
Jason Holder and Joshua Da Silva. (Photo by MARTY MELVILLE/AFP via Getty Images)
इंग्लैंड और वेस्टइंडीज के बीच टेस्ट सीरीज जारी है, और इंग्लैंड ने बयान दिया है की वह Ashes 2025-26 की तैयारी के लिए इस सीरीज को बतौर प्रैक्टिस ले रहे हैं। अब इसपर वेस्टइंडीज के विकेटकीपर-बल्लेबाज जोशुआ दा सिल्वा ने मौजूदा सीरीज के लिए इंग्लैंड के दृष्टिकोण पर अपने विचार व्यक्त करते हुए बयान दिया है।
उनका मानना है कि ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ आगामी 2025-26 एशेज सीरीज पर इंग्लैंड जो ज्यादा ध्यान दे रही है वह वेस्टइंडीज टीम के लिए एक अवसर है। जोशुआ दा सिल्वा मानते हैं कि यह चीजें वेस्टइंडीज के पक्ष में काम कर सकती हैं और वह 1-0 से पीछे चल रहे टेस्ट सीरीज में 1-1 की बराबरी कर सकते हैं।
इंग्लैंड और वेस्टइंडीज के बीच दूसरा टेस्ट मैच 17 जुलाई से
दूसरा टेस्ट नॉटिंघम के ट्रेंट ब्रिज में गुरुवार को शुरू होने वाला है, इससे पहले इंग्लैंड ने लॉर्ड्स में खेले गए टेस्ट मैच में एक पारी और 114 रनों से शानदार जीत दर्ज की थी जिससे तीन मैचों की सीरीज में 1-0 की बढ़त हासिल कर ली थी।
यह मैच तेज गेंदबाज जेम्स एंडरसन के लिए रिटायरमेंट मैच भी था , जिन्होंने 704 टेस्ट विकेट सहित कुल 991 अंतरराष्ट्रीय विकेट लेकर इस खेल से संन्यास ले लिया। मंगलवार से एंडरसन ने टीम में गेंदबाजी कोच के रूप में नई भूमिका संभाली।
जोशुआ दा सिल्वा ने यह भी बताया कि अगर इंग्लैंड वेस्टइंडीज को कम आंकता है, तो यह कैरेबियाई टीम को एक महत्वपूर्ण जीत हासिल करने और श्रृंखला को जीवित रखने का अवसर प्रदान कर सकता है।
ESPNCrick Info के हवाले से दा सिल्वा ने कहा, “यह उनके (Ashes) कैलेंडर का सबसे बड़ा मैच है।”
“इसलिए अगर वे एशेज की ओर देख रहे हैं, तो वे कुछ खिलाड़ियों को तैयार करना चाहते हैं ताकि यह सुनिश्चित हो सके कि उनके पास बेहतरीन टीम हो। मुझे नहीं लगता कि यह बिल्कुल भी गलत है।”
“इससे हमें कोई नुकसान नहीं है। अगर वे हमें हल्के में लेते हैं तो हम जीत सकते हैं, या श्रृंखला जीत सकते हैं। मेरे लिए, मैं इसे एक एहसान के रूप में लेता हूं।”
SA vs AUS 2026: 10 साल के लंबे इंतजार के बाद ICC टेस्ट रैंकिंग में नंबर-1 बना दक्षिण अफ्रीका!
NZ vs IND: T20 टीम के वो 3 खिलाड़ी जिन्हें भारतीय वनडे टीम में मौका मिलना चाहिए था
NZ vs IND 2026, 5th T20I: न्यूजीलैंड ने टॉस जीतकर फील्डिंग चुनी, वरुण चक्रवर्ती को मिली टीम में जगह; देखें प्लेइंग XI
‘यह शर्मनाक है’ – केप टाउन टेस्ट में हार के बाद पैट कमिंस की टीम पर बरसे डेविड वॉर्नर

