Skip to main content

ताजा खबर

Duleep Trophy 2024: एक ओवर में 14 रन जड़ प्रथम सिंह ने बेहतरीन तरीके से अपना शतक किया पूरा, यह रही वीडियो

प्रथम सिंह ने Duleep Trophy 2024 में एक ओवर में 14 रन जड़कर अपना शतक पूरा किया। देखें वीडियो और जानें कैसे उन्होंने यह कारनामा किया।

Pratham Singh (Pic Source-X)

दिलीप ट्रॉफी 2024 के दूसरे राउंड की शुरुआत हो चुकी है। दिलीप ट्रॉफी 2024 का तीसरा मुकाबला इंडिया A और इंडिया D के बीच में खेला जा रहा है। इंडिया A की ओर से उनकी दूसरी पारी में बेहतरीन सलामी बल्लेबाज प्रथम सिंह ने शानदार बल्लेबाजी करते हुए अपनी टीम के लिए महत्वपूर्ण शतक जड़ा।

इस मैच में प्रथम सिंह ने 189 गेंदों में 12 चौके और 1 छक्के की मदद से 122 रनों की बहुमूल्य पारी खेली। अपनी इस पारी के दौरान प्रथम सिंह ने इंडिया D के किसी भी गेंदबाज को नहीं छोड़ा। यही नहीं प्रथम सिंह ने इंडिया D के Vidwath Kaverappa के खिलाफ एक ओवर में 14 रन जड़ अपना शतक पूरा किया। यह मैच आनंदपुर में खेला जा रहा है।

मैच का 49वां ओवर Vidhwath Kaverappa लेकर आए थे। प्रथम सिंह उस समय 88 रन पर बल्लेबाजी कर रहे थे। Kaverappa की पहली गेंद पर प्रथम सिंह ने छक्का जड़ा। इसके बाद उन्होंने दो डॉट गेंदें खेली और फिर लगातार दो चौके जड़ अपना शतक पूरा किया। यह प्रथम का दिलीप ट्रॉफी का पहला शतक है।

यह रही वीडियो:

मैच की बात की जाए तो इंडिया A ने अपनी पहली पारी में सभी विकेट खोकर 290 रन बनाए थे। टीम की ओर से शम्स मुलानी ने 89 रनों की पारी खेली थी जबकि Tanush Kotian ने 53 रन बनाए। इसके बाद इंडिया D अपनी पहली पारी में 183 रन पर ऑलआउट हो गया। टीम की ओर से Devdutt Padikkal ने 92 रन बनाए। Padikkal की पारी की तमाम लोगों ने जमकर प्रशंसा की थी।

इंडिया A प्रथम सिंह के शतक की वजह से अपनी दूसरी पारी में काफी अच्छी स्थिति में है और टीम इस मैच को जरूर जीतना चाहेगी। प्रथम सिंह के अलावा कप्तान मयंक अग्रवाल ने 56 रन बनाए हैं जबकि रियान पराग 20 रन बनाकर आउट हो गए हैं। इंडिया D को अगर इस मैच में वापसी करनी है तो उन्हें लगातार अंतराल में विकेट लेने होंगे।

আরো ताजा खबर

21 जून, Morning News Headlines: आज सुबह तक की सभी ताजा खबरें क्रिकेट जगत से

morning news headlines (image via getty) 1. ENG vs NZ, 2nd Test: मेजबान टीम को जीत के लिए अभी भी 281 रनों की जरूरत 463 रनों के लक्ष्य का पीछा...

जो रुट ने टेस्ट क्रिकेट में स्थापित किया एक और कीर्तिमान, तेंदुलकर के बाद ऐसा करने वाले दूसरे खिलाड़ी बने

ENG vs NZ 2026: Joe Root (image via getty) शनिवार (20 जून) को लंदन के द ओवल में इंग्लैंड और न्यूजीलैंड के बीच खेले जा रहे दूसरे टेस्ट के चौथे...

दिनेश कार्तिक ने बताए बेहतरीन विकेटकीपिंग के राज, इंग्लैंड-न्यूजीलैंड टेस्ट के बीच दिया खास ज्ञान

Dinesh Karthik (Image credit Twitter – X) भारत के पूर्व विकेटकीपर-बल्लेबाज दिनेश कार्तिक भले ही क्रिकेट से संन्यास ले चुके हों, लेकिन खेल के प्रति उनका जुनून आज भी बरकरार...

ऋषभ पंत के लिए कुलदीप यादव को छोड़ना बड़ी भूल होगी: मोहम्मद कैफ

Kuldeep Yadav (Image credit Twitter – X) आईपीएल 2027 से पहले ऋषभ पंत और कुलदीप यादव के संभावित ट्रेड को लेकर चर्चाएं तेज हैं। रिपोर्ट्स के मुताबिक, लखनऊ सुपर जायंट्स...