Skip to main content

ताजा खबर

Disney Star आईसीसी टी20 वर्ल्ड कप का ऐतिहासिक प्रसारण करने के लिए पूरी तरह से प्रतिबद्ध 

Disney Star आईसीसी टी20 वर्ल्ड कप का ऐतिहासिक प्रसारण करने के लिए पूरी तरह से प्रतिबद्ध 

Disney Star (Pic Source-Twitter)

आईसीसी मैन्स और वूमेन्स टी20 वर्ल्ड कप 2024 का आधिकारिक प्रोडक्शन पार्टनर डिज्नी स्टार (Disney Star) टूर्नामेंट के बेहतरीन व शानदार प्रसारण के लिए पूरी तरह से प्रतिबद्ध है। बता दें कि जारी टी20 वर्ल्ड कप से पहले डिज्नी स्टार क्रिकेट वर्ल्ड कप 2023 का भी सफल आयोजन कर चुका है।

गौरतलब है कि पिछले करीब 15 वर्षों से डिज्नी स्टार ने आईसीसी के साथ ब्राॅडकास्टिंग की साझेदारी की हुई है। तो वहीं इस दौरान डिज्नी स्टार ने जमीनी स्तर पर कुछ शानदार टूर्नामेंट के ब्राॅडकास्ट किए। साथ ही जारी टी20 वर्ल्ड कप भी ऐतिहासिक होने वाला है। बता दें कि खिताबी जंग के लिए इस बार 20 टीमों के बीच वेस्टइंडीज और यूएसए की धरती पर कुल 56 मैच खेले जाएंगे।

इसके अलावा जारी टी20 वर्ल्ड कप के सफल प्रसारण और फैंस का अनुभव बेहतर करने के लिए डिज्नी स्टार काफी काम करता हुआ नजर आ रहा है। यूएसए और वेस्टइंडीज की 9 अलग-अलग जगहों पर टूर्नामेंट के सफल प्रोडक्शन के लिए कंपनी ने लगभग 450 से अधिक लोगों को टीम में शामिल किया है।

12 देशों से लगभग 90 कमेंटेटर्स को शामिल किया है, जो ब्राॅडकास्टिंग के समय मैच के बारे में लाइव जानकारी, अपने ओपिनियन, कुछ कहानी और मैच की बारीक जानकारियां फैंस के साथ साझा करेंगे। डिज्नी स्टार को जारी टी20 वर्ल्ड कप में ब्राॅडकास्टिंग के लिए करीब 17 अलग-अलग देशों का प्रोडक्शन क्रू सपोर्ट कर रहा है। इसके अलावा डिज्नी स्टार टूर्नामेंट का प्रसारण 11 भाषाओं में कर रहा है।

संजोग गुप्ता (Sanjog Gupta) ने दिया बड़ा बयान

बता दें कि डिज्नी स्टार के स्पोर्ट्स हेड संजोग गुप्ता ने प्रेस रिलीज के माध्यम से कहा- हम दुनिया भर के अरबों दर्शकों तक उनके वैश्विक प्रमुख आयोजनों का गौरव पहुंचाने के लिए उनके प्रोडक्शन पार्टनर के रूप में आईसीसी के साथ अपना सहयोग जारी रखते हुए रोमांचित हैं। हमें उम्मीद है कि प्रशंसक डिज्नी स्टार द्वारा निर्मित इस ऐतिहासिक प्रसारण का आनंद लेंगे।

আরো ताजा खबर

NZ vs IND: टीम इंडिया को मिली बड़ी राहत, चोट से उबरकर न्यूजीलैंड रवाना हुए ऋषभ पंत

Rishabh Pant New Zealand Test squad (Image credit Twitter – X) न्यूजीलैंड के खिलाफ आगामी टेस्ट सीरीज से पहले टीम इंडिया को बड़ा मोटिवेशन मिला है, स्टार विकेटकीपर-बल्लेबाज ऋषभ पंत...

PAK vs SL: पाकिस्तान के खिलाफ कुसल मेंडिस का ऐतिहासिक शतक, विराट कोहली और स्टीव स्मिथ के दिग्गज क्लब में मारी एंट्री

Kusal Mendis Becomes First Sri Lankan to Score Century on Test Captaincy Debut (image via X) श्रीलंका के टेस्ट कप्तान कुसल मेंडिस ने बुधवार को पाकिस्तान के खिलाफ अपने कप्तानी...

U19 Asia Cup 2026: दूसरे सेमीफाइनल में अफगानिस्तान को 8 विकेट से रौंदकर भारत ने फाइनल में बनाई जगह 

Lakshya Rajesh Raichandani (Image Credit- Twitter X) जारी एसीसी मैन्स अंडर 19 एशिया कप 2026 का दूसरा सेमीफाइनल मैच 12 नवंबर, गुरूवार को भारत और अफगानिस्तान की अंडर 19 टीमों...

IPL 2027: दिल्ली कैपिटल्स की कप्तानी नहीं करना चाहते अक्षर पटेल, केएल राहुल बन सकते हैं विकल्प – आकाश चोपड़ा

Delhi Capitals captaincy IPL 2027 (image via X) आईपीएल 2027 से पहले दिल्ली कैपिटल्स के सामने कप्तानी को लेकर एक अहम मोड़ आ गया है। खबर है कि मौजूदा कप्तान...