Skip to main content

ताजा खबर

ENG vs NZ 2026: न्यूजीलैंड के लिए अच्छी खबर, इंग्लैंड दौरा शुरू होने से पहले टीम से जुड़े आईपीएल में चोटिल हुए मिचेल सेंटनर 

ENG vs NZ 2026: न्यूजीलैंड के लिए अच्छी खबर, इंग्लैंड दौरा शुरू होने से पहले टीम से जुड़े आईपीएल में चोटिल हुए मिचेल सेंटनर 

Mitchell Santner (Image Credit- Twitter X)

न्यूजीलैंड क्रिकेट टीम का इंग्लैंड दौरा 2026 शुरू होने से पहले, कीवी टीम के लिए एक खुशी की खबर सामने आई है। बता दें कि आईपीएल 2026 में मुंबई इंडियंस के लिए खेलते हुए चोटिल हुए अनुभवी ऑलराउंडर मिचेल सेंटनर न्यूजीलैंड टीम से जुड़ गए हैं।

न्यूजीलैंड का इंग्लैंड दौरा 4 जून से शुरू होगा। इस दौरे पर कीवी टीम तीन मैचों की टेस्ट सीरीज खेलती हुई नजर आएगी, जिसका पहला मैच ऐतिहासिक लाॅर्ड्स क्रिकेट ग्राउंड पर खेला जाएगा।

गौरतलब है कि आईपीएल के 19वें सीजन में पांच बार की चैंपियन मुंबई इंडियंस की ओर से खेलते हुए मिचेल सेंटनर को ग्रेड 3 की एसीएल इंजरी हो गई थी। इस चोट के बाद उन्हें एक महीने आराम की सलाह दी गई थी। लेकिन, अब वह पूरी तरह से फिट होने से पहले ही न्यूजीलैंड टीम से जुड़ गए हैं।

हालांकि, सेंटनर लाॅर्ड्स में खेले जाने पहले टेस्ट मैच में हिस्सा नहीं लेंगे। उनकी जगह पहले टीम में शामिल किए गए युवा डीन फाॅक्सक्राॅफ्ट को अब स्वदेश रवाना होगा, जिन्होंने बेलफास्ट में खेले गए अनऑफिशिएल टेस्ट मैच में आयरलैंड के खिलाफ 98 रनों की जुझारू पारी खेली थी।

दूसरी ओर इंग्लैंड ऑस्ट्रेलिया में एशेज में मिली करारी हार के बाद, पहली बार रेड बाॅल क्रिकेट खेलता हुआ नजर आएगा। एशेज सीरीज को भुलाकर, इंग्लिश टीम घर पर शानदार प्रदर्शन करना चाहेगी।

इंग्लैंड टेस्ट 2026 के लिए न्यूजीलैंड की अपडेट टीम

टॉम लाथम (कप्तान और विकेटकीपर), टॉम ब्लंडेल, डेवोन कॉनवे, हेनरी निकोल्स, केन विलियमसन, जैक फूक्स, डैरिल मिशेल, ग्लेन फिलिप्स, रचिन रविंद्र, नाथन स्मिथ, मैट हेनरी, काइल जैमीसन, विल ओ’रूर्क, ब्लेयर टिकनर और मिशेल सेंटनर

न्यूजीलैंड का इंग्लैंड दौरा 2026: पूरा शेड्यूल

मैच  तारीख (कब से) Date (कब तक) वेन्य समय (IST)
पहला टेस्ट जून 04 जून 08 लाॅर्ड्स क्रिकेट ग्राउंड, लंदन 3:30 PM
दूसरा टेस्ट जून 17 जून 21 द केनिंगटन ओवल, लंदन 3:30 PM
तीसरा टेस्ट जून 25 जून 29 ट्रेंड ब्रिज, नाॅटिंघम 3:30 PM

আরো ताजा खबर

भारत-जापान ऐतिहासिक टी20 मैच से जापान में क्रिकेट को बढ़ावा मिलने की उम्मीद

India vs Japan T20I (Image Credit- Twitter X) भारत और जापान के बीच 22 सितंबर को होने वाला टी20 इंटरनेशनल मुकाबला जापानी क्रिकेट के लिए बेहद खास है। यह दोनों...

WI vs IND 2026: वेस्टइंडीज के खिलाफ ये भारत की मुख्य टीम नहीं है – इरफान पठान

Irfan Pathan and indian team (Image credit Twitter – X) वेस्टइंडीज के खिलाफ 27 सितंबर से शुरू होने वाली तीन मैचों की वनडे सीरीज के लिए, बीसीसीआई ने इस हफ्ते...

वेस्टइंडीज के खिलाफ वनडे में सबसे ज्यादा शतक लगाने वाले टाॅप-5 बल्लेबाज, नंबर 1 पर किंग कोहली मौजूद 

IND vs WI (Image Credit- Twitter X) Top 5 Players With Most ODI Centuries Against West Indies: हाल में ही वेस्टइंडीज ने भारतीय दौरे के लिए व्हाइट बाॅल टीमों का...

Asian Games 2026 में अलग जर्सी क्यों पहन रही है भारतीय क्रिकेट टीम? जान लीजिए वजह

Indian cricket team (Image credit Twitter – X) एशियन गेम्स 2026 में भारतीय पुरुष और महिला क्रिकेट टीम के खिलाड़ी अपनी नियमित टीम इंडिया वाली जर्सी में नजर नहीं आ...