Skip to main content

ताजा खबर

Duleep Trophy 2024: दूसरे राउंड के साथ ही इन 3 चीजों पर रहेगी फैंस की नजर

Shreyas Iyer (Image Credit- Twitter X)

भारत के जारी घरेलू टूर्नामेंट दिलीप ट्राॅफी 2024 के पहले राउंड में इंडिया बी और इंडिया सी ने अपने-अपने मुकाबले में जीत हासिल की थी। बेंगलुरू के एम चिन्नास्वामी स्टेडियम पर इंडिया बी ने इंडिया ए को 76 रनों से हराया, तो वहीं अनंतपुर के ग्रामीण विकास ट्रस्ट स्टेडियम में हुए दूसरे मैच मैच में इंडिया सी ने इंडिया डी के खिलाफ 4 विकेट से जीत हासिल की थी।

तो वहीं अब जारी Duleep Trophy 2024 का दूसरा राउंड 12 सितंबर, गुरुवार से शुरू हो रहा है। इंडिया ए इंडिया डी के खिलाफ, तो इंडिया बी इंडिया सी के खिलाफ मैच खेलते हुए नजर आएगी। साथ ही बता दें कि बांग्लादेश के खिलाफ पहले टेस्ट मैच के लिए कई खिलाड़ी चुन गए हैं, जिसकी वजह से दिलीप ट्राॅफी की टीमों में बदलाव देखने को मिला है।

इसके अलावा दूसरे राउंड के शुरू होने के साथ ही फैंस की नजर इन 3 बड़ी रोचक चीजों पर नजर रहने वाली है। आइए इन 3 घटनाओं के बारे में जानते हैं:

3. रिंकू सिंह इंडिया बी के लिए कैसा करेंगे प्रदर्शन?

भारतीय क्रिकेट टीम के तूफानी बल्लेबाज रिंकू सिंह को दिलीप ट्राॅफी के दूसरे राउंड के इंडिया बी टीम में चुना गया है। वह टीम में ऋषभ पंत को रिप्लेस करने वाले हैं, जो बांग्लादेश के खिलाफ 19 सितंबर से शुरू होने वाले चेन्नई टेस्ट के लिए टीम इंडिया में चुने गए हैं।

26 वर्षीय रिंकू फर्स्ट क्लास क्रिकेट में कुल 47 मैच खेल चुके हैं, जिसमें उन्होंने 54.70 की औसत से 3173 रन बनाए हैं। इस दौरान रिंकू के बल्ले से फैंस को 7 शतक और 20 अर्धशतक भी देखने को मिले हैं। रिंकू का फर्स्ट क्लास क्रिकेट करियर में 163* बेस्ट स्कोर है। देखने लायक बात होगी कि रिंकू दिलीप ट्राॅफी के दूसरे राउंड में कैसा प्रदर्शन करने वाले हैं?

2. क्या श्रेयस के बल्ले से निकलेगी बड़ी पारी?

Shreyas Iyer (Image Credit- Twitter X)

श्रेयस अय्यर का न्यूजीलैंड के खिलाफ साल 2021 में शानदार टेस्ट डेब्यू रहा था। डेब्यू में अय्यर ने शतक और अर्धशतक लगाया था। हालांकि, शानदार शुरुआत करने के बाद चीजें उनके हाथ में नहीं रही और उन्हें भारतीय टेस्ट टीम से बाहर होना पड़ा।

साल 2023 की शुरुआत से अय्यर ने भारतीय टीम के कुल 7 टेस्ट मैच खेले हैं, जिसमें वह 17 की मामूली औसत से कुल 187 रन ही बना पाए हैं। तो वहीं इस खराब प्रदर्शन के चलते अय्यर को इस साल की शुरुआत में इंग्लैंड के खिलाफ दूसरे टेस्ट मैच के बाद टीम से बाहर कर दिया गया था।

तो वहीं इस समय दिलीप ट्राॅफी में इंडिया डी की कप्तानी कर रहे, अय्यर पहले मैच में पहली पारी में 9 रनों पर आउट हो गए थे, तो दूसरी पारी में उन्होंने 44 गेंदों में 54 रनों की पारी खेली थी। खैर, अब देखने लायक बात होगी कि दिलीप ट्राॅफी के दूसरे राउंड में अय्यर का बल्ला कैसा प्रदर्शन करता है?

1. क्या मयंक अग्रवाल की कप्तानी में इंडिया ए वापसी कर पाएगी?

गौरतलब है कि शुभमन गिल के भारतीय टीम में चुने जाने के बाद, अनुभवी भारतीय बल्लेबाज मयंक अग्रवाल को इंडिया ए टीम की कप्तानी सौंपी गई है। हालांकि, इंडिया ए को अपने पहले मैच में 76 रनों से हार का सामना करना पड़ा था।

हालांकि, दूसरे राउंड में टीम के लिए रियान पराग, तिलक वर्मा, शिवम दुबे और तुनष कोटियान जैसे खिलाड़ी खेलते हुए नजर आएंगे। देखने लायक बात होगी कि मयंक की कप्तानी में इंडिया ए दिलीप ट्राॅफी के दूसरे राउंड में कैसा प्रदर्शन करने वाली है?

আরো ताजा खबर

तिलक वर्मा ने जिम्बाब्वे के खिलाफ बनाया खास रिकॉर्ड, धोनी और सुरेश रैना को पीछे छोड़ हासिल की बड़ी उपलब्धि

Tilak Varma Surpasses MS Dhoni, Suresh Raina To Achieve Massive India Milestone (image via X) भारतीय बल्लेबाज और टी20आई उप-कप्तान तिलक वर्मा ने अपने इंटरनेशनल करियर में एक बड़ी उपलब्धि...

ZIM vs IND 2026: जिम्बाब्वे बनाम भारत तीसरा टी20आई मैच प्रीव्यू, हेड टू हेड, पिच रिपोर्ट और वो सब जो आपको पता होना चाहिए

ZIM vs IND, 3rd T20I: Match Preview (image via X) रविवार, 26 जुलाई को हरारे स्पोर्ट्स क्लब में भारत और जिम्बाब्वे के बीच सीरीज का तीसरा और आखिरी टी20आई मैच...

26 जुलाई, Morning News Headlines: आज सुबह तक की सभी ताजा खबरें क्रिकेट जगत से

morning cricket news headlines (image via getty) 1. ZIM vs IND: जिम्बाब्वे को दूसरे टी20 में 90 रनों से हराकर भारत ने टी20 सीरीज पर किया कब्जा, बनाई 2-0 की...

ZIM vs IND: जिम्बाब्वे को दूसरे टी20 में 90 रनों से हराकर भारत ने टी20 सीरीज पर किया कब्जा, बनाई 2-0 की अजेय बढ़त 

ZIM vs IND 2nd t20i (Image Credit- Twitter X) जिम्बाब्वे और भारत के बीच जारी तीन मैचों की टी20 इंटरनेशनल सीरीज का दूसरा मैच आज 25 जुलाई, रविवार को हरारे...