Skip to main content

ताजा खबर

Duleep Trophy 2025: रजत पाटीदार का करिश्मा! फाइनल में डाइव लगाकर पकड़ा गजब का कैच, वायरल हुआ वीडियो

Rajat Patidar (image via X)
Rajat Patidar (image via X)

सेंट्रल जोन और रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के कप्तान रजत पाटीदार ने बेंगलुरु के BCCI सेंटर ऑफ एक्सीलेंस में चल रहे दलीप ट्रॉफी 2025 के फाइनल के दौरान एक शानदार कैच लपका।

पाटीदार ने अपनी सूझबूझ का इस्तेमाल करते हुए सिली पॉइंट फील्डर के हाथ से गेंद छूटने के बाद आगे की ओर डाइव लगाकर शानदार कैच लपका। इसका एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है।

पारी के 49वें ओवर में सारांश जैन की गेंदबाजी के दौरान यह कारनामा हुआ। बाएं हाथ के बल्लेबाज सलमान नजीर ने बचाव के लिए बल्ला आगे बढ़ाया, तभी गेंद लेंथ पर पड़कर उनके दस्तानों से टकराई और ऊपर की ओर उछल गई। हालांकि पॉइंट फील्डर के हाथ से बॉल निकल गयी, लेकिन पाटीदार ने मौके का फायदा उठाकर गेंद को जमीन पर गिरने से ठीक पहले लपक लिया।

देखें वायरल वीडियो

टॉस जीतकर पहले क्षेत्ररक्षण का फैसला करने वाले सेंट्रल जोन ने विपक्षी टीम को केवल 63 ओवरों में 149 रनों पर समेटकर अपने फैसले को सही साबित किया। कुमार कार्तिकेय ने चार विकेट लिए, जबकि सारांश ने पांच विकेट लिए। तन्मय अग्रवाल ने साउथ जोन के लिए 76 गेंदों में तीन चौकों की मदद से 31 रनों की पारी खेली।

यह लिखते समय, सेंट्रल जोन ने अपनी पारी शुरू कर दी थी, लेकिन शुरुआती विकेट नहीं गंवाए थे। वे एक बड़ी बढ़त बनाने की कोशिश करेंगे और मुकाबले में सिर्फ एक बार बल्लेबाजी करने की कोशिश करेंगे। सभी की निगाहें पाटीदार पर होंगी, जो इस समय दलीप ट्रॉफी 2025 में तीसरे सबसे ज्यादा रन बनाने वाले खिलाड़ी हैं, जिन्होंने तीन पारियों में 68.33 की औसत से 268 रन बनाए हैं।

दलीप ट्रॉफी जीतना पाटीदार के लिए सोने पर सुहागा होगा, जिन्होंने इस साल रॉयल चैलेंजर्स के साथ कप्तान के रूप में अपने पहले सीजन में प्रतिष्ठित इंडियन प्रीमियर लीग ट्रॉफी जीती थी। 32 वर्षीय इस खिलाड़ी ने बल्ले से भी उतना ही अच्छा प्रदर्शन किया था।

আরো ताजा खबर

T20 World Cup 2026: ऑस्ट्रेलिया को 8 विकेट से हराकर श्रीलंका ने सुपर 8 के लिए किया क्वालिफाई, कंगारूओं पर मंडराया बाहर होने का खतरा

Australia vs Sri Lanka (Image Credit- Twitter X) आईसीसी पुरुष टी20 विश्व कप 2026 के ग्रुप बी के 30वें मुकाबले में श्रीलंका की राष्ट्रीय क्रिकेट टीम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए...

T20 World Cup 2026: पथुम निसंका ने शतकीय पारी के दम पर जीता श्रीलंका बनाम ऑस्ट्रेलिया मैच का POTM अवाॅर्ड

Pathum Nissanka (Image Credit- Twitter X) जारी आईसीसी टी20 वर्ल्ड कप 2026 का 30वां मैच ऑस्ट्रेलिया और श्रीलंका के बीच आज 16 फरवरी, सोमवार को पल्लेकेले इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में...

Ranji Trophy 2025-26: पारस डोगरा, वसीम जाफर के बाद रणजी में 10,000 रन बनाने वाले दूसरे बल्लेबाज बने

Wasim Jaffer (Image credit Twitter – X) रणजी ट्रॉफी 2025-26 के सेमीफाइनल मुकाबले में जम्मू-कश्मीर के कप्तान पारस डोगरा ने एक बड़ी उपलब्धि हासिल की। वह इस प्रतिष्ठित टूर्नामेंट के इतिहास...

IPL 2026 की तैयारियों के लिए 10वीं के CBSE एग्जाम को छोड़ेंगे वैभव सूर्यवंशी

Vaibhav Suryavanshi (Image credit Twitter – X) बिहार के होनहार युवा क्रिकेटर वैभव सूर्यवंशी ने इस वर्ष केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (सीबीएसई) की कक्षा 10 की परीक्षा में शामिल न...