Skip to main content

ताजा खबर

Duleep Trophy 2024: इधर मुशीर खान का शतक तो उधर अक्षर पटेल ने खेली जुझारू पारी, पढ़ें पहले दिन के हाईलाइट्स

Duleep Trophy 2024 इधर मुशीर खान का शतक तो उधर अक्षर पटेल ने खेली जुझारू पारी पढ़ें पहले दिन के हाईलाइट्स

Musheer Khan (Image Credit- Twitter X)

Duleep Trophy 2024 Day 1 Highlights: जारी सीजन का दिलीप ट्राॅफी टूर्नामेंट आज 5 सितंबर से शुरू हो गया। पहला मैच बेंगलुरू के एम चिन्नास्वामी स्टेडियम पर इंडिया ए और इंडिया बी के बीच खेला गया। तो वहीं दूसरा मैच इंडिया सी और इंडिया डी के बीच रुरल डेवलेपमेंट ट्रस्ट स्टेडियम, अनंतपुर में खेला जा रहा है।

तो वहीं इस आर्टिकल में हम आपको इन दोनों मैचों के दौरान घटित होने वाली मुख्य घटनाओं के बारे में बताने जा रहे हैं। पहले दिन के खेल के मुख्य बिंदुओं की बात की जाए, तो पहले मैच में मुशीर खान का शतक और दूसरे टेस्ट मैच में अक्षर पटेल की जुझारू पारी फैंस को देखने को मिली।

इंडिया ए बनाम इंडिया बी मैच के पहले दिन के हाईलाइट्स

मुकाबले में इंडिया ए ने टाॅस जीतकर गेंदबाजी करने का फैसला किया, जोकि उनके लिए एक समय तक सही साबित हुआ। लेकिन दिन का खेल खत्म होने तक मुशीर खान (105*) के शतक ने खेल को थोड़ा इंडिया बी की ओर धकेल दिया है।

दिन का खेल खत्म होने पर इंडिया बी ने 79 ओवर बाद 7 विकेट के नुकसान पर कुल 202 रन बना लिए हैं। क्रीज पर इस समय मुशीर के साथ 29 रन बनाकर नवदीप सैनी मौजूद हैं। हालांकि, बांग्लादेश के खिलाफ टेस्ट सीरीज से पहले यशस्वी जायसवाल (30), ऋषभ पंत (7) और सरफराज खान (9) का बल्लेबाजी में फेल होना शुभ संकेत नहीं है। शुभमन गिल ने पंत का एक बेहतरीन कैच पकड़, उन्हें पवेलियन का रास्ता दिखाया।

तो वहीं 94 रनों पर इंडिया बी के 7 विकेट लेने के बाद, इंडिया ए के गेंदबाज और कोई विकेट हासिल नहीं कर पाए। दिन का खेल खत्म होने तक खलील अहमद, आकाशदीप और आवेश खान के खाते में 2-2 विकेट थे। देखने लायक बात होगी कि खेल के दूसरे दिन इंडिया ए कितनी जल्दी इंडिया बी को ऑलआउट कर पाती है?

इंडिया सी बनाम इंडिया डी मैच के पहले दिन के हाईलाइट्स

दूसरी ओर, दिलीप ट्राॅफी के दूसरे मैच की बात की जाए, तो इंडिया सी के खिलाफ इंडिया डी की ओर से बेहद ही साधारण प्रदर्शन देखने को मिला। इंडिया डी की पूरी टीम 48.3 ओवर में मात्र 164 रनों पर ऑलआउट हो गई। श्रेयस अय्यर (9), देवदत्त पडिक्कल (0), रिकी भुई (4) और श्रीकर भरत (13) जैसे बड़े खिलाड़ी रन नहीं बना पाए।

लेकिन अंत में ऑलराउंडर अक्षर पटेल ने 86 रनों की जुझारू पारी खेली, जिसकी वजह से टीम एक सम्मानजनक स्कोर तक पहुंच पाई। अक्षर का बांग्लादेश सीरीज से पहले फाॅर्म में रहना, टीम इंडिया के लिए एक अच्छा संकेत हैं।

दिन का खेल खत्म होने तक इंडिया सी ने पहली पारी में 33 ओवर बाद 91 रनों पर 4 विकेट गंवा दिए हैं। कप्तान रुतुराज गायकवाड़ (5), साई सुदर्शन (7), आर्यन जुयाल (12) और रजट पाटीदार (13) रन बनाकर आउट हो चुके हैं। क्रीज पर इस समय बाब इंद्रजीत 15* और अभिषेक पोरेल 32* रन बनाकर मौजूद हैं।

আরো ताजा खबर

क्या मोहम्मद शमी का इंटरनेशनल करियर खत्म हो गया है? इस रिपोर्ट में सेलेक्टर्स के बड़े प्लान का हुआ खुलासा

Mohammed Shami (Image Credit- Twitter X) चैंपियंस ट्राॅफी 2025 के फाइनल में न्यूजीलैंड के खिलाफ मैच खेलने के बाद, अभी तक अनुभवी भारतीय तेज गेंदबाज मोहम्मद शमी एक भी इंटरनेशनल...

“वह अलग किस्म के ऑफ-स्पिनर हैं” – श्रीलंका दौरे से पहले 33 वर्षीय सारांश जैन की तारीफ में बोले आर. अश्विन

R Ashwin Praises Saransh Jain After Maiden Test Call-Up for Sri Lanka Tour (image via X) श्रीलंका में होने वाली दो मैचों की सीरीज के लिए भारतीय टेस्ट टीम में...

₹2,00,000 करोड़ के पास पहुंची IPL की बिजनेस वैल्यू, RCB ने किया ₹300 मिलियन का आंकड़ा पार

IPL Enterprise Value Nears ₹2 Lakh Crore; RCB Retains Top Spot as Most Valued Brand (image via X) ग्लोबल इन्वेस्टमेंट बैंक ‘हूलिहान लोकी’ की 2026 आईपीएल ब्रांड वैल्यूएशन स्टडी के...

150 साल के इतिहास में ऐसा हुआ पहली बार! एसेक्स काउंटी क्रिकेट क्लब ने नियुक्त की पहली महिला चेयर

Essex create history by appointing first female Chair in 150-year history (image via X) अपनी 150वीं सालगिरह के मौके पर एक अहम कदम उठाते हुए, एसेक्स काउंटी क्रिकेट क्लब ने...