Skip to main content

ताजा खबर

ENG vs AUS: तीसरे वनडे में इंग्लैंड ने ऑस्ट्रेलिया को दी मात, कप्तान ब्रूक ने खेली शानदार शतकीय पारी

ENG vs AUS: तीसरे वनडे में इंग्लैंड ने ऑस्ट्रेलिया को दी मात, कप्तान ब्रूक ने खेली शानदार शतकीय पारी

ENG vs AUS (Photo Source: Getty Images)

बारिश से प्रभावित सीरीज के तीसरे वनडे में इंग्लैंड ने ऑस्ट्रेलिया को DLS नियम के आधार पर 46 रन से हरा दिया। जीत के लिए 305 रनों के लक्ष्य का पीछा करते हुए इंग्लैंड ने हैरी ब्रूक के नाबाद शतकीय पारी की बदौलत 4 विकेट के नुकसान पर 37.4 ओवर में 254 रन बना लिए थे। उन्हें उस वक्त जीत के लिए 61 रन 74 गेंद में बनाने थे। लेकिन तभी बारिश शुरू हो गई और उसके बाद मैच दोबारा शुरू नहीं हो सका और इंग्लैंड को 46 रन से विजयी घोषित किया गया।

ब्रूक 110(94) और लिविंग्स्टोन 33(20) रन बनाकर नाबाद रहे। इस जीत के साथ ही इंग्लैंड सीरीज में वापस लौट आया है। पांच मैचों की सीरीज में तीन मैच के बाद ऑस्ट्रेलिया सीरीज में 2-1 से आगे है। हैरी ब्रूक को उनकी शतकीय पारी के लिए प्लेयर ऑफ द मैच चुना गया। ऑस्ट्रेलिया ने इंग्लैंड के सामने तीसरे वनडे मुकाबले में जीत के लिए 305 रन का विशाल लक्ष्य रखा था।

टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी ऑस्ट्रेलिया की टीम 50 ओवर में 7 विकेट पर 304 रन का स्कोर खड़ा करने में सफल रही। ऑस्ट्रेलिया के लिए एक बार फिर अहम पारी विकेटकीपर बल्लेबाजी एलेक्स कैरी ने खेली। कैरी 77 रन की नाबाद पारी खेलकर पवेलियन लौटे। उनके अलावा स्टीव स्मिथ ने 60, आरोन हार्डी ने 44, कैमरन ग्रीन ने 42 और ग्लेन मैक्सवेल ने 30  रनों का योगदान दिया।

इंग्लैंड के लिए सबसे ज्यादा 2 विकेट जोफ्रा आर्चर ने लिए। उनके अलावा 1-1 सफलता बायडन कार्स, जैकब बेथेल, विल जैक्स और लियाम लिविंगस्टोन ने एक-एक विकेट अपने नाम किया।

इंग्लैंड के लिए हैरी ब्रूक ने लगाया शानदार शतक

जीत के लिए 305 रन के लक्ष्य का पीछा करने उतरी इंग्लैंड की टीम की शुरुआत बेहद खराब रही। 3 ओवर में 11 के स्कोर पर इंग्लैंड के दोनों ओपनर पवेलियन लौट गए थे। फिल साल्ट अपना खाता भी नहीं खोल पाए और बने डकेट 8 रन बना सके। दोनों के विकेट मिचेल स्टार्क के खाते में गए। दो विकेट जल्दी जल्दी गंवाने के बाद इंग्लैंड की पारी को विल जैक्स और कप्तान हैरी ब्रूक ने संभाला।

दोनों ने संभलकर पारी को आगे बढ़ाया और तीसरे विकेट के लिए शतकीय साझेदारी निभाई। 55 गेंद में जैक्स ने 6 चौके की मदद से और हैरी ब्रूक ने 54 गेंद में 6 चौके और एक छक्के की मदद से पूरा किया। लेकिन तेजी से रन बनाने के चक्कर में विल जैक्स कैमरन ग्रीन की गेंद पर सीन एबॉट के हाथों कैच आउट हो गए। उन्होंने 82 गेंद में 84 रन की पारी खेली। इस दौरान उन्होंने 9 चौके और एक छक्का जड़ा। दोनों के बीच तीसरे विकेट के लिए 156 (148) रन की साझेदारी हुई।

जैक्स के आउट होने के बाद कप्तान ब्रूक ने पारी को संभाला। हालांकि उनका साथ दे रहे, जैमी स्मिथ जल्दी ही ग्रीन की गेंद पर कैच आउट होकर पवेलियन लौट गए। स्मिथ ने 7 रन बनाए। स्मिथ के आउट होने के बाद ब्रूक ने अपने वनडे करियर का पहला शतक कप्तानी करते हुए 87 गेंद में 12 चौके और 2 छक्के की मददे से पूरा किया। यहां से ब्रूक ने लियाम लिविंगस्टोन के साथ पारी को आगे बढ़ाया लेकिन 38वें ओवर की चौथी गेंद पर बारिश शुरू हो गई और मैच को रोकना पड़ा। इंग्लैंड उस वक्त 254/4 के स्कोर पर था। जीत के लिए उसे 51 गेंद पर 74 रन बनाने थे। लेकिन डीएलएस नियम के आधार पर वो 46 रन आगे थी।

আরো ताजा खबर

जोश हेजलवुड ने टेस्ट क्रिकेट में सबसे ज्यादा विकेट लेने के मामले में जहीर खान और ईशांत शर्मा को छोड़ा पीछे, देखें लिस्ट 

Josh Hazlewood (Image Credit- Twitter X) साउथ अफ्रीका और ऑस्ट्रेलिया के बीच जारी टेस्ट सीरीज का तीसरा व आखिरी मैच 27 अक्टूबर, मंगलवार से न्यूलैंड्स केपटाउन में शुरू हो चुका...

WPL 2027 Auction: डब्ल्यूपीएल ऑक्शन को भारत में कैसे और कहां देखें लाइव? स्ट्रीमिंग डिटेल्स के बारे में जानें 

WPL 2027 Auction (Image Credit- Twitter X) महिला प्रीमियर लीग (WPL) के आगामी सीजन के लिए प्लेयर ऑक्शन शुरू होने में अब सिर्फ एक दिन का समय बचा है। गौरतलब...

“तुम इस अवार्ड के पूरी तरह हकदार हो”: हैरी केन के बैलन डी’ओर जीतने पर विराट कोहली ने दी बधाई

Virat Kohli Congratulates Harry Kane on Ballon d’Or Honor (image via X) मंगलवार, 27 अक्टूबर को भारतीय क्रिकेट आइकन विराट कोहली ने पेरिस में 2026 मेन्स बैलोन डी’ओर जीतने पर...

अभिषेक शर्मा ने 35 गेंदों में शतक जड़कर तोड़े कई वर्ल्ड रिकॉर्ड, क्रिकेट इतिहास में पहली बार हुआ ऐसा कारनामा 

Abhishek Sharma (Image Credit- Twitter X) भारतीय क्रिकेट टीम के सलामी बल्लेबाज अभिषेक शर्मा (Abhishek Sharma) ने 38 गेंदों में 113 रनों की, टी20 क्रिकेट इतिहास की एक बेहतरीन पारी...