुअर्ट ब्रॉड के नाम पर होगा।

ट्रेंट ब्रिज ने अपने आधिकारिक वेबसाइट पर लिखा कि, ‘जिन भी लोगों ने ट्रेंट ब्रिज में होने वाले इंग्लैंड बनाम वेस्टइंडीज मैच के दूसरे टेस्ट के खेल के पहले दिन का टिकट लिया हुआ है उनसे अपील है कि वो 10:40 तक सीट ले ले। हम आधिकारिक रूप से अपने वेन्यू के पवेलियन एंड का नाम बदलकर स्टुअर्ट ब्रॉड का रख रहे हैं। हम उनको सम्मानित करना चाहते हैं। यही नहीं इस बेहतरीन मौके में स्टुअर्ट ब्रॉड अपने पिता पूर्व इंग्लैंड क्रिकेटर क्रिस ब्रॉड के साथ होंगे।’

क्रिस ब्रॉड अपने बेटे की कामयाबी से हैं काफी खुश

trentbridge.com के मुताबिक क्रिस ब्रॉड ने अपने आधिकारिक बयान पर कहा कि, ‘मुझे इस बात की काफी खुशी है कि नॉटिंघम कमेटी ने यह फैसला लिया है कि स्टुअर्ट का नाम हमेशा इस तरीके से याद रहे। यहां पर अपना नाम लिखवाना सच में बहुत ही बड़ी उपलब्धि है। पहली बार मैं ट्रेंट ब्रिज में यह सुनना चाहूंगा कि गेंदबाज स्टुअर्ट ब्रॉड छोर से गेंदबाजी कर रहा है।

मैंने स्कोरबोर्ड की तस्वीर ली और उसे स्टुअर्ट को भेजा और वो अपना नाम देखकर काफी इमोशनल हुए। मैं उनके लिए काफी सम्मानित महसूस कर रहा हूं और यह भी खुशी है कि मेरे बेटे को यह सम्मान दिया गया है।’

बता दें, इंग्लैंड ने पहले टेस्ट को अपने नाम किया था और अब वेस्टइंडीज के खिलाफ होने वाले दूसरे टेस्ट में भी टीम जीत दर्ज जरूर करना चाहेगी।

আরো ताजा खबर

NZ vs IND: 5वें टी20 में भारत ने न्यूजीलैंड के सामने जीत के लिए रखा 192 रनों का लक्ष्य, किशन-अय्यर ने बनाई हाफ सेंचुरी 

New Zealand vs India (Image Credit- Twitter X) हैमिल्टन के सेडन पार्क मैदान पर न्यूजीलैंड और भारत के बीच जारी पांच मैचों की टी20 सीरीज का पांचवां व आखिरी मुकाबला...

SA vs AUS 2026: 10 साल के लंबे इंतजार के बाद ICC टेस्ट रैंकिंग में नंबर-1 बना दक्षिण अफ्रीका!

SA vs AUS 2026: South Africa Crush Australia by 176 Runs in Cape Town to Reclaim No. 1 ICC Test Ranking After a Decade (image via getty) शनिवार, 31 अक्टूबर...

NZ vs IND: T20 टीम के वो 3 खिलाड़ी जिन्हें भारतीय वनडे टीम में मौका मिलना चाहिए था

Indian Team (Image credit Twitter – X) भारतीय क्रिकेट टीम में वनडे और टी20 फॉर्मेट के लिए खिलाड़ियों का चयन लगातार चर्चा का विषय बना हुआ है। जहां वनडे टीम...

NZ vs IND 2026, 5th T20I: न्यूजीलैंड ने टॉस जीतकर फील्डिंग चुनी, वरुण चक्रवर्ती को मिली टीम में जगह; देखें प्लेइंग XI

NZ vs IND 2026, 5th T20I: New Zealand opted to bowl first (image via X) 5 मैचों की टी20आई सीरीज के पांचवे टी20आई मैच में न्यूजीलैंड के कप्तान मिचेल सैंटनर...