Skip to main content

ताजा खबर

ENG vs IND 2025: भारत को बड़ा झटका, हेडिंग्ले टेस्ट से पहले करुण नायर चोटिल

ENG vs IND 2025 भारत को बड़ा झटका हेडिंग्ले टेस्ट से पहले करुण नायर चोटिल

Karun Nair (Image Credit- Twitter X)

भारतीय बल्लेबाज करुण नायर लगभग आठ साल बाद टेस्ट क्रिकेट में वापसी करने जा रहे हैं। वह इंग्लैंड के खिलाफ सीरीज में खेलते हुए नजर आएंगे। उनके हेडिंग्ले में शुरू होने वाले पहले टेस्ट में खेलने की उम्मीद है। हालांकि, उनको लेकर बुरी खबर सामने आई है। बुधवार को हेडिंग्ले, लीड्स में अभ्यास के दौरान वह चोटिल हो गए। लेकिन उनकी चोट गंभीर नहीं है।

दरअसल, नायर, जो 2017 के बाद से अपना पहला टेस्ट मैच खेलने की उम्मीद कर रहे है, नेट सेशन के दौरान तेज गेंदबाज प्रसिद्ध कृष्णा की तेज गेंद उनकी पसलियों पर लग गई। इस चोट के कारण वह थोड़े दर्द में दिखे। लेकिन उन्होंने फिर से जल्द ही बल्लेबाजी शुरू कर दी। बाद में बल्लेबाजी सेशन के बाद उन्होंने सहयोगी स्टाफ और टीम के सदस्यों को वह जगह दिखाई, जहां गेंद उन्हें लगी थी।

एक समय था जब करुण नायर को भविष्य का स्टार माना जा रहा था। वह टेस्ट में तिहरा शतक लगाने वाले भारत के दूसरे खिलाड़ी बन गए थे, लेकिन शानदार प्रदर्शन के बावजूद उन्हें टीम से बाहर कर दिया गया। हालांकि, 2024-25 के घरेलू सीजन में उन्होंने ठोस प्रदर्शन किया। हाल ही में नायर ने भारत ए बनाम इंग्लैंड लायंस सीरीज में दोहरा शतक लगाया।

इग्लैंड ने की प्लेइंग इलेवन की घोषणा

वहीं इंग्लैंड ने शुक्रवार से हेडिंग्ले में भारत के खिलाफ पहले टेस्ट मैच के लिए अपनी प्लेइंग इलेवन की घोषणा कर दी है। टीम में ऑलराउंडर क्रिस वोक्स की दिसंबर के बाद पहली बार वापसी हो रही है। वहीं तेज गेंदबाज ब्रायडन कार्स घरेलू धरती पर अपना पहला टेस्ट खेलेंगे।

भारत के खिलाफ पहले टेस्ट के लिए इंग्लैंड की प्लेइंग इलेवन

जैक क्रॉली, बेन डकेट, ओली पोप, जो रूट, हैरी ब्रूक, बेन स्टोक्स (कप्तान), जेमी स्मिथ (विकेटकीपर), क्रिस वोक्स, ब्रायडन कार्स, जोश टंग, शोएब बशीर

আরো ताजा खबर

मिचेल मार्श ने शेफील्ड शील्ड से संन्यास की घोषणा की, लेकिन टेस्ट में वापसी के लिए तैयार

Mitchell Marsh (Image credit Twitter – X) ऑस्ट्रेलिया के स्टार ऑलराउंडर मिचेल मार्श ने अपने घरेलू रेड-बॉल करियर का अंत करने का निर्णय लिया है। उन्होंने घोषणा की कि वे...

IND vs SA 2025: सैमसन की जगह शुभमन गिल को ओपनर क्यों बनाया गया? सूर्यकुमार यादव ने बताया

Shubman Gill Sanju Samson (Image credit Twitter – X) भारत और दक्षिण अफ्रीका के बीच शुरू होने वाली T20I सीरीज से पहले कप्तान सूर्यकुमार यादव ने बताया कि शुभमन गिल...

IND vs SA 2025: भारत को लग सकता है बड़ा झटका, कटक में पहले T20I से पहले हार्दिक पांड्या चोटिल – रिपोर्ट्स

IND vs SA: Hardik Pandya (image via getty) साउथ अफ्रीका के खिलाफ कटक में पहले टी20 के लिए भारत की तैयारियों पर स्टार ऑलराउंडर हार्दिक पांड्या के चोटिल होने का...

T20 WC 2026: 2024 विश्व कप में जीतने के बाद ही हमारी तैयारी शुरू हो गई थी – सूर्यकुमार यादव

IND vs SA: Suryakumar Yadav (image via getty) भारत और दक्षिण अफ्रीका के बीच पांच मैचों की टी-20 अंतरराष्ट्रीय श्रृंखला कल यानि 9 दिसंबर से आरम्भ होगी। इस श्रृंखला का...