Skip to main content

ताजा खबर

Duleep Trophy 2024: श्रेयस अय्यर ने इंडिया B के खिलाफ दिखाया अपना दम, खेली अपनी टीम के लिए तूफानी अर्धशतकीय पारी

Shreyas Iyer (Pic Source-X)

इस समय खेले जा रहे दिलीप ट्रॉफी 2024 के महत्वपूर्ण मैच में इंडिया D की ओर से उनकी दूसरी पारी में कप्तान श्रेयस अय्यर ने बेहतरीन बल्लेबाजी करते हुए मात्र 37 गेंदों में अपना अर्धशतक पूरा किया। श्रेयस अय्यर ने इस मैच में 40 गेंदों में 7 चौके और 1 छक्के की मदद से 50 रन बनाए। श्रेयस अय्यर इस मैच की अपनी पहली पारी में छाप छोड़ने में नाकाम रहे थे और बिना खाता खोले ही वापस पवेलियन लौट गए थे।

हालांकि दूसरी पारी में उन्होंने काफी अच्छी बल्लेबाजी करते हुए अपनी टीम के लिए महत्वपूर्ण अर्धशतकीय पारी खेली। बता दें कि इंडिया D के दूसरी पारी में तीन विकेट 18 रन पर गिर गए थे। इंडिया B के गेंदबाजों ने इंडिया D के खिलाफ दबाव बनाए रखा था। हालांकि जैसे ही श्रेयस अय्यर बल्लेबाजी करने उतरे उन्होंने पहले गेंद से ही तगड़ा प्रहार करना शुरू कर दिया।

37 BALL FIFTY BY SHREYAS IYER IN THE DULEEP TROPHY. 🔥 pic.twitter.com/sFObmemssV

— Mufaddal Vohra (@mufaddal_vohra) September 21, 2024

इंडिया B का ऐसा कोई भी गेंदबाज नहीं था जो श्रेयस अय्यर को दूसरी पारी में खामोश रख पाया हो। यही नहीं श्रेयस अय्यर की इस पारी की वजह से खेल के तीसरे दिन इंडिया D ने मैच में अपनी पकड़ बना ली है।

इंडिया D का टॉप ऑर्डर हुआ फेल

इस मैच में इंडिया D ने अपनी पहली पारी में सभी विकेट खोकर 349 रन बनाए थे। टीम की ओर से विकेटकीपर बल्लेबाज संजू सैमसन ने धमाकेदार बल्लेबाजी करते हुए 106 रनों की तूफानी पारी खेली। संजू सैमसन के अलावा रिकी भुई ने 56 रनों का योगदान दिया जबकि केएस भरत ने 52 रन बनाए। Devdutt Padikkal ने 50 रनों की बहुमूल्य पारी खेली। इंडिया B की ओर से नवदीप सैनी ने 5 विकेट झटके जबकि राहुल चाहर ने तीन विकेट अपने नाम किए।

जवाब में इंडिया B अपनी पहली पारी में 282 रन पर ऑलआउट हो गया। टीम की ओर से कप्तान अभिमन्यु ईश्वरण ने 116 रन बनाए जबकि वाशिंगटन सुंदर ने 87 रनों की बेहतरीन पारी खेली। हालांकि इन दो खिलाड़ियों के अलावा टीम का कोई भी अन्य बल्लेबाज इस मैच में अपनी छाप नहीं छोड़ पाया। इंडिया D की ओर से सौरभ कुमार ने 5 विकेट झटके जबकि अर्शदीप सिंह ने तीन विकेट हासिल किए।

भले ही इंडिया D ने अपनी दूसरी पारी में चार विकेट जल्द खो दिए हैं लेकिन टीम के पास अभी भी ऐसे कई खिलाड़ी है जो इस मैच में बेहतरीन बल्लेबाजी करते हुए अपनी टीम को बड़े स्कोर तक पहुंचा सकते हैं।

আরো ताजा खबर

LPL 2026: पूर्व भारतीय गेंदबाज जहीर खान लंका प्रीमियर लीग में इस टीम के मालिक बने 

Zaheer Khan (Image Credit- Twitter X) भारतीय टीम के पूर्व दिग्गज तेज गेंदबाज जहीर खान ने क्रिकेट में अपनी ओनरशिप (मालिकाना हक) का दायरा बढ़ाया है। उन्होंने और बिजनेसमैन नागेंद्र...

SL vs IND 2026: इस खिलाड़ी के बिना ही श्रीलंका पहुंची भारतीय क्रिकेट टीम: रिपोर्ट्स 

Team india (Image Credit- Twitter X) 15 अगस्त से श्रीलंका के खिलाफ शुरू होने वाली टेस्ट सीरीज के लिए टीम इंडिया मंगलवार, 5 अगस्त को यहां श्रीलंका पहुंच चुकी है।...

‘खुद से रिटायर नहीं होंगे रोहित शर्मा’ हिटमैन को लेकर आखिरी किसने दिया ऐसा बयान?

Rohit Sharma (Image credit Twitter – X) 19 जुलाई, 2026 को लॉर्ड्स में भारत के पूर्व कप्तान रोहित शर्मा के मैच जिताऊ प्रदर्शन के बाद, पूर्व क्रिकेटर मोहम्मद कैफ ने...

5 अगस्त, Morning News Headlines: आज सुबह तक की सभी ताजा खबरें क्रिकेट जगत से

Morning News Headlines (Image Credit- Twitter X) 1. सुनील नरेन ने बढ़ाया उस्मान तारिक का हौसला, आलोचनाओं पर दी खास सलाह पाकिस्तान के युवा स्पिनर उस्मान तारिक ने खुलासा किया है...