Skip to main content

ताजा खबर

ENG vs SL: ‘वह एक हाई क्वालिटी वाले खिलाड़ी हैं’ ओली पोप के शतक की जमकर तारीफ करते हुए नजर आए स्टुअर्ट ब्राॅड

Stuart Broad and Ollie Pope (Image Credit- Twitter X)

इंग्लैंड और श्रीलंका (ENG vs SL) के बीच जारी टेस्ट सीरीज का तीसरा मैच कींग्सटन ओवल, लंदन में खेला जा रहा है। बता दें कि इस मैच के पहले दिन इंग्लैंड के कप्तान ओली पोप ने शानदार अंदाज में बल्लेबाजी करते हुए शतकीय पारी खेली है।

पोप ने खेल के पहले दिन 103 गेंदों में 100 के स्ट्राइक रेट और 13 चौके व 2 छक्के की मदद से 103* नाबाद पारी खेली। तो वहीं अब पोप की इस पारी को लेकर इंग्लैंड क्रिकेट टीम के पूर्व दिग्गज तेज गेंदबाज स्टुअर्ट ब्राॅड (Stuart Broad) का बड़ा बयान सामने आया है। ब्राॅड का कहना है कि पोप एक हाई क्वालिटी प्लेयर हैं।

ओली पोप की जमकर तारीफ करते हुए नजर आए ब्राॅड

इंग्लैंड और श्रीलंका के बीच पहले दिन का खेल खत्म होने के बाद, स्काई स्पोर्ट्स के साथ चर्चा करते हुए स्टुअर्ट ब्राॅड ने कहा- मुझे लगता है कि जब आप थोड़ी सी फॉर्म या लय हासिल करने के लिए संघर्ष कर रहे हों, तो घर वापिस आकर बल्लेबाजी करना एक सही उपाय है।

अगर वह इन परिस्थितियों में बल्लेबाजी के लिए कहीं भी चुन सकते थे, तो वह ओवल होता। वह एक हाई क्वालिटी वाले खिलाड़ी हैं। एक बार जब वह मैदान पर जाते हैं, तो हमेशा आपके खिलाफ स्कोर बनाते हैं।

इंग्लैंड की पहली पारी 325 रनों पर सिमटी

दूसरी ओर, इस मैच के बारे में आपको जानकारी दें तो इंग्लैंड की पहली पारी 69.1 ओवर बाद 325 रनों पर सिमट गई है। ओली पोप ने कप्तानी पारी खेलते हुए 156 गेंदों में 154 रनों की पारी खेली है। पोप ने अपनी इस पारी के दौरान 19 चौके और 2 छक्के लगाए।

पोप के अलावा सलामी बल्लेबाज बेन डकेट ने 86 रनों की शानदार पारी खेली। हालांकि, डेनियल लाॅरेंस (5), जो रूट (13), हैरी ब्रूक (19) और जेमी स्मिथ (16) बड़ी पारी खेलने में असफल साबित हुए।

श्रीलंका की गेंदबाजी के बारे में बात की जाए तो पहली पारी में टीम के लिए स्पिनर मिलन रथनायक ने सर्वाधिक 3 विकेट निकाले, तो विश्वा फर्नाडो, लाहिरु कुमारा और धनजंय डिसिल्वा को 2-2 विकेट मिले। इसके अलावा असीथा फर्नाडो को 1 विकेट मिला।

আরো ताजा खबर

IPL 2026: RCB vs DC मैच से पहले जानिए पिच रिपोर्ट और संभावित प्लेइंग XI के बारे में यहां

IPL 2026 M. Chinnaswamy Stadium (Image credit Twitter – X) राॅयल चैलेंजर्स बेंगलुरू और दिल्ली कैपिटल्स के बीच जारी आईपीएल 2026 का 26वां मैच होने जा रहा है। बता दें...

IPL 2026: हेड टू हेड रिकाॅर्ड में कौन है आगे आरसीबी या दिल्ली कैपिटल्स? यहां जानें 

RCB vs DC (Image Credit- Twitter X) जारी आईपीएल 2026 के 26वें मैच में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) का सामना दिल्ली कैपिटल्स (DC) से 18 अप्रैल को बेंगलुरु के एम...

आईपीएल में अर्शदीप सिंह ने रचा इतिहास, पंजाब किंग्स के लिए अभी तक कोई नहीं कर पाया है ऐसा 

Arshdeep Singh (Image Credit- Twitter X) जारी आईपीएल 2026 का 24वां मैच पांच बार की चैंपियन मुंबई इंडियंस और पंजाब किंग्स के बीच, वानखेड़े स्टेडियम में खेला गया। बता दें...

17 अप्रैल, Morning News Headlines: आज सुबह तक की सभी ताजा खबरें क्रिकेट जगत से

Morning News Headlines (Image Credit- Twitter X) 1. IPL 2026: पंजाब किंग्स ने एक आसान मुकाबले में मुंबई इंडियंस को 7 विकेट से हराया जारी आईपीएल 2026 के 24वें मुकाबले...