
England Cricket Team (Image Credit- Twitter X)
इंग्लैंड और वेस्टइंडीज क्रिकेट टीम के बीच इस समय तीन मैचों की टेस्ट सीरीज जारी है। तो वहीं इस सीरीज का पहला मैच लाॅर्ड्स में खेला गया था, जिसमें मेजबान इंग्लैंड ने मेहमान वेस्टइंडीज के खिलाफ पारी और 114 रनों से बड़ी जीत हासिल की थी। पहला मैच दोनों टीमों के बीच सिर्फ 3 दिन में ही खत्म हो गया था।
दूसरी ओर, अब इंग्लैंड और वेस्टइंडीज के बीच जारी टेस्ट सीरीज का दूसरा मैच 18 से 22 जुलाई के बीच नाॅटिंघम के ट्रेंट ब्रिज स्टेडियम में खेला जाएगा। तो वहीं इस मैच के लिए इंग्लैंड क्रिकेट टीम ने अपनी प्लेइंग इलेवन की घोषणा कर दी है।
बता दें कि इंग्लैंड की इस प्लेइंग इलेवन टीम में मैनेजमेंट ने एक परिवर्तन किया है। पहले मैच में खेलने वाले जेम्स एंडरसन की जगह तेज गेंदबाज मार्क वुड (Mark Wood) को शामिल किया है। तो वहीं इस मैच को जीतकर इंग्लैंड टेस्ट सीरीज को अपना नाम करना चाहेगी।
देखें वेस्टइंडीज के खिलाफ दूसरे टेस्ट मैच के लिए इंग्लैंड क्रिकेट टीम:
जैक क्राॅली, बेन डकेट, ओली पोप, जो रूट, हैरी ब्रूक, बेन स्टोक्स (कप्तान), जेमी स्मिथ (विकेटकीपर), क्रिस वोक्स, गस एटकिंसन, मार्क वुड और शोएब बशीर।
पहले टेस्ट के मैच के बाद जेम्स एंडरसन ने लिया था रिटायरमेंट
गौरतलब है कि लाॅर्ड्स में हुए पहले टेस्ट मैच के बाद टीम के पूर्व दिग्गज तेज गेंदबाज जेम्स एंडरसन ने इंटरनेशनल क्रिकेट को अलविदा कह दिया था। अपने आखिरी विदाई मैच में एंडरसन ने कमाल की बल्लेबाजी करते हुए कुल 4 विकेट हासिल किए थे।
इसके अलावा वह ऐसे पहले तेज गेंदबाज हैं, जिन्होंने टेस्ट क्रिकेट में सबसे ज्यादा विकेट लेने के आंकड़े को पार किया है। गौरतलब है कि एंडरसन ने 188 टेस्ट मैचों में 704 विकेट हासिल किए हैं। साथ ही वह टेस्ट क्रिकेट इतिहास में सबसे ज्यादा विकेट लेने के मामले में तीसरे नंबर पर मौजूद हैं।
NZ vs IND: 5वें टी20 में भारत ने न्यूजीलैंड के सामने जीत के लिए रखा 192 रनों का लक्ष्य, किशन-अय्यर ने बनाई हाफ सेंचुरी
SA vs AUS 2026: 10 साल के लंबे इंतजार के बाद ICC टेस्ट रैंकिंग में नंबर-1 बना दक्षिण अफ्रीका!
NZ vs IND: T20 टीम के वो 3 खिलाड़ी जिन्हें भारतीय वनडे टीम में मौका मिलना चाहिए था
NZ vs IND 2026, 5th T20I: न्यूजीलैंड ने टॉस जीतकर फील्डिंग चुनी, वरुण चक्रवर्ती को मिली टीम में जगह; देखें प्लेइंग XI

