Skip to main content

ताजा खबर

ENG vs SL: ‘वह एक हाई क्वालिटी वाले खिलाड़ी हैं’ ओली पोप के शतक की जमकर तारीफ करते हुए नजर आए स्टुअर्ट ब्राॅड

Stuart Broad and Ollie Pope (Image Credit- Twitter X)

इंग्लैंड और श्रीलंका (ENG vs SL) के बीच जारी टेस्ट सीरीज का तीसरा मैच कींग्सटन ओवल, लंदन में खेला जा रहा है। बता दें कि इस मैच के पहले दिन इंग्लैंड के कप्तान ओली पोप ने शानदार अंदाज में बल्लेबाजी करते हुए शतकीय पारी खेली है।

पोप ने खेल के पहले दिन 103 गेंदों में 100 के स्ट्राइक रेट और 13 चौके व 2 छक्के की मदद से 103* नाबाद पारी खेली। तो वहीं अब पोप की इस पारी को लेकर इंग्लैंड क्रिकेट टीम के पूर्व दिग्गज तेज गेंदबाज स्टुअर्ट ब्राॅड (Stuart Broad) का बड़ा बयान सामने आया है। ब्राॅड का कहना है कि पोप एक हाई क्वालिटी प्लेयर हैं।

ओली पोप की जमकर तारीफ करते हुए नजर आए ब्राॅड

इंग्लैंड और श्रीलंका के बीच पहले दिन का खेल खत्म होने के बाद, स्काई स्पोर्ट्स के साथ चर्चा करते हुए स्टुअर्ट ब्राॅड ने कहा- मुझे लगता है कि जब आप थोड़ी सी फॉर्म या लय हासिल करने के लिए संघर्ष कर रहे हों, तो घर वापिस आकर बल्लेबाजी करना एक सही उपाय है।

अगर वह इन परिस्थितियों में बल्लेबाजी के लिए कहीं भी चुन सकते थे, तो वह ओवल होता। वह एक हाई क्वालिटी वाले खिलाड़ी हैं। एक बार जब वह मैदान पर जाते हैं, तो हमेशा आपके खिलाफ स्कोर बनाते हैं।

इंग्लैंड की पहली पारी 325 रनों पर सिमटी

दूसरी ओर, इस मैच के बारे में आपको जानकारी दें तो इंग्लैंड की पहली पारी 69.1 ओवर बाद 325 रनों पर सिमट गई है। ओली पोप ने कप्तानी पारी खेलते हुए 156 गेंदों में 154 रनों की पारी खेली है। पोप ने अपनी इस पारी के दौरान 19 चौके और 2 छक्के लगाए।

पोप के अलावा सलामी बल्लेबाज बेन डकेट ने 86 रनों की शानदार पारी खेली। हालांकि, डेनियल लाॅरेंस (5), जो रूट (13), हैरी ब्रूक (19) और जेमी स्मिथ (16) बड़ी पारी खेलने में असफल साबित हुए।

श्रीलंका की गेंदबाजी के बारे में बात की जाए तो पहली पारी में टीम के लिए स्पिनर मिलन रथनायक ने सर्वाधिक 3 विकेट निकाले, तो विश्वा फर्नाडो, लाहिरु कुमारा और धनजंय डिसिल्वा को 2-2 विकेट मिले। इसके अलावा असीथा फर्नाडो को 1 विकेट मिला।

আরো ताजा खबर

IPL 2027: 3 बड़े कारण, क्यों अर्शदीप सिंह की MI में एंट्री दिला सकती है इस टीम को छठी ट्रॉफी!

3 reasons why Arshdeep Singh joining Mumbai Indians could help them win IPL 2027 (Image Credit- Twitter X) मुंबई इंडियंस के लिए पिछले दो आईपीएल सीजन काफी मुश्किल रहे; आईपीएल...

NZ vs IND 2026: वनडे सीरीज से बाहर हुए लॉकी फर्ग्यूसन, ब्लेयर टिकनर 7 दिन के स्टैंड-डाउन पर

NZ vs IND: Lockie Ferguson and Blair Tickner Sidelined Against India (image via getty) भारत के खिलाफ वनडे सीरीज के अंतिम स्टेजेस से पहले न्यूजीलैंड को गेंदबाजी के मोर्चे पर...

NZ vs IND 3rd ODI, Weather Report: हैमिल्टन में झमाझम बारिश के आसार, रद्द होगा तीसरा वनडे? देखें वेदर रिपोर्ट

NZ vs IND 2026, 3rd ODI: weather report (image via getty) 10 नवंबर को हैमिल्टन के सेडन पार्क में होने वाले तीसरे वनडे मैच में भारत की नजरें सीरीज अपने...

9 नवंबर, Morning News Headlines: आज सुबह तक की सभी ताजा खबरें क्रिकेट जगत से

morning cricket news headlines (image via getty) 1. NZ vs IND: फर्ग्यूसन भारत के खिलाफ आखिरी दो वनडे मैचों से बाहर; टिकनर को सात दिन के ‘स्टैंड-डाउन’ पीरियड से गुजरना...