Skip to main content

ताजा खबर

ENG vs USA: बटलर-जॉर्डन पर भारी पड़ा Adil Rashid का शानदार स्पैल, स्पिनर ने “प्लेयर ऑफ द मैच” अवॉर्ड किया अपने नाम

ENG vs USA बटलर-जॉर्डन पर भारी पड़ा Adil Rashid का शानदार स्पैल स्पिनर ने प्लेयर ऑफ द मैच अवॉर्ड किया अपने नाम

Adil Rashid (Photo Source: Getty Images)

ENG vs USA: Adil Rashid Won POTM Award: टी20 वर्ल्ड कप 2024 के 49वें मुकाबले में अमेरिका को मात देकर इंग्लैंड सेमीफाइनल में पहुंचने वाली पहली टीम बन गई है। मैच में टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करते हुए अमेरिका 18.5 ओवरों में 115 रनों पर ऑलआउट हो गई थी। क्रिस जॉर्डन ने 19वें ओवर में हैट्रिक लेकर सर्वाधिक 4 विकेट चटकाए थे।

इंग्लिश टीम ने 9.4 ओवरों में ही लक्ष्य का पीछा कर 10 विकेट से बड़ी जीत दर्ज की। कप्तान जोस बटलर ने 38 गेंदों में 6 चौके और 7 छक्कों की मदद से 83 रनों की नाबाद मैच विनिंग पारी खेली। इंग्लैंड की इस जीत में बड़ी भूमिका स्पिनर गेंदबाज आदिल रशीद (Adil Rashid) ने भी निभाई। रशीद को उनके शानदार प्रदर्शन के लिए प्लेयर ऑफ द मैच का अवॉर्ड दिया गया।

Adil Rashid ने अपने स्पैल में दिए मात्र 13 रन

आदिल रशीद (Adil Rashid) ने यूएसए के खिलाफ अपने 4 ओवर के स्पैल में मात्र 13 रन देकर दो विकेट चटकाए। रशीद ने सबसे पहले अमेरिकी कप्तान आरोन जोन्स (10) को पवेलियन का रास्ता दिखाया था। नीतिश कुमार (30) अच्छी पारी खेलते हुए नजर आ रहे थे, लेकिन फिर आदिल रशीद ने 11वें ओवर में उन्हें बोल्ड कर अमेरिका को चौथा बड़ा झटका दिया था।

यहां गेंदबाजी करना हमेशा अच्छा लगता है- आदिल रशीद

यूएसए के खिलाफ प्लेयर ऑफ द मैच का अवॉर्ड जीतने के बाद आदिल रशीद ने पोस्ट मैच प्रजेंटेशन पर बात करते हुए कहा,

हमने काफी अच्छा खेल दिखाया, गेंद से माहौल तैयार किया। उन्हें (अमेरिका को) 115 पर रोककर खुशी हुई। यहां आकर गेंदबाजी करना हमेशा अच्छा लगता है। इससे तब भी मदद मिलती है जब गेंदबाज दूसरे छोर से गेंद को कस कर रखते हैं। हवा के साथ आपको यह आकलन करना होता है कि आप किस छोर से गेंदबाजी करेंगे। कभी-कभी आपको चौका और छक्का भी लग सकता है, कभी-कभी आप विकेट लेते हैं। सीजे (जॉर्डन) एक मैच विजेता है, वह कई वर्षों से ऐसा कर रहा है। उन्हें बहुत-बहुत बधाई। वह (बटलर) वर्ल्ड-क्लास प्लेयर है, शानदार प्रदर्शन करने वाला खिलाड़ी है। सेमीफाइनल में भी हमें इस फॉर्म को बरकरार रखने की जरूरत है।

আরো ताजा खबर

IND vs WI: पहले टी20 में भारत ने 8 विकेट से जीत हासिल की, श्रेयस ने ठोका शतक

India vs West Indies, 1st T20I (Image Credit- Twitter X) भारत और वेस्टइंडीज के बीच 6 अक्टूबर, मंगलवार से पांच मैचों की टी20आई सीरीज का आगाज हो चुका है। पहला...

IND vs NZ: न्यूजीलैंड के खिलाफ टी20 सीरीज के लिए हुआ भारतीय टीम का ऐलान, 4 साल बाद हुई इस गेंदबाज की वापसी 

Indian cricket team (Image credit Twitter – X) भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) ने 6 अक्टूबर, मंगलवार शाम को न्यूजीलैंड दौरे पर होने वाली टी20 सीरीज के लिए भारतीय टीम...

IND vs WI 2026, 1st T20I: भारत ने टॉस जीतकर बॉलिंग चुनी, नमन धीर का हुआ टी20आई डेब्यू; देखें प्लेइंग XI

IND vs WI 2026, 1st T20I: India opted to bowl first (image via JioHotstar) लखनऊ के भारत रत्न श्री अटल बिहारी वाजपेयी एकाना क्रिकेट स्टेडियम में भारत और वेस्टइंडीज के...

पाकिस्तान क्रिकेट को बड़ा झटका, बोर्ड को आधी कीमत में बेचने पड़े प्रसारण अधिकार: रिपोर्ट

Mohsin Naqvi (Image credit Twitter – X) पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (PCB) को अपने घरेलू अंतरराष्ट्रीय मैचों के प्रसारण अधिकार बेचने में बड़ा नुकसान उठाना पड़ा है। ताजा रिपोर्ट के मुताबिक,...