Skip to main content

ताजा खबर

T20 World Cup 2026: पथुम निसंका ने शतकीय पारी के दम पर जीता श्रीलंका बनाम ऑस्ट्रेलिया मैच का POTM अवाॅर्ड

T20 World Cup 2026: पथुम निसंका ने शतकीय पारी के दम पर जीता श्रीलंका बनाम ऑस्ट्रेलिया मैच का POTM अवाॅर्ड

Pathum Nissanka (Image Credit- Twitter X)

जारी आईसीसी टी20 वर्ल्ड कप 2026 का 30वां मैच ऑस्ट्रेलिया और श्रीलंका के बीच आज 16 फरवरी, सोमवार को पल्लेकेले इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में खेला गया। बता दें कि इस मुकाबले में श्रीलंका ने पथुम निसंका की शानदार शतकीय पारी के दम पर 8 विकेट से जीत दर्ज की। इस हार के बाद, अब सुपर 8 में पहुंचने की ऑस्ट्रेलिया की राह काफी मुश्किल हो गई है।

खैर, इस मुकाबले में ऑस्ट्रेलिया से मिले 182 रनों के टारगेट का पीछा करते हुए श्रीलंका के लिए ओपनिंग करने आए पथुम निसंका कमाल की बल्लेबाजी करते हुए नजर आए। निसंका ने 52 गेंदों में 10 चौके और 5 शानदार छक्कों की मदद से 100* रनों की नाबाद मैच विनिंग पारी खेली। इस शानदार पारी के लिए निसंका को प्लेयर ऑफ द मैच (POTM) के अवाॅर्ड से नवाजा गया।

श्रीलंका ने किया सुपर 8 के लिए क्वालिफाई, ऑस्ट्रेलिया मुश्किल में

मैच में टाॅस हारकर पहले बल्लेबाजी करते हुए ऑस्ट्रेलिया 20 ओवरों में 181 रनों पर सिमट गई। कंगारूओं के लिए ओपनिंग जोड़ी के अलावा, किसी और खिलाड़ी ने बड़ी पारी नहीं खेली।

कप्तान मिचेल मार्श (54) और ट्रैविस हेड (56) ने पहले विकेट के लिए 8.3 ओवरों में 104 रन जोड़े, लेकिन मिडिल ऑर्डर से मदद ना मिलने की वजह से ऑस्ट्रेलिया मुकाबले में 200 आंकड़ा पार नहीं कर पाई। कैमरन ग्रीन ने 3, टिम डेविड ने 6 रन बनाकर निराश किया, तो जोश इंग्लिस (27) और ग्लेन मैक्सवेल (22) को अच्छा स्टार्ट मिला, लेकिन वे बड़ी पारी नहीं खेल पाए।

इसके बाद, श्रीलंका ने ऑस्ट्रेलिया से मिले 182 रनों के टारगेट को 18 ओवरों में 2 विकेट खोकर आसानी से हासिल कर लिया। सलामी बल्लेबाज पथुम निसंका ने 100* रन बनाकर नाबाद रहे, तो कुसल मेंडिस ने 51 रन बनाए। इसके अलावा पवन रथनायके 28* रन बनाकर नाबाद रहे।

यह जीत श्रीलंका की जारी टूर्नामेंट में लगातार तीसरी जीत रही। इस जीत के बाद श्रीलंका ने ग्रुप बी से सुपर 8 के लिए सबसे पहले क्वालिफाई कर लिया। साथ ही इस हार के बाद ऑस्ट्रेलिया की किस्मत अब जिम्बाब्वे के हाथों में है। अगर जिम्बाब्वे अपने आगामी दो मैचों में से किसी एक में जीत हासिल कर लेती है, तो ऑस्ट्रेलिया बाहर और जिम्बाब्वे सुपर 8 के लिए क्वालिफाई कर लेगी।

আরো ताजा खबर

SM Trends: 29 अप्रैल के शानदार Tweet और Video के बारे में यहां जाने, जो काफी तेजी से हो रहे हैं वायरल

social media trends (image via X) राजस्थान रॉयल्स के कप्तान रियान पराग एक नए विवाद में घिर गए हैं। मुल्लनपुर के महाराजा यादवेंद्र सिंह इंटरनेशनल स्टेडियम में पंजाब किंग्स के...

PSL 2026: बाबर आजम ने ठोका टूर्नामेंट का दूसरा शतक, पेशावर जल्मी को 2021 के बाद पहली बार फाइनल में पहुंचाया

PSL 2026: Babar Azam (image via X) बाबर आजम की बेहतरीन कप्तानी पारी की बदौलत पेशावर जल्मी पाकिस्तान सुपर लीग 2026 के फाइनल में पहुंच गई है। 28 अप्रैल को...

IPL 2026, Match 42: गुजरात टाइटन्स बनाम रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु मैच प्रीव्यू, हेड टू हेड, पिच रिपोर्ट और वो सब जो आपको पता होना चाहिए

IPL 2026, GT vs RCB: Match Preview (image via X) चिन्नास्वामी स्टेडियम में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के गुजरात टाइटंस को हराने के एक हफ्ते से भी कम समय बाद, दोनों...

Women’s T20 WC 2026: न्यूजीलैंड ने की 15 सदस्यीय टीम की घोषणा; ये 3 दिग्गज खेलेंगे अपना आखिरी टी20 विश्व कप

T20 World Cup 2026: The White Ferns announced a 15-member squad (image via X) न्यूजीलैंड महिला क्रिकेट एक बड़े बदलाव के लिए तैयार है, क्योंकि टीम की तीन सबसे मशहूर...